• Latest
  • Trending
Good news for those doing MBBS from abroad, internship is now only one year

विदेश से एमबीबीएस करने वालों के लिए खुश खबरी, इंटर्नशिप अब सिर्फ एक साल

June 28, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विदेश से एमबीबीएस करने वालों के लिए खुश खबरी, इंटर्नशिप अब सिर्फ एक साल

- एनएमसी का बड़ा फैसला, पहले तीन साल की थी इंटर्नशिप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in शिक्षा-रोजगार
0
Good news for those doing MBBS from abroad, internship is now only one year
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विदेश से एमबीबीएस पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप के साल घटा दिए है, जो पहले 3 साल थे, अब उन्हें केवल एक साल इंटर्नशिप करनी होगी। एनएमसी ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी।

एनएमसी ने कहा कि जिन छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं की जगह पर फिजिकल मोड में क्षतिपूर्ति कक्षाएं ली हैं और भारत में एमबीबीएस के समान परीक्षा पास की है, वे सभी एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप के लिए पात्र हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी में निकली 2500 से अधिक पदों पर आंगनबाड़ी की भर्ती

नौकरी नहीं, अपना स्टार्टअप! सरकार कृषि छात्रों को बनाएगी उद्यमी

एनएमसी का यह फैसला फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) के लिए राहत के रूप में आया है जो 3 साल की इंटर्नशिप नियम को लेकर परेशान थे।

क्या कहा गया नोटिस में
एनएमसी ने नोटिस में स्पष्ट किया, दिनांक 07 जून, 2024 को सार्वजनिक सूचना के क्रम में यह स्पष्ट किया जाता है कि सभी छात्र जिन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं के बदले फिजिकल रूप से ऑनसाइट कक्षाएं ली हैं और बाद में भारत में एमबीबीएस के समकक्ष परीक्षा पास की है, वे सीआरएमआई विनियम 2021 में निर्दिष्ट 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप के लिए पात्र होंगे। आयोग ने आगे कहा कि अन्य सभी शर्तें समान रहेंगी।
यह नियम उन छात्रों पर भी लागू होगा जिन्होंने दूसरे देशों से समकक्ष परीक्षा पास की है।

छात्रों ने किया था प्रदर्शन
पिछली घोषणा के बाद, कई एफएमजी छात्रों ने नई नीति के खिलाफ एनएमसी के सामने विरोध प्रदर्शन किया और प्रक्रिया में देरी और 3 साल इंटर्नशिप में आर्थिक और भावनात्मक तनाव का हवाला देते हुए नोटिस को वापस लेने की मांग की।

एनएनसी ने दिया था ये तर्क
हालांकि एनएमसी ने कहा था कि 3 साल की इंटर्नशिप नियम शुरू करने के पीछे का कारण यह था कि कुछ छात्र अपनी मूल यूनिवर्सिटी से गलत तरीके से कंपनसेटरी सर्टिफिकेट ले रहे हैं। आगे कहा था, मेडिकल पेशा अमूल्य इंसानी जिंदगी से जुड़ी है, इसलिए लोगों के जीवन को खराब प्रशिक्षित डॉक्टर के कारण दांव पर नहीं लगाया जा सकता ।

क्या है एफएमजीई
बता दें कि जो छात्र विदेश से मेडिकल एजुकेशन करते हैं और देश में मेडिकल की प्रैक्टिस करना चाहते हैं, उन्हें फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) पास करना और कंपलसरी रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप (सीआरएमई) पूरी करना आवश्यक है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation