• Latest
  • Trending
Railways and BMC face to face over hoarding incident

होर्डिंग हादसे पर आमने-सामने रेलवे और बीएमसी

June 21, 2024
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

होर्डिंग हादसे पर आमने-सामने रेलवे और बीएमसी

दोनों सुनिश्चित करें कि ऐसी अप्रिय घटना दोबारा न हो : सुप्रीम कोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 21, 2024
in महाराष्ट्र
0
Railways and BMC face to face over hoarding incident
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग हादसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा दखल दिया है। कोर्ट ने रेलवे और ग्रेटर मुंबई नगर निगम ( बीएमसी) को निर्देश दिया है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि रेलवे या नगर निगम के स्वामित्व वाली किसी भी भूमि पर कोई अप्रिय घटना फिर न हो। सुप्रीम कोर्ट ने चेताया मानसून के दौरान सतर्क रहें। घाटकोपर में होर्डिंग गिरने को लेकर बीएमसी और रेलवे आमने -सामने हैं।

बीएमसी की ओर से डिस्टि्रक डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ( डीडीएमए) के नोटिस का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। अर्जी में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि वो रेलवे को निर्देश दें कि नियमों के मुताबिक 40×40 फीट से बड़े सभी होर्डिंग को हटाया जाए।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

– पेट्रोल पंप पर बड़ा होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी
– वीजेटीआई ने घटना की जांच रिपोर्ट सौंपी

मानसून का मौसम आ गया, सतर्क रहें
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने कहा कि सुनिश्चित करें कि रेलवे या नगर निगम के स्वामित्व वाली किसी भी भूमि पर कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो, क्योंकि मानसून का मौसम आ गया है। बेंच ने कहा कि वो इस मुद्दे पर अगली तारीख पर व्यापक सुनवाई करेगी। लिहाजा सभी पक्ष पूरी तैयारी के साथ आएं।

होर्डिंग रेलवे का नहीं
रेलवे की ओर से पेश एएसजी विक्रमजीत बनर्जी और वरिष्ठ वकील वसीम कादरी ने अदालत को बताया कि घाटकोपर का होर्डिंग रेलवे का नहीं है। इसके अलावा रेलवे की जमीन पर लगे होर्डिंग पर बीएमसी एक्ट नहीं लगता। इस मुद्दे पर पहले से ही याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। घाटकोपर घटना से रेलवे का कोई लेना देना नहीं है। वहीं बीएमसी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने इस पर आपत्ति जताई।

13 मई का हादसा
उल्लेखनीय है कि 13 मई को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान एक बड़ा होर्डिंग पास के पेट्रोल पंप पर गिर गया था जिससे 17 लोगों की मौत हो गई और 74 अन्य घायल हो गए थे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने वीरमाता जीजाबाई प्रौद्योगिकी संस्थान (वीजेटीआई) से होर्डिंग गिरने के कारणों का पता लगाने का अनुरोध किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संस्थान ने अपनी रिपोर्ट मुंबई अपराध शाखा को सौंपी, अपराध शाखा ही इस मामले की जांच कर रही है।

उचित जगह नहीं लगा था होर्डिंग
अधिकारी ने रिपोर्ट के हवाले से बताया, होर्डिंग जिस स्थान पर लगाया गया था, वह उचित नहीं थी और नींव कमजोर थी। उन्होंने बताया कि ‘वीजेटीआई’ के तकनीकी विशेषज्ञों ने घटना के बाद ढांचे की नींव और ढेर के नमूने एकत्र किए थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘होर्डिंग की क्षमता को देखते हुए यह साबित होता है कि यह संबंधित व्यक्तियों (आरोपी) की ओर से जानबूझकर की गई लापरवाही थी और यह ईश्वर की मर्जी नहीं थी।” होर्डिंग लगाने वाली विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation