• Latest
  • Trending
Maldives Foreign Minister Musa came to India to improve relations

रिश्ते सुधारने भारत आए मालदीव के विदेश मंत्री मूसा

May 17, 2024
23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

November 29, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रिश्ते सुधारने भारत आए मालदीव के विदेश मंत्री मूसा

- कहा, फिर नहीं होगी बदजुबानी, राष्ट्रपति मुइज्जू भी आ सकते हैं भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Maldives Foreign Minister Musa came to India to improve relations
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-मालदीव के रिश्तों को आपसी हितों व संवेदनशीलता पर आधारित बताया है। उन्होंने मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर के साथ द्विपक्षीय बातचीत में हिस्सा लिया। चीनपरस्त मोहम्मद मुइज्जू के मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत-मालदीव के रिश्तों में तनाव का मालदीव की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ने के चलते रिश्ते सुधारने के लिए मूसा को पहले विदेश दौरे पर भारत भेजा गया है।

मालदीव के तीन मंत्रियों की अभद्र टिप्पणियां
फरवरी में पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के तीन मंत्रियों की अभद्र टिप्पणियों पर मूसा जमीर ने कहा, वे वादा करते हैं कि ऐसी हरकतें फिर नहीं होंगी। हमारा मानना है कि इस तरह की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं और यह कभी नहीं होनी चाहिए थीं।

YOU MAY ALSO LIKE

एटमी खतरा घटाने और ऊर्जा सुरक्षा पर मिलकर काम करेंगे ट्रंप, शी, पुतिन

मलेशिया जाने के लिए अब भारतीयों को लेना होगा वीजा

जमीर के साथ बातचीत में जयशंकर ने कहा, भारत ने हमेशा मालदीव की आगे बढ़कर मदद की है। संकट में मालदीव को मदद पहुंचाने वाला भारत पहला देश होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि करीबी और निकटतम पड़ोसी होने के नाते हमारे संबंधों का विकास स्पष्ट रूप से आपसी हितों और पारस्परिक संवेदनशीलता पर आधारित है। जहां तक भारत का सवाल है तो ये हमारी पड़ोस प्रथम नीति और सागर में सभी के लिए सुरक्षा और विकास दृष्टिकोण में व्यक्त किया गया है। जयशंकर ने कहा, हमारी परियोजनाओं से मालदीव के लोगों का कल्याण हुआ है। भारत ने मालदीव के लोगों की जीवन की गुणवत्ता के उत्थान में अहम योगदान दिया है।

मूसा ने मुइज्जू के भारत के बजाय चीन के पहले दौरे पर दी सफाई
जमीर ने राष्ट्रपति बनने के बाद मोहम्मद मुइज्जू के भारत के बजाय चीन दौरे का भी बचाव किया। जमीर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चीन के साथ कोई सैन्य समझौता हुआ है। राष्ट्रपति ये स्पष्ट कर चुके हैं कि मालदीव में कोई विदेशी सेना नहीं रहेगी। राष्ट्रपति ने चीन के साथ तुर्किये का दौरा भी किया था।

भारतीयों का स्वागत
मूसा जमीर ने कहा कि मालदीव में भारतीय पर्यटकों का तहेदिल से स्वागत है। हमारे पर्यटन मंत्री भी भारतीयों को आमंत्रित कर चुके हैं। जमीर ने कहा, पर्यटकों में गिरावट के पीछे दोनों देशों में चुनाव भी एक वजह हो सकती है। जल्द ही राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी भारत का दौरा कर सकते हैं। इस पर हमारी चर्चा भी हुई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation