• Latest
  • Trending

गोखले ब्रिज तैयार, बीएमसी ने सुधारी गलती, यातायात शुरू

July 12, 2024
Hurt President Draupadi Murmu's message through a special article, enough is enough

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

August 30, 2024
मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

August 30, 2024
court

पहली नजर में एससी, एसटी का मामला न दिखे तो अग्रिम जमानत मिले

August 30, 2024
अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

August 30, 2024
AI will tell about lung disease by the sound of cough

एआई बताएगी खांसी की आवाज से फेफड़ों की बीमारी का पता

August 30, 2024
महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

August 30, 2024
People are shedding blood for water all over the world

दुनियाभर में पानी के लिए खून बहा रहे लोग

August 30, 2024
yogi

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

August 30, 2024
Yogi suddenly reached Banke Bihari temple, kept looking at the image of Thakur ji.

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

August 30, 2024
Task force formed for women employees in KGMU

केजीएमयू में महिला कर्मियों के लिए बनी टास्क फोर्स

August 30, 2024
If we divide we will be cut off, if we remain united we will be safe: Yogi

बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहे तो सुरक्षित रहेंगे : योगी

August 30, 2024
Air India flight delays are out of control

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी

August 30, 2024
Saturday, September 27, 2025
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गोखले ब्रिज तैयार, बीएमसी ने सुधारी गलती, यातायात शुरू

सीडी बर्फीवाला फ्लाईओवर के बीच था 6 फीट का गैप

by Blitzindiamedia
July 12, 2024
in महाराष्ट्र
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। आखिरकार गोखले-सीडी बर्फीवाला ब्रिज को अलाइनमेंट कर आवागमन के लिए खोल दिया गया है । दोनों ब्रिज को अलाइनमेंट करने में 5 महीने का समय लगा।

मुंबईवासियों को लगा था झटका
मुंबई में जब गोखले ब्रिज को 26 फरवरी, 2024 को जनता के लिए खोला गया, तो यह अंधेरी के निवासियों के लिए एक खुशी का क्षण था क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि यह ब्रिज ट्रैफिक जाम को कम करेगा और ईस्ट-वेस्ट अंधेरी को कनेक्ट करने का एक महत्वपूर्ण लिंक बनेगा। यात्रियों को जल्द ही पता चला कि यह एक ऐसा पुल था जो कहीं नहीं पहुंचाता था क्योंकि बीएमसी ने जिसे ‘इंजीनियरिंग मार्वल’ बताया था, उस गोखले ब्रिज और कनेक्टिंग फ्लाईओवर- सीडी बर्फीवाला ब्रिज के बीच छह फीट का गैप था।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

– अलाइनमेंट करने में लगा 5 महीने का समय
– मुंबईकर के तीखे कटाक्षों का शिकार बनना पड़ रहा बीएमसी काे

मीम मैटेरियल बना
यह ब्रिज मीम मैटेरियल बन गया। विपक्ष दलों की आलोचनाओं और इंटरनेट पर मजाक का पात्र बनने के बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) ने आखिरकार रिकॉर्ड 78 दिनों में 6 फीट के गैप को पाटने का चुनौतीपूर्ण काम पूरा कर लिया है। हालांकि, बीएमसी ने जब एक्स पर इस पुल के यातायात के लिए खोले जाने के बारे में घोषणा की, तो अंधेरी निवासियों ने फिर मजा लेने का मौका नहीं छोड़ा।

गजब है, देरी को रिकॉर्ड तोड़ने वाला कहते हैं
बीएमसी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि गोखले ब्रिज रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार है।
बीएमसी के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक मुंबईकर ने लिखा, ‘गजब है, देरी को रिकॉर्ड तोड़ने वाला कहते हैं’। एक अन्य ने लिखा, ‘बधाई हो! इस कार्य को साइंस म्यूजियम के लिए नामित किया जाना चाहिए’। एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘और एक बार उपयोग में आने के बाद, रिकॉर्ड तोड़ने वाले 78 मिनट में हम इस पर गड्ढे देखेंगे!’ 2018 में पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. नवंबर 2022 से, गोखले ब्रिज को उसकी जर्जर स्थिति के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।

8 करोड़ की लागत
कथित तौर पर 8 करोड़ रुपये की लागत से गोखले ब्रिज और सीडी बर्फीवाला फ्लाईओवर के एलाइनमेंट पर काम अप्रैल में शुरू हुआ था। हाइड्रोलिक जैक का उपयोग करके गर्डरों के दो स्पैन को ऊपर उठाया गया, जो दोनों पुलों के बीच एलाइनमेंट को ठीक करने के लिए आवश्यक था। इस मुद्दे के कारण एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महायुति सरकार और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था।

मुंबईकर लंबी छलांग लगाकर फ्लाईओवर तक पहुंचेंगे
शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा था, ‘पुलों के बीच ऊंचाई में 1.5 मीटर का अंतर है। सरकार क्या चाहती है? क्या उन्हें उम्मीद है कि मुंबईकर लंबी छलांग लगाकर फ्लाईओवर तक पहुंचेंगे? राज्य सरकार न केवल लापरवाह है, बल्कि उसने मुंबईकरों को धोखा भी दिया है’। आदित्य ठाकरे ने भी शिंदे सरकार की आलोचना करते हुए इसे भ्रष्ट शासन का परिणाम बताया था। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा था, ‘भारत में, शायद दुनिया में पहली बार है कि जिन दो पुलों को आपस में जोड़ा जाना था, उनकी ऊंचाई में 6 फीट का अंतर है!’

रेलवे की नई नीति का परिणाम थी
अपना बचाव करते हुए, शिव सेना के एकनाथ शिंदे गुट ने दावा किया कि जो गड़बड़ी हुई, वह रेलवे की नई नीति का परिणाम थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

140182

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation