• Latest
  • Trending
Strong government will keep the pace of development fast

मजबूत सरकार तेज रखेगी विकास की रफ्तार

June 14, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मजबूत सरकार तेज रखेगी विकास की रफ्तार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in the blitz
0
Strong government will keep the pace of development fast
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। लगातार तीसरी बार देश की कमान संभाल चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से यह स्पष्ट कर दिया है कि गृह, विदेश, वित्त, रक्षा, रेल तथा सड़क आदि प्रमुख मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहेंगे; उससे यह साफ हो गया है कि सरकार केंद्र में किस तरह चलेगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कई मंत्रियों के विभागों को दोहराया गया है जबकि कुछ के मंत्रालय बदले गए हैं। सरकार के गठन के बाद जिस तरह से मोदी मंत्रिमंडल बैठकें कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि भारत का रथ विकास के पथ पर टॉप गियर में निकल पड़ा और अब यह रुकने वाला नहीं है।

विश्व बैंक की नवीनतम रिपोर्ट भी इस तथ्य का समर्थन कर रही है जो कहती है कि ग्रोथ अनुमान से अधिक रहेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनते ही इकॉनमी के मोर्चे पर यह अच्छी खबर आई है। विश्व बैंक ने कहा कि भारत अगले तीन वर्षों में 6.7 प्रतिशत की स्थिर वृद्धि दर्ज करते हुए सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

बीजेपी का दबदबा कायम
इस बीच मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं। 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं। स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है। बाकी बचे मंत्रालय फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पास रखे हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मीडिया में कुछ खबरें ऐसी आई थीं कि बीजेपी के सहयोगी दल हर तीन सांसद पर एक मंत्री पद मांग रहे हैं लेकिन शपथ ग्रहण के बाद यह साफ नजर आया है कि ऐसे किसी फार्मूले पर विचार नहीं हुआ है। एनडीए में बीजेपी के बाद सबसे बड़े दो दलों, टीडीपी और जेडीयू को कैबिनेट में केवल दो-दो बर्थ ही अभी मिली हैं। हालांकि कैबिनेट विस्तार की गुंजाइश अभी भी बनी हुई है। मोदी कैबिनेट में अभी तक 71 मंत्रियों को शामिल किया गया है। नियमों के मुताबिक कैबिनेट में अधिकतम 81 मंत्री ही रह सकते हैं। मंत्रिमंडल में अभी भी 8-9 सीटें खाली हैं।

दक्षिण के लिए मिशन बीजेपी
दक्षिण भारत में बीजेपी निरंतर अपना प्रभाव कायम करने के प्रयास कर रही है पर उसे इसमें अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस बार वामपंथ के गढ़ केरल में बीजेपी को जहां पहली बार कोई सीट जीतने में सफलता मिली, वहीं कर्नाटक में उसकी सीटें 25 से घटकर 17 रह गईं जबकि तेलंगाना में सीटों की संख्या चार से बढ़कर आठ हो गईं। बीजेपी के लिए अभी भी सबसे बड़ी चिंता का विषय दक्षिण का सबसे बड़ा राज्य तमिलनाडु बना हुआ है जहां उसे कोई भी सफलता नहीं मिल पा रही है फिर भी बीजेपी ने दक्षिण भारत को कैबिनेट में भरपूर स्थान देते हुए केरल से दो, तमिलनाडु से दो, तेलंगाना से दो, आंध्र प्रदेश से एक और कर्नाटक से चार लोगों को कैबिनेट में जगह दी है।

विश्व को दिया ‘पड़ोसी पहले’ का संदेश
मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में सात देशों के शासनाध्यक्ष मौजूद थे। इस तरह से मोदी ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा संदेश देने का प्रयास भी किया कि नई सरकार में पूर्व की तरह विदेशी मोर्चे पर ‘पड़ोसी पहले’ की नीति जारी रहेगी। इसके साथ ही नई समुद्र नीति अपनाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश, मॉरीशस, सेशेल्स, नेपाल और भूटान के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया गया था। इनमें से पांच हिंद महासागर क्षेत्र के देश हैं, तो नेपाल और भूटान अहम पड़ोसी। पहले शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों को आमंत्रित किया गया था, वहीं दूसरे कार्यकाल में पाकिस्तान और चीन को छोड़ सभी पड़ोसी देशों के अलावा थाईलैंड और किर्गिस्तान को भी निमंत्रित किया गया था।

मुसलमान मंत्रिमंडल में नहीं
यह बात गौर करने की है कि इस बार मोदी की कैबिनेट में पांच अल्पसंख्यकों को तो स्थान दिया गया है पर इन पांच में कोई मुस्लिम नहीं है जबकि यह देश की करीब 20 फीसदी आबादी है। बीजेपी और उसे समर्थन दे रहे दलों से भी कोई मुसलमान उम्मीदवार लोकसभा चुनाव नहीं जीता है।

जातीय संरचना पर ध्यान
बीजेपी ने जातीय गणित का भी इस बार ख्याल रखा है। कैबिनेट में सामान्य वर्ग से 28 सदस्य हैं। इनमें आठ ब्राह्मण और तीन राजपूत हैं। इनके अलावा भूमिहार, यादव, जाट, कुर्मी, मराठा, वोक्क ालिगा समुदाय से भी दो-दो मंत्री बनाए गए हैं। सिख समुदाय के दो लोगों को तो कर्नाटक के लिंगायत समुदाय के साथ-साथ निषाद, लोध और महादलित वर्ग के एक-एक व्यक्ति को भी मंत्री पद मिला है। बंगाल के प्रभावशाली मतुआ समाज को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा अहीर, गुर्जर, खटीक, बनिया वर्ग को भी एक-एक सीट मिली है। सवर्ण वर्ग को भी प्रमुखता दी गई है।

मोदी मंत्रिमंडल में महिलाएं
इस बार के चुनाव में 74 महिलाएं जीतकर संसद पहुंची हैं। सबसे अधिक 31 महिलाएं बीजेपी के टिकट पर जीती हैं। मोदी कैबिनेट में सात महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। ये हैं निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, नीमूबेन बमभानिया और शोभा करंदलाजे।

बीजेपी को मिल सकता है नया अध्यक्ष
पीएम मोदी की नई कैबिनेट ने बीजेपी संगठन में बदलाव का संकेत भी दिया है। इस बार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को कैबिनेट में जगह दी गई है। बीजेपी ऐसी पार्टी है जिसमें एक व्यक्ति एक पद की नीति अपनाई जाती है। इससे साफ है कि बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलना लगभग तय है। इससे पहले 2014 में राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष थे। उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली थी। इसके बाद अमित शाह अध्यक्ष बनाए गए। वहीं 2019 में अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष थे। वो मोदी 2.0 में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद जेपी नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation