• Latest
  • Trending
Central government alert regarding Zika virus

मुंबई में बढ़ीं मानसूनी बीमारियां, डरा रहे आंकड़े

August 9, 2024
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में बढ़ीं मानसूनी बीमारियां, डरा रहे आंकड़े

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in महाराष्ट्र
0
Central government alert regarding Zika virus
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मानसून में लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर अब और भी ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। जुलाई में मानसूनी बीमारियों से मुंबई के लोगों का स्वास्थ्य अधिक प्रभावित हुआ है। मलेरिया के मामले 80 फीसदी, डेंगू के मामले 5 गुना ज्यादा रिपोर्ट हुए हैं। वहीं, पानी जनित रोगों जैसे गैस्ट्रो के मामले 72 फीसदी और हेपेटाइटिस के मामले 47 फीसदी अधिक दर्ज हुए हैं। स्वाइन फ्लू का संक्रमण भी बढ़ा है। मानसून के जोर पकड़ते ही मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्वाइन फ्लू भी अपने पैर पसार रहा है।

जुलाई में मलेरिया के 797, डेंगू के 535 मामले
बीएमसी से मिले आंकड़ों के अनुसार, जून में मच्छर जनित रोग मलेरिया के 443 मामले और डेंगू के 93 मामले रिपोर्ट हुए थे, लेकिन जुलाई में मलेरिया के 797, डेंगू के 535 और चिकनगुनिया के 25 मामले मिले हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

मलेरिया का बढ़ता प्रकोप
सेंट जॉर्ज अस्पताल के अधीक्षक और मेडिसिन विभाग के यूनिट हेड डॉ. विनायक सावर्डेकर ने बताया कि जुलाई में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डेंगू के मरीज ओपीडी बेसिस पर रिकवर कर रहे हैं, लेकिन जिनके प्लेटलेट्स 1 लाख के नीचे है, उन्हें एडमिट करना पड़ता है।

– मलेरिया, डेंगू,गैस्ट्रो व हेपेटाइटिस के मामलों में भारी वृद्धि
– स्वाइन फ्लू भी पसार रहा पैर

60 से 70 फीसदी मरीजों को भर्ती होने की सलाह
मलेरिया के 60 से 70 फीसदी मरीजों को भर्ती होने की सलाह देते हैं। मलेरिया का वाईवैक्स में उतना जोखिम नहीं रहता, लेकिन फाल्सीपेरम का संक्रमण यदि दिमाग में पहुंच गया, तो मरीज की मौत भी हो सकती है।

स्वाइन फ्लू के 5 मामले रोजाना
जुलाई में औसतन 5 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हुए । ब्रीच कैंडी अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि मॉनसून में इन्फ्लुएंजा के काफी केस आ रहे हैं। 80 फीसदी मरीज ओपीडी में ट्रीटमेंट से रिकवर हो जाते हैं। 20 फीसदी लोगों को पहले से ही कोई बीमारी होती है।

युवा अधिक प्रभावित
हीरानंदानी अस्पताल में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज तुलारा ने बताया कि 90 फीसदी मरीजों में फीवर की शिकायत होती है। इसमें 60 फीसदी डेंगू और 40 फीसदी स्वाइन फ्लू-इन्फ्लूएंजा से ग्रसित होते हैं। डेंगू का टेस्ट महंगा नहीं है, लेकिन स्वाइन का टेस्ट महंगा होता है। इसलिए क्लिनिकल लक्षण के आधार पर ट्रीट किया जाता है। लगभग 10 फीसदी डेंगू के मरीजों को एडमिट करना पड़ता है। इससे युवा अधिक प्रभावित हैं क्योंकि वे अक्सर बाहर रहते हैं। अनेक लोगों के संपर्क में आने से संक्रामक रोग का खतरा उनमें अधिक है।

गैस्ट्रो और हेपेटाइटिस से परेशान
बीएमसी के अनुसार, दूषित खानपान से पेट के रोग बढ़ रहे हैं। जून में गैस्ट्रो के 722 और हेपेटाइटिस के 99 मरीज मिले थे। जुलाई में गैस्ट्रो के 1239 और हेपेटाइटिस के 146 केस दर्ज हुए हैं।

आईसीयू एडमिशन काफी कम
एच. एन. रिलायंस अस्पताल में आईसीयू विभाग के चेयरमैन डॉ. राहुल पंडित ने बताया कि इन्फ्लुएंजा के कुछ केस आए हैं, लेकिन डेंगू और मलेरिया के गंभीर मामले नहीं दिखाई दिए, जिन्हें आईसीयू की जरूरत पड़ी हो।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation