• Latest
  • Trending
Many leaders including Manmohan, Advani, Joshi voted from home

मनमोहन, आडवाणी, जोशी समेत कई नेताओं ने घर से किया मतदान

May 24, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मनमोहन, आडवाणी, जोशी समेत कई नेताओं ने घर से किया मतदान

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए है खास सुविधा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in the blitz
0
Many leaders including Manmohan, Advani, Joshi voted from home
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी,पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने घरेलू मतदान सुविधा का उपयोग करते हुए मतदान किया। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घर पर मतदान की सुविधा शुरू की गई और यह 24 मई तक चली।
कार्यालय की ओर से साझा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के सभी सात संसदीय क्षेत्रों में 1409 मतदाताओं ने अपने घर से मतदान किया। यह सुविधा शुरू होने का दूसरा दिन था।

सर्वाधिक घरेलू वोट
पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक घरेलू वोट पड़े, जिसमें 348 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 299 बुजुर्ग व्यक्ति थे। सीईओ कार्यालय की ओर से कहा गया कि दूसरे दिन के पूरा होने के साथ ही कुल 2,956 मतदाताओं ने घर से वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग किया। कार्यालय ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में घरेलू मतदान सुविधा का लाभ उठाया और अपने घर से वोट डाला।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

5,406 बुजुर्गों व दिव्यांगों ने भरा फार्म डी
दिल्ली में कुल 5,406 बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों ने 2024 के लोकसभा चुनावों में घरेलू मतदान सुविधा का लाभ उठाने के लिए फॉर्म 12डी भरा था। लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में 25 मई को मतदान होगा। यह पहल सुनिश्चित करती है कि ये मतदाता आसानी और सम्मान के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग लें, जिससे मतदान केंद्रों पर जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

विकसित भारत के लिए डाला वोट : अक्षय
वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए अक्षय ने कहा कि उन्होंने विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए वोट किया है।
एक्टर बोले- ‘मैं चाहता हूं कि मेरा देश विकसित रहे, मजबूत रहे। बस यही सोचकर मैंने वोट दिया है। सिटिजनशिप मिलने के बाद पहली बार वोट दिया है, अच्छा लग रहा है।’

वोट न देने वालों पर टैक्स बढ़ा दें : परेश
एक्टर परेश रावल भी वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मतदान करने नहीं आते और फिर कहते हैं कि सरकार ने कुछ नहीं किया। अगर आप वोट नहीं करते तो जिम्मेदार आप हो, सरकार नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वोट नहीं करते उनको कुछ तो सजा मिलनी चाहिए, उनका टैक्स बढ़ा देना चाहिए।

वोट देना जरूरी : खेर
अनुपम खेर ने भी वोट दिया। यह प्रजातंत्र का उत्सव है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा वोट दीजिए और अगले 5 साल के लिए अपनी सरकार चुनिए।

मतदान बड़ी जिम्मेदारी : राव
अभिनेता राजकुमार राव ने कहा यह हम सभी की हमारे देश के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए हमने अपने प्रमोशनल इवेंट के बीच से वक्त निकालकर वोट दिया है। आप से भी ऐसा करने की अपील करता हूं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation