• Latest
  • Trending
479 MPs from top 10 parties

शीर्ष 10 पार्टियों के हिस्से आए 479 सांसद

June 14, 2024
23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

November 29, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शीर्ष 10 पार्टियों के हिस्से आए 479 सांसद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in the blitz
0
479 MPs from top 10 parties
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश की जनता ने 18वीं लोकसभा के लिए जनादेश सुना दिया है। तथ्यात्मक रूप से इस लोकसभा के स्वरूप पर नजर डालें, तो सबसे पहला तथ्य यह सामने आता है कि 543 में से 536 सांसद 41 पार्टियों से संबंध रखते हैं, जबकि सात निर्दलीय के तौर पर लोकसभा के लिए चुने गए हैं। शीर्ष 10 पार्टियों के हिस्से में 479 सांसद आए हैं, जबकि 31 दलों के सिर्फ 57 उम्मीदवार ही जीत सके हैं। 543 में ये 280 ऐसे हैं, जो पहली बार संसद पहुंच रहे हैं। 116 दूसरी बार, 74 तीसरी बार, 35 चौथी, 19 पांचवीं, 10 छठी, सात सातवीं और एक सांसद आठवीं बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों में से 16 ऐसे हैं, जो पहले से संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं, जबकि 262 पहले भी लोकसभा का हिस्सा रहे हैं। यानी 40 फीसदी सांसद फिर से चुने गए हैं।

एक सांसद दो सीट
नवविर्वाचित सांसदों में सिर्फ एक सांसद है, जिसे दो सीटों पर जीत मिली है। आठ सांसदों को दूसरे संसदीय क्षेत्र से जीत मिली है। नौ सदस्य ऐसे हैं, जो पार्टी बदलकर संसद पहुंच रहे हैं, जबकि आठ ऐसे हैं, जो अपनी पार्टी को तोड़कर नई पार्टी से सांसद बने हैं। वहीं, सरकार के नजरिये से देखें, तो भाजपा के 53 मंत्रियों ने चुनाव लड़ा, जिनमें से 35 चुनाव जीते हैं और 18 हारे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

78 प्रतिशत सांसद स्नातक या ऊपर की पढ़ाई वाले
इस बार 78 फीसदी सांसदों ने स्नातक या इससे ऊपर पढ़ाई की है। पांच फीसदी को डॉक्टरेट की उपाधि हासिल है। 17वीं लोकसभा में करीब 27 फीसदी सांसद कभी कॉलेज नहीं गए थे, जबकि इस बार सिर्फ 22 फीसदी ऐसे सांसद हैं। 48 फीसदी सांसद समाज सेवी, 37 फीसदी किसान, 32 फीसदी व्यापारी, सात फीसदी कानूनविद्, चार फीसदी चिकित्सक, तीन फीसदी कलाकार, तीन फीसदी शिक्षक और दो फीसदी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं।

आठ बार संसद पहुंचने वाले इकलौते सदस्य वीरेंद्र खटीक
इस बार लोकसभा पहुंचने वालों में सबसे अनुभवी सदस्य मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के भाजपा सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक हैं। वह लगातार आठवीं बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले इस बार एक मात्र सांसद हैं। मध्य प्रदेश में इससे पहले सुमित्रा महाजन इंदौर से आठ बार जीत चुकी हैं। हालांकि, राज्य से लोकसभा के लिए सर्वाधिक बार चुने जाने का रिकॉर्ड कांग्रेसी दिग्गज कमलनाथ का है। वह नौ बार चुने गए थे।

सात पार्टियां ऐसी, जिनके 10 या ज्यादा सांसद
सिर्फ सात पार्टियां ऐसी हैं, जिनके 10 या इससे ज्यादा सांसद हैं। इन सात पार्टियों के हिस्से में 455 सांसद हैं, जबकि शेष 34 पार्टियों के हिस्से में 81 सीटें आई हैं। 17 पार्टियां ऐसी हैं, जिनके सिर्फ एक-एक सदस्य ही चुनाव जीते हैं।

दस शीर्ष पार्टियां
शीर्ष 10 पार्टियों में भाजपा के 240, कांग्रेस के 99, समाजवादी पार्टी के 37, तृणमूल कांग्रेस के 29, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के 22, तेलुगू देशम पार्टी के 16, जनता दल यूनाइटेड के 12, शिवसेना-यूबीटी के नौ, एनसीपी-एसपी के आठ, शिवसेना के सात उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।
इन दलों के सदस्यों की संख्या 479 है। इनमें 204 विपक्षी गठबंधन इंडिया के हैं, जबकि 275 एनडीए के घटक दल हैं।

11 फीसदी सांसदों की उम्र 40 से कम
18वीं लोकसभा के लिए चुने गए सांसदों की औसत उम्र 56 वर्ष है, जबकि 2019 में चुनी गई 17वीं लोकसभा के सांसदों की औसत उम्र 59 वर्ष थी। सपा के पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज 25-25 की उम्र में सबसे युवा सांसदों में शामिल हैं जबकि द्रमुक के 82 वर्षीय टीआर वालू सबसे उम्रदराज हैं।
हालांकि, सिर्फ 11 फीसदी सांसद ही ऐसे हैं, जो 40 वर्ष या इससे कम उम्र के हैं। 38 फीसदी 41 से 55 वर्ष की आयु के हैं। 52 फीसदी 55 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं। इस बार तीन सांसद हैं, जिनकी उम्र 25 वर्ष है, जो संसद के लिए चुने जाने की न्यूनतम आयु है।

16 फीसदी महिला सांसद 40 साल से कम आयु की
इस बार चुनी गई 16 फीसदी महिला सांसद 40 वर्ष से कम उम्र की हैं। 30 (41 फीसदी) फिर से लोकसभा के लिए चुनी गई हैं। इस बार 74 महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 2019 में 17वीं लोकसभा में यह संख्या 78 थीं। पिछली लोकसभा ने महिला आरक्षण का जो कानून बनाया है, उसके हिसाब से 33 फीसदी यानी करीब 180 सीटें महिलाओं को मिलनी चाहिए, लेकिन फिलहाल 14 फीसदी सीटें ही महिलाओं को मिली हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation