• Latest
  • Trending
man-ki-bat

चराईदेव मोइदम यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल, एक बार घूमने जरूर जाएं

August 2, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चराईदेव मोइदम यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल, एक बार घूमने जरूर जाएं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 2, 2024
in नया-भारत
0
man-ki-bat
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें पीएम देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री ने विविध मसलों का जिक्र किया, लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंदौर में एक दिन में दो लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। आप भी इस अभियान से जुड़ें। 15 अगस्त दूर नहीं है।

तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें
हर बार हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। लोग तिरंगा लगाकर उत्साहित होते हैं। कुछ लोग तिरंगा बांटते हैं। इस साल भी लोग तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

भारत में टाइगर संस्कृति का हिस्सा रहा
कल दुनियाभर में टाइगर डे मनेगा। भारत में टाइगर संस्कृति का हिस्सा रहा है। बाघों के संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं। राजस्थान के कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान में लोगों ने शपथ ली कि कुल्हाड़ी के साथ जंगल नहीं जाएंगे और पेड़ नहीं काटेंगे। जंगल हरे भरे हो रहे हैं। महाराष्ट्र के बांध रिजर्व के पास बसे समुदाय ने इको टूरिज्म को अपनाया। आंध्र में चेंचू जनजाति टाइगर ट्रैकर्स के तौर पर वन्य जीवों के मूवमेंट की जानकारी जमा की है।

बाघ मित्र कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में चल रहा बाघ मित्र कार्यक्रम भी अनूठा है। इसमें लोगों को बाघ मित्र बनाया जा रहा। ये बाघ और इंसानों के बीच टकराव रोकते हैं। बाघों के संरक्षण में जन भागीदारी अहम है। बाघों की आबादी देश में बढ़ी है। यहां दुनियाभर के मुकाबले 70 फीसदी बाघ हैं। वन क्षेत्र भी बढ़ रहा।

ड्रग्स से निपटने के लिए मानस केंद्र खोला गया
पीएम ने बताया कि मानस की हेल्पलाइन और पोर्टल शुरू किया गया है। इस पर कॉल करके कोई भी जरूरी सलाह ले सकता है। साथ ही ड्रग्स से जुड़ी जानकारी नारकोटिक्स टीम को दे सकता है। सभी लोग ड्रग्स से निपटने के लिए मानस हेल्पलाइन का उपयोग करें।

लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा दें
पीएम ने बताया कि हरियाणा के रोहतक की महिलाओं ने समृद्धि के रंग भरे हैं। उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर महिलाओं ने कपड़ों पर रंगों पर जादू बिखेरा। ये महिलाएं लाखों कमा रही हैं। इनके बनाए बेडशीट, साड़ी व दुपट्टों की अब खासी मांग है। रोहतक की तरह ही देश भर में कारीगर हैंडलूम को लोकप्रिय बना रहे हैं।

देशभर में छाया हैंडलूम
ओडिशा की संबलपुरी साड़ी, एमपी की माहेश्वरी, महाराष्ट्र की पैठणी, विदर्भ के हैंडब्लॉक प्रिंट, हिमाचल की बुटीकों शॉल समेत देशभर में हैंडलूम का काम छाया है। सात अगस्त को हम नेशनल हैंडलूम दिवस मनाएंगे। कई कंपनियां हैंडलूम को बढ़ावा दे रहे हैं।

‘माई प्रोडक्ट माई प्राइड’
आप अपने यहां के लोकल प्रोडक्ट को ‘माई प्रोडक्ट माई प्राइड’ के नाम से सोशल मीडिया पर अपलोड करें। आपका यह प्रयास अनेकों लोगों की जिंदगी बदलेगा। खादी भी खूब लोग पहन रहे हैं। इसका कारोबार डेढ़ लाख करोड़ के पार पहुंच गया। इसकी बिक्री 400 फीसदी बढ़ी है। आप खादी के वस्त्र खरीदने शुरू करें।

प्रोजेक्ट परी कलाकारों को दे रही नया मंच
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट परी पब्लिक आर्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाने का माध्यम बन रहा है। सड़क किनारे, अंडरपास में बनी पेंटिंग प्रोजेक्ट परी से जुड़े कलाकार बनाते हैं। इससे सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ती है। साथ ही कल्चर को पॉपुलर बनाती है। दिल्ली के भारत मंडपम में पब्लिक आर्ट बनी है। कला व संस्कृति प्रेमी पब्लिक आर्ट पर और काम करें। यह हमें अपनी जड़ों पर गर्व करने की सुखद अनुभूति देगा।

चराईदेव ‘मोइदम’ की चर्चा
प्रधानमंत्री ने कहा कि चराईदेव ‘मोइदम’ को यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया जा रहा है। चराईदेव ‘मोइदम’ ‘शाइिनंग सिटी ऑफ द हिल्स’ यानि पहाड़ी पर चमकता शहर।

‘मोइदम’ अहोम के दिवंगत राजाओं के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। इस जगह सामुदायिक पूजा होती थी। अहोम साम्राज्य 13 वीं शताब्दी से 19वीं शताब्दी तक चला। अहोम साम्राज्य के सिद्धांत इतने मजबूत थे कि उनसे साम्राज्य को लंबे समय तक कायम रखा।

महान योद्धा लसित की प्रतिमा का अनावरण किया
नौ मार्च को मैंने महान योद्धा लसित की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में अहाेम समुदाय की परंपरा का पालन करते हुए गर्व महसूस हुआ। अब चराईदेव ‘मोइदम’ में अधिक पर्यटक आएंगे। आप भी अपने ट्रैवल प्लान में इसे शामिल करें।

इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में भारत के छात्रों का डंका

ओलंपिक की दुनिया से अलग मैथ की दुनिया में ओलंपिक हुआ। इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड भारत के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने चार स्वर्ण और एक सिल्वर मेडल जीता है। इसमें 100 से ज्यादा देशों के विद्यार्थी थे। हमारी टीम टाॅप फाइव में आई। देश का नाम रोशन करने वाले छात्र पुणे के आदित्य वेंकट गणेश, सिद्धार्थ चाेपड़ा, दिल्ली के अर्जुन गुप्ता, ग्रेटर नाेएडा के कन्व तलवार, मुंबई के रुसिल माथुर, गुवाहाटी के आनंदो भादुरी शामिल रहे। इन सब विजेताओं से पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बात की।

प्रधानमंत्री ने छात्रों से पूछा, मैथ से दोस्ती कैसे करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि देशवासी आपके अनुभव जानने को बेस्रब हैं। आदित्य से कहा कि अनुभव शेयर करें। आदित्य ने कहा कि मुझे मैथ में छोटा सा इंटरेस्ट था। परिवार और टीचरों ने हौसला बढ़ाया। सिद्धार्थ ने कहा कि मुझे गणित अच्छा लगता है। प्रधानमंत्री ने अर्जुन और कन्व से कहा कि तैयारी से जुड़ा अनुभव बताएं।

सफलता का श्रेय माता-पिता को
अर्जुन ने कहा कि मैं सफलता का श्रेय माता-पिता को देता हूं। प्राब्लम सॉल्व करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। मैथ ओलंपियाड के जरिये जीवन की प्रॉब्लम सुलझाने का अनुभव मिला।

कन्व से विशेष अनुभव पूछा
पीएम ने कन्व से विशेष अनुभव पूछा। कन्व से कहा कि मैथ मुझे पसंद है। पजल्स से मेरा इंटररेस्ट बढ़ा है। ओलंपियाड में पिछले साल मेरा टीम में नहीं हुआ तो मैं दुखी हुआ। तब परिजनों ने कहा कि सफर मायने रखता है, सफलता नहीं। यही मेरा सभी विद्यार्थियों को संदेश है। आनंदो और रुशिल से पूछा कि छात्रों को मैथ से डर लगता है। मैथ से दोस्ती कैसे करें।

‘चीयर फॉर भारत’
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने देशवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया है। ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है। ओलंपिक देश के लिए कुछ करने का मौका देता है। आप भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाइये। ‘चीयर फॉर भारत’।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation