• Latest
  • Trending
High quality glass coating used for cooling in luxury cars

लग्जरी कारों में ठंडक के लिए हाई क्वालिटी ग्लास कोटिंग का सहारा

May 17, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लग्जरी कारों में ठंडक के लिए हाई क्वालिटी ग्लास कोटिंग का सहारा

- गर्मी के साथ इन्फ्रारेड विकिरण से भी बचाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in the blitz
0
High quality glass coating used for cooling in luxury cars
ब्लिट्ज ब्यूरो

आज की भीषण गरमी में कुछ शहरों का तापमान 45 डिग्री से अधिक हो रहा है। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियां हाई क्वालिटी ग्लास कोटिंग का इस्तेमाल करके गाड़ियों को ठंडा रखने का प्रयास करती रही हैं।

दरअसल यह कोटिंग एयर कंडीशनिंग के बोझ को कम करती है। पिछले कुछ वर्षों में गाड़ियों के साइज और उसमें लगने वाले ग्लास का एरिया और थर्मल लोड भी बढ़ा है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

एसयूवी जैसी बड़ी गाड़ियां अब इलेक्टि्रक मॉडल्स की ओर शिफ्ट हो रही हैं जिन्हें अधिक बैटरी पैक स्पेस की आवश्यकता होती है। दूसरी ओर वाहनों की ग्लास सतह का प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है।

सनरूफ का बढ़ता फैशन
ज़्यादातर गाड़ियों में बढ़ते सनरूफ के फैशन से गाड़ियों के अंदर आने वाली सूरज की तेज गर्मी को भी कम करना बहुत जरूरी हो गया है।
आपकी जानकारी के लिए जरूरी है कि इन सोलर-रिफ्लेक्टिव कोटिंग में चांदी, जिंक और टिन जैसे धातु ऑक्साइड्स की अल्ट्रा-थिन परतें होती हैं जो सौर इन्फ्रारेड विकिरण को अवशोषित करती हैं और कारों के अंदर की गर्मी को कम करती हैं। आसाही, सेंट-गोबेन और वेबस्टो जैसे अच्छे ग्लास सप्लायर्स ने यह विशेष ऑटोमोटिव ग्लेजिंग के अनेक उत्पाद मार्केट में पेश किए हैं।

मर्सिडीज में एकॉस्टिक कम्फर्ट पैकेज
मर्सिडीज अपने कुछ उच्च-श्रेणी के मॉडल्स जैसे कि ईक्यूएस 580 सेडान, जीएलएस एसयूवी , मेबैक जीएलएस 600, मेबैक एस 680 और मेबैक एस 580 में एकॉस्टिक कम्फर्ट पैकेज के साथ इन्फ्रारेड-अवशोषित लैमिनेटेड ग्लास लगाया है।
यह विशेष ग्लेजिंग हानिकारक यूवी किरणों को रोकने के साथ-साथ बाहरी शोर को भी कम करती है और भीषण गरमी में भी गाड़ी को मनचाहा ठंडा रखती है।

80 फीसदी सूरज की गरमी और तपन की रोकथाम
रिपोर्ट्स के अनुसार, अच्छे क़िस्म के साइंटिफिक कोटेड ग्लास 80 फ़ीसदी सूरज की गरमी और तपन को रोक देता है।

ऑडी में गर्मी परावर्तित करने वाली विंडशील्ड और साइड ग्लास
ऑडी इंडिया के कई मॉडल्स जैसे कि ए8, क्यू8, आरएस 5 और ई-ट्रॉन ईवी में गर्मी परावर्तित करने वाली विंडशील्ड और साइड ग्लास लगाए गए हैं।

थर्मल लोड से केबिन की कूलिंग एक बेहद महत्वपूर्ण विषय
आज ईवी गाड़ियों में बड़े ईवी बैटरी पैक्स के कारण बढ़ते थर्मल लोड से केबिन की कूलिंग एक बेहद महत्वपूर्ण विषय हो गया है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी जरूरी है कि आजकल की भीषण गरमी से निपटने के लिए गाड़ियों में हाई टेक्नोलॉजी के ऑटोमोटिव ग्लेजिंग और मेटलाइज्ड कोटिंग्स की शुरुआत की गई है।

आज की हाई टेक्नोलॉजी की गाड़ियों में हेड-अप डिस्प्ले, 5जी कनेक्टिविटी और यहां तक कि इंटीग्रेटेड एंटेनास के बढ़ते उपयोग से सूरज की बढ़ती गर्मी को रोकने के लिए हाई क्लास ग्लास कोटिंग्स की आवश्यकता होती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation