• Latest
  • Trending
Interest free loan to Agniveers for setting up industries, 10% reservation in jobs

अग्निवीरों को उद्योग लगाने पर ब्याज रहित ऋण, नौकरियों में 10% आरक्षण

July 26, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अग्निवीरों को उद्योग लगाने पर ब्याज रहित ऋण, नौकरियों में 10% आरक्षण

- हरियाणा सरकार ने की कई घोषणाएं, ग्रुप-सी और डी में भी मिलेगा लाभ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 26, 2024
in शिक्षा-रोजगार
0
Interest free loan to Agniveers for setting up industries, 10% reservation in jobs

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि अग्निवीरों को कॉन्स्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ के पदों पर भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

अगर कोई अग्निवीर अपना खुद का उद्योग लगाना चाहता है तो सरकार उसे पांच लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण मुहैया कराएगी। इसके अलावा उन्हें सरकारी नौकरियों में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। अग्निवीरों को चार विभागों में 10 फीसदी आरक्षण देने तथा प्राथमिकता के आधार पर आर्म्स लाइसेंस जारी करने का एलान किया गया है। उधर हरियाणा में कांग्रेस ने कहा है कि यदि वह सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर देगी।

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी में निकली 2500 से अधिक पदों पर आंगनबाड़ी की भर्ती

नौकरी नहीं, अपना स्टार्टअप! सरकार कृषि छात्रों को बनाएगी उद्यमी

यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एलान किया कि सेना से चार साल के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल, फॉरेस्ट और माइनिंग गार्ड, जेल वार्डन व एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) की भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सीधी भर्ती में अग्निवीरों को यह सुविधा मिलेगी। सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए तय उम्र सीमा में भी अग्निवीरों को छूट मिलेगी।

पहले बैच को उम्र में पांच साल की छूट
अग्निवीरों के पहले बैच को उम्र में पांच साल की छूट दी जाएगी। इसके बाद के बैच के लिए यह छूट तीन साल के लिए होगी। सरकार ने ग्रुप-सी और ग्रुप-डी यानी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों में भी आरक्षण लागू करने का फैसला किया है।

कांग्रेस पर लगाए आरोप
सीएम ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। यह पीएम नरेंद्र मोदी की लोकहित की योजना है।
इसके माध्यम से स्किल और एक्टिव युवा तैयार होंगे। 14 जून, 2022 को लागू की गई इस योजना के तहत भारतीय सेनाओं में चार सालों के लिए अग्निवीर भर्ती किए जा रहे हैं।

केंद्र की घोषणा
चार वर्षों की सर्विस के बाद कुल अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत स्थायी होंगे और बाकी रिटायर हो जाएंगे।
इससे पहले केंद्र सरकार चार वर्षों के बाद रिटायर होने वाले अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों की भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय कर चुकी है। स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की सीधी भर्ती में भी अग्निवीरों को 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा। एसपीओ के तहत सेना व अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों को नियुक्त किया जाता है।

अग्निवीरों को नौकरी देने पर मिलेगी सब्सिडी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साफ किया कि अगर कोई उद्योगपति अग्निवीरों को सेना से वापस आने पर 30 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन पर नौकरी देता है तो ऐसे उद्योगपतियों को सरकार की ओर से सालाना 60 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

विस्तृत योजना का ड्राफ्ट बनेगा
इसके लिए विस्तृत योजना का ड्राफ्ट तैयार करके जारी किया जाएगा। अग्निवीरों को सेना से लौटने के बाद प्राइवेट सेक्टर में आसानी से नौकरी मिल सके, इसके लिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आर्म्स लाइसेंस मिलेंगे। विभिन्न विभागों तथा बोर्ड-निगमों में तैनाती चाहने वाले अग्निवीरों को मैरिट स्कोर में प्राथमिकता दी जाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation