• Latest
  • Trending
Ray Road Bridge will open to the general public in November

नवंबर में आम जनता के लिए खुलेगा रे रोड ब्रिज

May 24, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नवंबर में आम जनता के लिए खुलेगा रे रोड ब्रिज

भायखला ब्रिज भी अक्टूबर 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in महाराष्ट्र
0
Ray Road Bridge will open to the general public in November
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बीएमसी प्रशासन ने दावा किया है कि इस साल नवंबर में रे रोड ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। एक और महत्वपूर्ण पुल भायखला ब्रिज को भी अक्टूबर 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने बताया कि मुंबई में जर्जर पुलों की मरम्मत और ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए बीएमसी और महारेल ने संयुक्त रूप से रेलवे पुलों पर काम शुरू किया है। पुलों के पुनर्निर्माण में हो रहे खर्च का भुगतान बीएमसी कर रही है, वहीं पुल निर्माण परियोजना का कार्य महारेल के माध्यम से किया जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

गगरानी ने कहा कि एक बैठक में मुंबई के रे रोड, भायखला ब्रिज, तिलक ब्रिज (दादर) और घाटकोपर ब्रिज के कार्यों की समीक्षा की गई। ओलिवेंट ब्रिज, आर्थर ब्रिज, एस ब्रिज (भायखला) की वर्तमान स्थिति के बारे में मध्य रेलवे ने बीएमसी को पत्र भेज कर सूचित किया है कि ये ब्रिज अच्छी स्थिति में हैं। इन पुलों के पुनर्निर्माण की कोई आवश्यकता नहीं है। 10 से 15 वर्षों के बाद इन पुलों के पुनर्निर्माण की समीक्षा रेलवे द्वारा की जाएगी।

– ओलिवेंट, आर्थर और एस ब्रिज के पुनर्निर्माण की आवश्यकता नहीं

यातायात सुचारू करने के लिए बीएमसी ने मुंबई में बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का काम शुरू किया है। रेलवे नेटवर्क पर पुल निर्माण कार्य में बीएमसी और महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (महारेल) के बीच समन्वय होना चाहिए, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना संभव हो सके। गगरानी ने निर्देश दिया कि मुंबई में चल रहे पुल कार्यों को तेजी से और निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए।

तीन पुलों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी
गगरानी ने बताया कि मुंबई में करी रोड ब्रिज, माटुंगा (रेलवे ब्रिज के नीचे), महालक्ष्मी ब्रिज के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इन पुलों के पुनर्निर्माण के प्रारंभिक चरण का अध्ययन अभी चल रहा है। इन पुलों के पुनर्निर्माण से ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद मिलेगी। इससे समय और ईंन्धन की भी बचत होगी।

मुंबई में चार पुलों के काम की वर्तमान स्थिति
रे रोड ब्रिज: इसका 77 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पुल को नवंबर 2024 तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य है।
भायखला ब्रिज: 42 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पुल को अक्टूबर 2025 तक यातायात के लिए खुलने की उम्मीद है।
तिलक ब्रिज: दादर स्थित इस ब्रिज का अब तक 8 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
घाटकोपर ब्रिज: 14 प्रतिशत काम पूरा हो चुका।

बेहतर तालमेल से काम में आई तेजी
बीएमसी ने एल्फिंस्टन रोड, हिमालय ब्रिज गिरने के बाद तमाम ब्रिजों की स्ट्रक्चरल ऑडिट की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद से खतरनाक ब्रिजों को नए सिरे से बनाने का काम शुरू हुआ। रेलवे के साथ तालमेल कर तेजी से काम करने के लिए रेलवे की ही कंपनी महारेल को काम सौंपा गया। इसके नतीजे भी सामने आ रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation