• Latest
  • Trending
BJP alliance got 19 seats in Karnataka

कर्नाटक में भाजपा गठबंधन को मिलीं 19 सीटें

June 6, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कर्नाटक में भाजपा गठबंधन को मिलीं 19 सीटें

गारंटी, स्कीम के साथ जातीय समीकरण भी रहे हावी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 6, 2024
in the blitz
0
BJP alliance got 19 seats in Karnataka
ब्लिट्ज ब्यूरो

बेंगलूरु। उत्तर प्रदेश की तरह कर्नाटक में भी एनडीए को झटका लगा है। मोदी की गारंटियों के सहारे वर्ष 2019 जैसा प्रदर्शन दोहराने उतरी भाजपा पर प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सरकार की स्कीम भारी पड़ीं। महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ मुफ्त बस यात्रा, बेरोजगारों को भत्ता, गरीबों को मुफ्त राशन और दो सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं ने कांग्रेस को एक के मुकाबले नौ सीटों पर लाकर खड़ा कर दिया।

गारंटियों और स्कीमों के साथ चुनाव में जातिगत समीकरण भी हावी रहे, मगर भाजपा के हिंदुत्व और अयोध्या में राममंदिर का दांव उतना प्रभावी नहीं रहा, जिसकी उसे उम्मीद थी। इस चुनाव में खास बात यह भी रही कि कांग्रेस ने जिन नौ सीटों पर जीत दर्ज की, वर्ष 2019 में वे उसके पास नहीं थीं। इनमें से हासन सीट भी शामिल है जो पिछले चुनाव में कांग्रेस के साथ लड़ी जदएस ने जीती थी। अन्य आठ सीटें कांग्रेस ने भाजपा से छीनी हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में जीती गई एकमात्र बंगलूरू ग्रामीण सीट कांग्रेस ने गंवा दी। यहां कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश मैदान में थे। सुरेश के लगातार तीसरी बार संसद पहुंचने के सपने को जदएस के मुखिया एचडी देवगौड़ा के दामाद और प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. सीएन मंजूनाथ ने तोड़ दिया। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े डॉ. मंजूनाथ ने ढाई लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भाजपा को आठ सीटों का घाटा
पिछले चुनाव में भाजपा ने सीटें तो 25 जीती थी, लेकिन इस बार चुनाव से पहले जदएस के साथ गठबंधन होने और निर्दलीय सांसद सुमालता अंबरीश के पार्टी में शामिल होने से वह 27 के आंकड़े पर खड़ी हो गई थी। इस लिहाज से देखें तो उसे और गठबंधन को मिलाकर आठ सीटों का नुकसान हुआ। अलग-अलग कर देखें तो जदएस फायदे में रही। उसने एक सीट की बढ़त लेते हुए दो सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा आठ सीटों का नुकसान उठाते हुए 17 के आंकड़े पर पहुंच गई।

कर्नाटक के चर्चित चेहरे
बसवराज बोम्मई : बसवराज बोम्मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई कर्नाटक की हावेरी सीट से विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के आनंदस्वामी गड्डादेवरमठ को 43513 मतों से मात दी। बोम्मई को कुल 705538 वोट मिले।
तेजस्वी सूर्या : तेजस्वी सूर्या बंगलूरू दक्षिण से एक बार फिर विजयी हुए। उन्होंने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को 268077 से अधिक मतों से पराजित किया। 17वीं लोकसभा में वह बंगलूर दक्षिण से ही पहली बार लोकसभा पहुंचे। तेजतर्रार युवा नेता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य भी रहे।
प्रहलाद जोशी : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने धारवाड़ से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विनोद आसूती को 97324 मतों से मात देते हुए कुल 716231 वोट हासिल किए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation