• Latest
  • Trending
UP's big leap, from performer to frontrunner, increase of 7 points

यूपी की लंबी छलांग, परफॉर्मर से फ्रंटरनर बना, 7 अंक का इजाफा

July 19, 2024
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Friday, August 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी की लंबी छलांग, परफॉर्मर से फ्रंटरनर बना, 7 अंक का इजाफा

- मुख्यमंत्री योगी अगुआई में मिली सफलता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
UP's big leap, from performer to frontrunner, increase of 7 points
संजय द्विवेदी

लखनऊ। सतत विकास के लक्ष्यों पर देश और राज्यों की प्रगति को मापने के लिए शुरू किए गए इंडेक्स के चौथे संस्करण में यूपी ने अपने पिछले स्कोर में 7 अंकों का इजाफा किया है। ओवरआल रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2023-24 में उत्तर प्रदेश कुल 67 का स्कोर प्राप्त करके फ्रंटरनर श्रेणी में शामिल हो गया है। इस इंडेक्स के चौथे संस्करण में उत्तर प्रदेश ने अपने पिछले स्कोर में 7 अंकों का इजाफा किया है। उत्तर प्रदेश 2020-21 में परफॉर्मर की श्रेणी में था। यही नहीं, राज्यों की ओवरआल रैंकिंग में भी सुधार करते हुए उत्तर प्रदेश ने 22वें से 18वें स्थान की छलांग लगाई है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के समग्र स्कोर में भी सुधार हुआ है और भारत के समग्र स्कोर 71 से मात्र 4 अंक नीचे है। एसडीजी 7 (सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा) सूचकांक में यूपी सभी राज्यों में शीर्ष पर है। इस सूचकांक में यूपी को अचीवर स्टेट के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां उसने 100 में 100 का स्कोर किया है। इसके अलावा 6 लक्ष्यों में प्रदेश फ्रंटरनर है।

स्वच्छ जल एवं स्वच्छता के लक्ष्य में उसने 92, असमानता में कमी में 66, सतत शहर और समुदाय में 82, सतत खपत और उत्पादन में 85, जीवन और भूमि में 70 और शांति, न्याय एवं मजबूत संस्थान में 77 का स्कोर हासिल किया है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश 7 गोल में परफॉर्मर और 1 गोल में एस्पिरेंट श्रेणी में शामिल है।

यूपी के सभी घरों में बिजली पहुंचाई गई
उत्तर प्रदेश एसडीजी 7 में जहां सभी राज्यों में शीर्ष पर रहा है तो वहीं तीन सूचकांकों में उसने सबसे तेज वृद्धि की है, जिसमें एसडीजी 10 (असमानता में कमी) में उसने 25 अंकों का, एसडीजी 13 (क्लाइमेट एक्शन) में 13 और एसडीजी 1 (कोई गरीबी नहीं) में 13 अंकों का सुधार किया है।
एसडीजी 7 में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान 100 प्रतिशत घरों में बिजली पहुंचाने (अप्रैल 2024 तक) और घरों की संख्या के मुकाबले एलपीजी + पीएनजी कनेक्शन देने के लिए प्राप्त किया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation