• Latest
  • Trending
32 kilometer long highway being built in the air

हवा में बन रहा 32 किलोमीटर लंबा हाईवे

July 26, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हवा में बन रहा 32 किलोमीटर लंबा हाईवे

30 मिनट में पूरा होगा 4 घंटे का सफर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 26, 2024
in नया-भारत
0
32 kilometer long highway being built in the air
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। राजस्थान के बाखासर से गुजरात के मवासरी तक 1971 युद्ध से पहले एक सड़क बनाई गई थी लेकिन समय बीतने के बाद यह सड़क खारे पानी की झील में डूब गई। मौजूदा समय में कहीं-कहीं मात्र अंडरपास के अवशेष बचे हैं। राजस्थान और गुजरात के कच्छ के रन को कनेक्ट करने के लिए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर टू लेन हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है।

बाखासर से मवासरी तक
32 किलोमीटर लंबे इस हाईवे की यह खासियत यह है कि जमीन पर न बनाकर हवा में इसका निर्माण किया जा रहा है। इस हाईवे को छोटे-मोटे 33 पुलों पर बनाया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

राजस्थान के बाड़मेर जालौर और गुजरात के बनासकांठा जिले के लोगों को जमीन से 15 फीट ऊंचाई पर बनने वाले इस हाईवे के बाद बड़ा लाभ पहुंचाने वाला है। मौजूदा समय में बाखासर से मवासरी तक पहुंचने का कोई सीधा रास्ता नहीं है। यहां तक पहुंचने में पहले बाखासर से गांधव और सांचौर होकर मवासरी का सफर करना पड़ता थ। यह सफर ज्यादा घूमने की वजह से 150 किलोमीटर का हो जाता है।

घट जाएगी दूरी
यह हाईवे बनने से 150 किलोमीटर की दूरी 32 किलोमीटर रह जाएगी। इस हाईवे के बनने से यानी बाखासर से मवासरी जाने में अभी चार घंटे लगते हैं, लेकिन अब यह सफर केवल आधे घंटे का होगा।

समुद्री खारा पानी बड़ी दिक्कत

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रक्षा मंत्रालय और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने बॉर्डर तारबंदी के निकट बाखासर से जम्मू-कश्मीर तक एक राजमार्ग बनाया है लेकिन हाईवे बाखासर से गुजरात की सीमा तक नहीं बन पाया। इसका कारण यह था कि सड़क का लगभग 24 किमी भाग समुद्री खारे पानी के भराव क्षेत्र में आता है। बारिश के समय यह क्षेत्र पानी से भर जाता है। यहां सड़क का जमीन पर टिकना बहुत मुश्किल था। अब सीमा सड़क संगठन को 32 किलोमीटर का हिस्सा बनाना होगा। बरसात के समय कच्छ का रण पूरा पानी से भर जाता है। यहा पर लुणी नदी का बहाव भी है।

अजमेर की पहाड़ियों से निकलने वाली लुणी नदी सिर्फ कच्छ के रण में आ कर विलीन हो जाती है। पानी और दलदल को देखते हुए बीआरओ ने यहां हाईवे को हवा में बनाने का निर्णय लिया गया हैं। छोटे-बड़े पुलों का निर्माण केवल कच्छ रण के बहाव और पानी वाले 15 किलोमीटर क्षेत्र में हो रहा है। इन पुलों का निर्माण सड़क बनाने से अधिक अहम रहेगा। बरसात के दौरान पानी भरने पर भी सफर बाधित नहीं होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation