• Latest
  • Trending
Trial of first indigenous monorail begins in Mumbai

मुंबई में पहली देशी मोनो रेल का ट्रायल शुरू

May 24, 2024
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में पहली देशी मोनो रेल का ट्रायल शुरू

- जून से यात्रियों को होगा फायदा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in महाराष्ट्र
0
Trial of first indigenous monorail begins in Mumbai
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। देश में बनी पहली मोनो रेल अगले महीने से यात्रियों की सेवा में उपलब्ध होगी। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने देशी मोनो का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। देशी मेट्रो को रात के समय मोनो के मार्ग पर दौड़ा कर उसकी टेस्टिंग का काम चल रहा है।

ब्रेक सिस्टम की टेस्टिंग
मौजूदा समय में मोनो की नई ट्रेन के ब्रेक सिस्टम की टेस्टिंग चल रही है। एमएमआरडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आगामी दो से तीन सप्ताह में मोनो की नई ट्रेन की टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

कब से उपलब्ध होगी सेवा?
मॉनसून के आगमन से पहले मोनो की नई ट्रेन यात्री सेवा में उपलब्ध होगी। ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम के तहत हैदराबाद में देश की पहली मोनो रेल का निर्माण हुआ है। कुछ दिन पहले ही सड़क मार्ग से यह ट्रेन मुंबई पहुंची थी। मौजूदा समय में एमएमआरडीए के पास मोनो की 8 ट्रेनें मौजूद हैं। 8 में से 6 ट्रेन का इस्तेमाल यात्री सेवा में होता है, जबकि दो ट्रेन स्टैंड बाय में रहती हैं।

10 नई ट्रेन का ऑर्डर
एमएमआरडीए ने मोनो सेवा में सुधार करने के लिए 10 नई ट्रेन का ऑर्डर दिया है। एक ट्रेन मुंबई पहुंच चुकी है, जबकि 9 और ट्रेन दिसंबर तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी मुताबिक, दो और मोनो रेल का निर्माण पूरा हो चुका है। आगामी दो महीने में यह ट्रेन मुंबई पहुंच जाएगी। 2014 में मोनो रेल की शुरुआत हुई थी। मोनो का संचालन आरंभ होने के बाद से इसके बेड़े में कोई नई ट्रेन शामिल नहीं हुई है। नई रेक के नहीं आने के कारण यात्रियों को मोनो से सफर करने के लिए प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतज़ार करना पड़ता है।

पीक ऑवर में राहत
मौजूदा समय में मोनो रेल की सेवा हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध है। वहीं नई रेक के सेवा में शामिल होने के बाद करीब 10-12 मिनट में मोनो रेल की सेवाएं उपलब्ध होंगी। जानकारी के अनुसार मोनो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से मोनो की नई रेक का इस्तेमाल केवल पीक ऑवर के दौरान ही होगा। मोनो की और रेक के मुंबई पहुंचने और यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के बाद सामान्य समय में भी मोनो की फेरियां बढ़ाई जाएंगी। चेंबूर से संत गाडगे महाराज चौक (सात रास्ता) के बीच मोनो रेल का संचालन होता है।

142 फेरियों का संचालन
20 किमी के मार्ग पर रोजाना करीब 142 फेरियों का संचालन होता है। रोजाना करीब 16 हजार यात्री मोनो से सफर करते हैं।
…ताकि प्रभावित न हो सप्लाई
मोनो रेल प्रोजेक्ट के आरंभ में सभी ट्रेन विदेश से मंगवाई गई थीं, लेकिन मोनो सेवा शुरू होने के कुछ समय बाद विदेशी कंपनी ने मोनो ट्रेन के रख-रखाव और नई ट्रेन की सप्लाई रोक दी थी। नतीजतन पिछले 10 वर्ष में एक भी नई ट्रेन मोनो के बेड़े में शामिल नहीं हो पाई थी। विश्व की कुछ ही गिनी-चुनी कंपनियां हैं, जो मोनो ट्रेन का निर्माण करती हैं। इनमें भी अधिकतर चीन की कंपनियां हैं। भविष्य में दोबारा ट्रेन की सप्लाई बाधित न हो, इसलिए देश में ही मोनो ट्रेन तैयार की गई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation