• Latest
  • Trending
Echo of alliance again in India

भारत में फिर गठबंधन की गूंज

June 6, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में फिर गठबंधन की गूंज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 6, 2024
in the blitz
0
Echo of alliance again in India
विनोद शील

नई दिल्ली। नई यानी 18वीं लोकसभा के लिए देश ने अपना जनादेश दे दिया है। जनता ने इस बार नरेंद्र मोदी सरकार की जगह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार को चुना है जिसे कुल 293 सीट मिली हैं। इसकी वजह से नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले देश के दूसरे नेता के रूप में उभरे हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले प्रधानमंत्री थे जवाहरलाल नेहरू।

भारत में अब एक बार फिर गठबंधन सरकार की गूंज सुनाई दे रही है। इस बार के चुनाव में न कोई बड़ी जीत है और न कोई बड़ी हार। न कोई बड़ी लहर है, न कोई बड़ी निराशा। लोकसभा चुनाव के मिले-जुले परिणाम सामने आए हैं एवं नतीजों को अपने-अपने ढंग से परिभाषित किया जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

हालांकि इसमें भी कोई दोराय नहीं कि विपक्षी आई.एन.डी.आई.ए. (इंडिया) गठबंधन ने खुद के दम पर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के भाजपा के सपने को बिखेर दिया है। यद्यपि 240 सीटें जीतकर भाजपा लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन कर आई है पर सरकार बनाने के लिए उसे तेलुगू देशम, जदयू, शिवसेना (शिंदे) और लोजपा जैसे 12 सहयोगियों पर निर्भर रहना ही होगा। भाजपा के सहयोगियों ने कुल मिलाकर 51 सीटें जीती हैं। इसके अलावा दक्षिण ने भी कुछ साथ भाजपा का दिया है जिसकी वजह से वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में खुद को बरकरार रख सकी।

विपक्षी इंडिया गठबंधन को कुल 204 सीटें मिलीं। इसमें 99 सीटों पर जीत ने कांग्रेस को नई संजीवनी प्रदान की है। वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ मिल कर भाजपा व उसके राजग को बड़ा झटका देते हुए खुद 37 सीटों पर जीत हासिल की।
अखिलेश ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्परसंख्यपक गठजोड़ बना कर भाजपा को करारी चोट पहुंचाई है। बंगाल में भी ममता बनर्जी ने 29 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा को अपने दम पर सरकार बनाने के प्रयासों को करारी चोट पहुंचाई है।

चुनाव में जनता ने पिछले दो चुनावों की तरह अकेले भाजपा पर इनायत नहीं बरसाई है। भाजपा का अपने लिए 370 और एनडीए के लिए 400 पार सीटों का लक्ष्य इस बार पूरा नहीं हो पाया।

विपक्षी गठबंधन इंडिया ने एग्जिट पोल्स के अनुमानों को ध्वस्त कर दिया। 4 जून को आए नतीजों में विपक्ष की ओर से कांग्रेस की 99 सीटों के साथ सपा ने 37, तृणमूल कांग्रेस ने 29, डीएमके ने 22 और शिवसेना (उद्धव) ने 9 सीटें जीतीं। वैसे तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था, मगर उसे शामिल करने से इंडिया गठबंधन की कुल सीटें 234 हो जाती हैं। हालांकि सत्ता से दूर रहने के बावजूद इन नतीजों पर पूरे विपक्ष में खुशी की लहर है। विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वे एनडीए के घटक दलों के साथ संपर्क में हैं और संभव हुआ, तो सरकार बनाने का प्रयास करेंगे।

बीते दो चुनाव की तरह इस बार ऐसा लगता है कि न तो ब्रांड मोदी का पुराना और व्यापक असर दिखा और न ही राममंदिर, समान नागरिक संहिता, अनुच्छेद-370 जैसे हिंदुत्व और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे अपना व्यापक असर छोड़ पाए। इन मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की आरक्षण और संविधान बचाओ की मुहिम कहीं न कहीं भारी पड़ती दिखी है। स्मृति इरानी, महेंद्र नाथ पांडे समेत 19 मंत्री इस चुनावी जंग में धराशायी हो गए। भाजपा को सबसे बड़ा नुकसान उत्तर प्रदेश में हुआ, जहां उसे पिछली बार की 62 सीटों के मुकाबले इस बार सिर्फ 33 पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र में औसत और संभावना वाले प. बंगाल, तेलंगाना जैसे राज्यों में खराब प्रदर्शन ने भाजपा की बड़ी जीत हासिल करने के प्रयास को गहरा आघात पहुंचाया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation