• Latest
  • Trending
Major Sita became life giver in Wayanad tragedy

वायनाड त्रासदी में जीवनदाता बनीं मेजर सीता

August 9, 2024
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Thursday, August 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वायनाड त्रासदी में जीवनदाता बनीं मेजर सीता

टीम के साथ बिना रुके 31 घंटे में बनवाया पुल, अनेक जानें बचीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in महिला-खेल
0
Major Sita became life giver in Wayanad tragedy
ब्लिट्ज ब्यूरो

वायनाड। केरल के वायनाड में आई आपदा ने पूरे देश को झकझोर दिया। भूस्खलन के कारण आई आपदा में तीन सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। सेना, राज्य पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें दिन रात लोगों को बचाने के लिए अभियान चला रही हैं। वहां सबसे बड़ी समस्या थी संपर्क पुल की जो नष्ट हो गया था । भारतीय सेना ने 31 घंटे बिना रुके 190 फीट ऊंचा बेली ब्रिज तैयार कर दिया और इसके कारण कई लोगों की जान बचाई गईं । जिस टीम ने इस पुल को बनाया उसमें मेजर सीता अशोक शेल्के ने अहम भूमिका निभाई । शेल्के की अब सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी मेजर सीता की सराहना की है।

मेजर सीता की भूमिका
आपदा के समय वरदान बने बेली पुल के निर्माण के पीछे भारतीय सेना का इंजीनियरिंग टास्क फोर्स मद्रास इंजीनियर ग्रुप था। इस काम में मद्रास इंजीनियर ग्रुप (एमईजी) एवं सेंटर, बेंगलुरु की महिला सेना इंजीनियर मेजर सीता अशोक शेल्के ने अहम भूमिका निभाई। मेजर सीता ने स्थानीय निवासियों और अधिकारियों से मिले सहयोग की भी सराहना की है।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

लक्ष्य था पुल को जल्द से जल्द पूरा करना
35 वर्षीय मेजर ने बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य पुल को जल्द से जल्द पूरा करना था। बहुत सारी चुनौतियां थीं। हमें आकस्मिकताओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर की हैं मेजर सीता
मेजर सीता महाराष्ट्र के अहमदनगर के गडिलगांव गांव की रहने वाली हैं।
सीता हमेशा से ही सैनिक बनना चाहती थीं और उन्होंने सेना में करियर बनाने के लिए स्नातक की पढ़ाई के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग को चुना। सीता ने अपने तीसरे प्रयास में एसएसबी परीक्षा पास की थी। उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई 2015 में काम आई, जब वह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1-ए पर असाइनमेंट के लिए तैनात टीम का हिस्सा थीं।

कोई भी आराम करने या कपड़े बदलने तक नहीं गया
वायनाड में पूरी टीम ने 48 घंटे तक लगातार काम किया और मुश्किल से तीन मिनट का ब्रेक लिया। सीता ने कहा, ‘हम नुकसान और तकलीफ देख रहे थे, आराम नहीं कर सकते थे। सेना के जवान पहले से ही प्रेरित हैं और हम उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं और उन्हें भाई कहते हैं।’

सभी विपरीत परिस्थितियों को सहन किया
मेजर ने बताया, ‘काम सुबह छह बजे से ही शुरू हो जाता था। काम जारी रखने के लिए टीम ने सभी विपरीत परिस्थितियों को सहन किया। सीता ने कहा, ‘टीम ने कोई समय सीमा तय नहीं की। हमारा ध्यान जल्द से जल्द काम पूरा करने पर था।

Major Sita became life giver in Wayanad tragedy

त्रासदी पीड़ितों की मदद को आगे आए साउथ के सुपर स्टार
वायनाड में त्रासदी के बाद कई साउथ स्टार्स ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मोहनलाल और अल्लू अर्जुन के बाद अब मेगस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण ने पीड़ितों की मदद के लिए मोटी रकम दान की है।

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने 3 करोड़ का दान किया । इसके बाद पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने भी 25 लाख रुपये दिए। अब चिरंजीवी और राम चरण ने 1 करोड़ रुपये केरल सीएम रिलीफ फंड में दान किए हैं।

इन सितारों का भी दान
सूर्या, विक्रम, ममूटी और फहाद फासिल ने भी वायनाड पीड़ितों की मदद के लिए दान किया है। विक्रम ने 20 लाख रुपये, ममूटी और उनके बेटे दुलकर सलमान ने 35 लाख रुपये, फहाद फासिल और नजरिया नाजिम ने 25 लाख रुपये, कार्ति के साथ मिलकर सूर्या और ज्योतिका ने 50 लाख और रश्मिका मंदाना ने 10 लाख रुपये सीएम रिलीफ फंड में दान किए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation