• Latest
  • Trending
Monsoon drenches Mumbai

मुंबई को मॉनसून ने भिगोया

June 14, 2024
Hurt President Draupadi Murmu's message through a special article, enough is enough

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

August 30, 2024
मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

August 30, 2024
court

पहली नजर में एससी, एसटी का मामला न दिखे तो अग्रिम जमानत मिले

August 30, 2024
अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

August 30, 2024
AI will tell about lung disease by the sound of cough

एआई बताएगी खांसी की आवाज से फेफड़ों की बीमारी का पता

August 30, 2024
महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

August 30, 2024
People are shedding blood for water all over the world

दुनियाभर में पानी के लिए खून बहा रहे लोग

August 30, 2024
yogi

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

August 30, 2024
Yogi suddenly reached Banke Bihari temple, kept looking at the image of Thakur ji.

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

August 30, 2024
Task force formed for women employees in KGMU

केजीएमयू में महिला कर्मियों के लिए बनी टास्क फोर्स

August 30, 2024
If we divide we will be cut off, if we remain united we will be safe: Yogi

बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहे तो सुरक्षित रहेंगे : योगी

August 30, 2024
Air India flight delays are out of control

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी

August 30, 2024
Saturday, September 27, 2025
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई को मॉनसून ने भिगोया

by Blitzindiamedia
June 14, 2024
in महाराष्ट्र
0
Monsoon drenches Mumbai
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई । महानगर में विगत दो रातों से अच्छी बारिश हो रही है। कई हिस्सों में तो जमकर बारिश हुई। 24 घंटे के भीतर कई क्षेत्रों में 150 एमएम से अधिक बारिश भी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मुंबई में पूरे सप्ताह मॉडरेट बारिश होने का अनुमान है। मुंबई में 9 जून को ही मॉनसून के आगमन की घोषणा मौसम विभाग ने कर दी थी। विगत दो दिनों में इतनी बारिश हुई कि कई जगहों पर जल-जमाव हो गया। मौसम पर नजर रखने वाली निजी संस्था वेगरीज के अनुसार सबसे अधिक पूर्वी उपनगर के विक्रोली में 157 एमएम बारिश दर्ज़ की गई है। इसके अलावा भायखला में 152 एमएम, पवई में 145 एमएम, दादर में 143 एमएम, मस्जिद बंदर में 103 एमएम और बांद्रा में 100 एमएम बारिश दर्ज़ की गई है। बीएमसी से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर में औसतन 99.11 एमएम, पूर्वी उपनगर में 61.29 एमएम और पश्चिमी उपनगर में 73.78 एमएम बारिश हुई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि मुंबई में पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। जैसे-जैसे हवाएं प्रबल होंगी, मॉनसून और भी एक्टिव होगा।

अगले हफ्ते से और अच्छी बारिश
मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि मंगलवार-बुधवार से पश्चिमी हवाएं और सक्रिय होंगी। इस बीच मुंबई को ठीक-ठाक बारिश मिलेगी, लेकिन 17 और 18 जून से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

ठंडा हुआ वातावरण
अच्छी बारिश गिरने से मुंबई का वातावरण कूल हो गया है। मुंबई का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। हालांकि, ह्यूमिडिटी का स्तर दिन में 78 प्रतिशत और रात में 94 प्रतिशत दर्ज किया गया।

धरे रह गए प्रबंध
इस मॉनसून की पहली बारिश ने ही मुंबई में बीएमसी के दावों की पोल खोल दी। लगातार दो दिन की बारिश में जगह-जगह जल-जमाव हो गया, जबकि बीएमसी ने मॉनसून पूर्व तैयारियों में दावा किया था कि बारिश में जल-जमाव नहीं होगा। देर रात की बारिश से विक्रोली में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे डिजास्टर कंट्रोल रूम को एस वॉर्ड की टीम मौके पर भेजनी पड़ी। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

इन इलाकों से आईं शिकायतें
मुंबई डिजास्टर कंट्रोल रूम के अनुसार अचानक करीब 70 एमएम बारिश एवं समुद्र में हाईटाइड के चलते कई इलाकों में जल-जमाव हो गया। जिन जगहों पर जल-जमाव हुआ, उनमें विक्रोली, साकीनाका, मुलुंड, भांडुप, विद्याविहार शामिल हैं। पश्चिम उपनगर में अंधेरी वेस्ट, बांद्रा वेस्ट, विलेपार्ले, मालाड और दहिसर चेक नाका में जल-जमाव हुआ। हालांकि, जल-जमाव की शिकायत मिलते ही बीएमसी का संबंधित विभाग एक्शन में आया और पानी निकालने की कवायद शुरू की।

शॉर्टसर्किट, पेड़ व घर गिरने की घटनाएं
बारिश की वजह से मुंबई में शॉर्टसर्किट, पेड़ गिरने, घर गिरने की भी घटनाएं हुईं। मुंबई में शार्ट सर्किट के कुल 36 कॉल्स बीएमसी को आए। इनमें शहर में 24, पूर्व उपनगर में 6 एवं पश्चिम उपनगर में 6 घटना शार्ट सर्किट की सामने आई। पेड़ गिरने की 57 शिकायतें डिजास्टर कंट्रोल रूम को मिलीं। इनमें मुंबई सिटी में 17, पूर्व उपनगर में 7 और पश्चिम उपनगर में 27 पेड़ एवं डाली गिरने की शिकायतें शामिल हैं। बीएमसी कंट्रोल रूम के अनुसार घर या दीवार गिरने के 6 कॉल्स मिले, जिनमें मुंबई सिटी में 2, पूर्व उपनगर में 2 और पश्चिम उपनगर में 2 घटना शामिल है।

दावे फेल होने पर क्या है बीएमसी का तर्क?
जल-जमाव पर बीएमसी अधिकारियों का तर्क है कि मुंबई का ड्रेनेज सिस्टम एक घंटे में अधिकतम 50 मिमी बारिश संभाल सकता है। लेकिन, एक ही रात में 70 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि, बीएमसी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जल-जमाव वाली जगहों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया और पानी जल्द ही निकाल दिया गया।

इसका फायदा बारिश के दौरान मिलने की उम्मीद है। बता दें कि 100 साल से अधिक पुराने मुंबई के ड्रेनेज सिस्टम को मौजूदा जरूरतों के हिसाब से बनाने में बीएमसी नाकाम रही है। जबकि हर साल सैकड़ों करोड़ रुपये ड्रेनेज लाइन सुधारने पर खर्च किए जाते हैं।

इन क्षेत्रों में हुई इतनी बारिश
मुंबई शहर : मरीन लाइंस 97 एमएम, ग्रांट रोड 87 एमएम, कोलाबा 53 एमएम, माटुंगा 90 एमएम बारिश हुई।
पश्चिमी उपनगर : दहिसर 92 एमएम, बोरीवली 74 एमएम, वर्सोवा 79 एमएम, अंधेरी 69 एमएम, विलेपार्ले 52 एमएम।
पूर्वी उपनगर : मुलुंड 66 एमएम, देवनार 65 एमएम बारिश दर्ज़ की गई।
एमएमआर रीजन : मीरा रोड 89 एमएम, भायंदर 54 एमएम, ठाणे 68 एमएम, डोंबिवली 35, मुंब्रा 30, ऐरोली 30 एमएम, वाशी 35 एमएम, बेलापुर 48 एमएम, पनवेल 64 एमएम, कल्याण 22 एमएम, बदलापुर 39 एमएम।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

139232

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation