नई दिल्ली। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब और दिल्लीवासियों की मौज होने जा रही है। सरकार नोएडा एक्सप्रेस-वे को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) हाईवे से जोड़कर हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली और पंजाब वालों को बड़ी सौगात देने जा रही है। हम बात कर रहे हैं यमुना एक्सप्रेसवे की जिसे कुंडली-मानेसर-पलवल और नोएडा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए सरकार जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है।
निर्माण कार्य पर खर्च होंगे 650 करोड़
यमुना एक्सप्रेस वे के जुड़ने के बाद दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लोगों को सफर में आसानी होगी। सरकार द्वारा इसके निर्माण कार्य में लगभग 650 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। ज्ञात हो कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसके टेंडर आचार संहिता से पहले ही डाल चुका है। अब इन टेंडर्स को खोलने की तैयारी हो रही है।
अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना नदी पर बनेगा फोर लेन पुल
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना नदी पर बने पुराने 2 लाइन लेन पुल को भी अब फोर लेन करने जा रहा है।
ज्ञात हो कि यह 2 लेन पुल अंग्रेजी शासन काल के दौरान बना था जो पूरा जर्जर होने के साथ-साथ दोनों ओर की इसकी रेलिंग भी कई जगह से टूटी चुकी है।
पुल पर काफी गड्ढे
इस पुल पर काफी गड्ढे भी हो चुके हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीते दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने के दौरान इस पुल को चौड़ा न कर सिर्फ पैचवर्क का काम किया गया था जबकि इस पुल पर हजारों भारी और हल्के वाहन रोजाना गुजरते हैं। अब एक बार फिर पुल को फोर लेन बनाने की तैयारी चल रही है।
जल्द शुरू होगा काम
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस पुल को फोर लेन बनाने हेतु निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर 46.39 किलोमीटर के निर्माण कार्य पर 882 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसके अलावा यमुना पर फोरलेन पुल और कुराना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए लगभग 650 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली वालों की हो जाएगी मौज