• Latest
  • Trending
Good intestinal health is the basis of immunity

आंत की अच्छी सेहत ही इम्युनिटी का आधार

June 11, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आंत की अच्छी सेहत ही इम्युनिटी का आधार

- आंतों के अंदर गुड बैक्टीरिया को अरबों में पहुंचा देंगे सुपरफूड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in the blitz
0
Good intestinal health is the basis of immunity
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आंत की हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूर है। आंत ही भोजन से पोषक तत्वों को पचाती और उन्हें अवशोषित करती है। बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम भी आंत का ही है।

इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाती है
आंत की अच्छी सेहत इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाती है और ओवरऑल हेल्थ के लिए बिल्डिंग ब्लॉक मानी जाती है।
सीके बिड़ला अस्पताल, दिल्ली में मिनिमम एक्सेस, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और बेरिएट्रिक सर्जरी के निदेशक डॉ. सुखविंदर सिंह सग्गू ने बताया कि हमारी आंत में खरबों गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

गुड बैक्टीरिया बचाते हैं गंभीर रोगों से
गुड बैक्टीरिया बॉडी के ज्यादातर कार्यों जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, इम्युनिटी, पाचन, अवशोषण, अंतःस्रावी कार्य और यहां तक कि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज, दिल के रोग और कई तरह के कैंसर से बचाव में सहायक होते हैं । अच्छे बैक्टीरिया हमारी गुड हेल्थ के लिए जरूरी हैं।

मुश्किल काम नहीं
हाल ही में इंस्टाग्राम पर आयुर्वेद विशेषज्ञ डिक्सा भावसार सावलिया ने आंत की अच्छी सेहत के लिए कुछ सुपर फूड्स का सेवन करने की सलाह दी है। अगर रोजाना इन फूड्स का सेवन कर लिया जाए तो आसानी से आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाया जा सकता है और आंत की हेल्थ को दुरुस्त रखा जा सकता है।

औषधीय गुणों से भरपूर अदरक
धर्मशिला नारायण अस्पताल दिल्ली में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि औषधीय गुणों से भरपूर अदरक का सेवन पाचन को दुरुस्त करने में जादुई असर करता है।

अदरक का सेवन गीली और सूखी, दोनों तरह से किया जा सकता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। यह मतली, मांसपेशियों में दर्द, खांसी-जुकाम, गले में खराश, फैट बर्न, सूजन, अपच और बॉडी में होने वाली सूजन और दर्द से राहत देने में मददगार साबित होती है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और ब्लड शुगर भी नॉर्मल रहता है। अदरक में जिंजरोल और शोगोल जैसे यौगिक मौजूद होते हैं उनमें सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव मौजूद होता है। अदरक पाचन को दुरुस्त करती है और आंत की सूजन को कंट्रोल करती है। इसका सेवन करने से मतली जैसे लक्षण भी कंट्रोल रहते हैं।

छाछ में हैं प्रोबायोटिक्स
छाछ एक फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं। आंत की अच्छी सेहत के लिए गुड बैक्टीरिया असरदार होते हैं। ये प्रोबायोटिक्स आंत बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। छाछ का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और इम्युनिटी भी स्ट्रांग हती है। छाछ को ‘पृथ्वी पर अमृत’ कहा जाता है जो पाचन के लिए बेहतरीन है। इसका खट्टा-कसैला स्वाद पाचन में सुधार करता है। आयुर्वेद के मुताबिक ये कफ और वात को संतुलित करती है। छाछ में लैक्टिक एसिड भी होता है, जो लैक्टोज के पाचन में सहायता कर सकता है।

गाय का घी अमृत समान
गाय का घी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और स्वाद मीठा होता है। ये वात और पित्त को कम करता है और पाचन में सुधार करता है। इसका सेवन करने से ऊतकों को पोषण मिलता है। घी का सेवन मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसका सेवन करने से याददाश्त दुरुस्त रहती है। स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं। रोजाना घी खाने से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है और इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है। याददाश्त को दुरुस्त करने में ये बेहद उपयोगी है।

मिश्री आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने में बेहद उपयोगी
मिश्री चीनी का सबसे शुद्ध रूप है जिसका सेवन स्वीटनर के रूप में किया जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक मिश्री का सेवन पीसीओएस, मोटापा, ऑटो-इम्यून डिजीज और आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने में बेहद उपयोगी है। मिश्री परिष्कृत सफेद चीनी की तुलना में कम संसाधित होती है और इसके सेहत के लिए फायदे भी ज्यादा होते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation