• Latest
  • Trending
BRS sinks in Telangana, BJP and Congress gain seats

तेलंगाना में बीआरएस डूबी भाजपा व कांग्रेस ने बटोरीं सीटें

June 6, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तेलंगाना में बीआरएस डूबी भाजपा व कांग्रेस ने बटोरीं सीटें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 6, 2024
in the blitz
0
BRS sinks in Telangana, BJP and Congress gain seats
ब्लिट्ज ब्यूरो

हैदराबाद। लोकसभा की 17 सीटों वाले तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का सूपड़ा साफ हो जाना कहीं से भी अप्रत्याशित नहीं है। उसके हिस्से की सीटें भाजपा और कांग्रेस ने आपस में बांट ली हैं। दोनों पार्टियों ने आठ-आठ सीटें जीती हैं। पिछली बार तीन सीटें जीतने वाली कांग्रेस थौड़ा ज्यादा फायदे में है।

भाजपा ने सिटिंग चारों सीटें जीतते हुए चार सीटें और जोड़ते हुए तीन चौथाई तेलंगाना में पांव पसार लिए हैं। अधिकांश सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में सिमटा दिखने से साफ है कि भाजपा यहां बीआरएस का विकल्प बनकर उभरी है। उसके अधिकांश वोट भी भाजपा की झोली में गए। इसी जनविश्वास के बूते भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में अच्छे दिनों की अभी से उम्मीद संजोने लगी है। वहीं, तमाम घेराबंदी की कोशिशों के बीच ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपनी परंपरागत हैदराबाद सीट से पांचवीं बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। उनके विरोधियों को जवाब यह है कि जनता ने पिछली बार उन्हें 2.80 लाख मतों से जिताया था, इस बार 3.3 लाख से जिताया है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

तेलंगाना की चुनावी तस्वीर का खाका दिसंबर-23 में हुई बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव की सत्ता से बेदखली के साथ ही तय दिखने लगा था। स्पष्ट संकेत था कि विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत मतों की गिरावट का झटका आगे भी लगने वाला है। लगा भी। बीआरएस के बिखराव का पूरा फायदा भाजपा ने उठाया। विधानसभा चुनाव में सिर्फ आठ सीटें जीतने वाली भाजपा लोकसभा चुनाव में भी इतनी ही सीटें जीतने में कामयाब हो गई।

यह जीत इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि तेलंगाना के 10 पुराने जिलों में से भाजपा आठ में धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा नेता रणनीति बदल और संगठित्त प्रयास करके ब्रांड-मोदी को जनता तक पहुंचाने में कामयाब रहे। भाजपा ने बीआरएस और कांग्रेस, दोनों के ही पिछड़ा वर्ग के वोट में तगड़ी सेंधमारी की और गौड, यादव, मुदिराज जैसी जातियों को पहली पसंद बन गई।

मोदी ने की थीं सात रैलियां
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में कुल सात रैलियां कीं। देश के मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ी लोकसभा सीट मलकाजगिरि से उन्होंने यहां चुनाव अभियान की शुरुआत की। रोड शो के अलावा वारंगल, मेडक, नागर कुरनूल, अदीलाबाद, महबूब नगर और हैदराबाद में रैलियां हुई। पीएम मोदी की रैलियों का प्रभाव भाजपा के चुनाव नतीजों में देखा जा सकता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation