• Latest
  • Trending
The strictness of MahaRERA increased the demand for real estate educational institutions.

महारेरा की सख्ती ने बढ़ा दी रियल एस्टेट शिक्षण संस्थानों की मांग

July 5, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महारेरा की सख्ती ने बढ़ा दी रियल एस्टेट शिक्षण संस्थानों की मांग

- परिपक्व रियल एस्टेट बाजार की ओर बढ़ रहा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in महाराष्ट्र
0
The strictness of MahaRERA increased the demand for real estate educational institutions.
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। रियल एस्टेट सेक्टर में बिल्डरों और बिचौलियों की मनमानी रोकने के लिए महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक (महारेरा) के सख्त रुख से इंडस्ट्री की तस्वीर बदलना शुरु हो गई है। एस्टेट एजेंट बनने लिए महारेरा की परीक्षा पास करना अनिवार्य हो गया। इसके बाद तो रियल एस्टेट शिक्षण संस्थानों में बहार आ गई है। बेहतर भविष्य की बढ़ती आस में युवाओं का भी रुझान रियल एस्टेट की तरफ बढ़ा है।

20 हजार रियल एस्टेट ब्रोकर का पंजीकरण निलंबित हुआ
पिछले महीने महारेरा ने 20 हजार रियल एस्टेट ब्रोकर का पंजीकरण निलंबित कर दिया। इससे राज्य में पंजीकृत एजेंट की संख्या केवल 13,000 रह गई है। महारेरा एक्ट के तहत सिर्फ पंजीकृत ब्रोकर्स ही काम कर सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने पर पंजीकरण रद
नियामक ने 2017 में संपत्ति लेनदेन के लिए बिचौलियों का पंजीकरण शुरू किया था। उसके पास कुल 47,000 एजेंट पंजीकृत थे। इस साल की शुरुआत में उसने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने पर 13,785 एजेंट का पंजीकरण रद कर दिया था।

बिचौलियों पर बड़ी कार्रवाई
नियामक ने एक बार फिर बिचौलियों पर बड़ी कार्रवाई की जिसके बाद राज्य में पंजीकृत एजेंट की संख्या केवल 13,000 रह गई है। रेरा में एजेंट के रूप में रजिस्टर्ड होने के लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया । नए एजेंट के साथ ही पुराने एजेंट के लिए भी कोर्स अनिवार्य है। परीक्षा में बैठने के लिए करीब 20 घंटे का ऑनलाइन या ऑफलाइन कोर्स पूरा करना होगा।

कई संस्थानों ने कोर्स तैयार किये
एजेंटों को प्रशिक्षित करने के लिए बिल्डरों की संस्था के साथ कई संस्थानों ने कोर्स तैयार किये हैं। पुणे में अपने परिसर से रियल एस्टेट शिक्षा में कई पाठ्यक्रम चलाने वाली इंस्टीट्यूट ऑफ रियल एस्टेट एंड फाइनेंस ने मुंबई महानगरीय क्षेत्र में 10 शिक्षण संस्थान शुरु करने की योजना तैयार की है।

एनारॉक के साथ मिलकर खुलेंगे संस्थान
रियल एस्टेट फर्म एनारॉक के साथ मिलकर ये संस्थान खोले जाने हैं। जहां रियल एस्टेट एजेंटों के साथ कॉलेज मंं पढ़ने वाले युवाओं को भी रियल एस्टेट सेक्टर की शिक्षा दी जाएगी। यहां पढ़ने वाले युवाओं को नौकरी दिलाने और सिलेबस तैयार करने की जिम्मेदारी एनारॉक की है जबकि प्रशिक्षण आईआरईएफ देगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ रियल एस्टेट एंड फाइनेंस (आईआरईएफ) के संस्थापक एवं और निदेशक डॉ. अभय कुमार कहते हैं कि भारत में रियल एस्टेट सेक्टर में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला है। नए नियमों और प्रोत्साहन योजनाओं के साथ, भारत एक परिपक्व रियल एस्टेट बाजार की ओर बढ़ रहा है।
रेरा की सख्ती की वजह से पिछले एक साल में उनके यहां से करीब 12 हजार लोगों ने सर्टिफिकेट का कोर्स किया जबकि इसके पहले इनकी संख्या मुश्किल से 100 होती थी। अभय कहते हैं कि आज इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं जिसमें युवा अपना बेहतर भविष्य तलाश रहे हैं, यही वजह है कि युवाओं के बीच रियल एस्टेट में सर्टिफिकेट, डिग्री और एमबीए करने की ललक बढ़ी है।

आईआरईएफ के प्रबंध निदेशक कुणाल झा कहते हैं कि हमने एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स के साथ मिलकर कॉर्पोरेट शिक्षा और भर्ती कार्यक्रम शुरू किया। हर राज्य में मांग है और बेहतर पैकेज भी मिल रहा है। यह क्षेत्र शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है।

उद्योग में कुशल पेशेवरों की खूब मांग है। रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों को मजबूत करने की चल रही परियोजनाओं के कारण इंडस्ट्री में बूम है और यही वजह है कि कुशल रियल एस्टेट पेशेवरों की मांग पहले कभी इतनी अधिक नहीं थी जितनी अब है।

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में मिलने वाला कुल रोजगार पिछले कैलेंडर वर्ष में बढ़कर 7.1 करोड़ हो गया, जबकि 2013 में यह आंकड़ा चार करोड़ था। इस तरह पिछले 10 साल में उद्योग ने तीन करोड़ से अधिक नयी नौकरियां दीं।

रिपोर्ट के अनुसार, नरेंद्र मोदी सरकार के कई नीतिगत सुधारों से समर्थन पाकर आवास क्षेत्र ने स्वस्थ वृद्धि दर्ज की, जिसके चलते रोजगार के मौके भी तेजी से बढ़े।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation