• Latest
  • Trending
Who will Delhi's heart fall on this time?

इस बार किस पर आएगा दिल्ली का दिल

May 3, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इस बार किस पर आएगा दिल्ली का दिल

राष्ट्रीय राजधानी में इन धुरंधरों के बीच जोर-आजमाइश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in the blitz
0
Who will Delhi's heart fall on this time?
ब्लिट्ज ब्यूरो

उत्तर पश्चिमी
दलित चेहरे की वजह से अच्छी पहचान
योगेंद्र चंदौलिया (भाजपा)
चंदोलिया पार्टी में प्रदेश महासचिव है। वह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। दलित चेहरे के तौर पर उनकी अच्छी पहचान है।

समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे उदित राज (कांग्रेस)
नौकरशाही वाली पृष्ठभूमि से आने वाले उदित राज दलित मुद्दों को लेकर हमेशा से ही मुखर रहे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इसी सीट से वर्ष 2014 में सांसद रह चुके हैं। वह क्षेत्र में सकि्रय भी रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

उत्तर-पूर्व
पूर्वांचल से जुड़े खास चेहरों में शामिल
मनोज तिवारी (भाजपा)

इन्हें पूर्वांचल से जुड़ा बड़ा चेहरा माना जाता है। भोजपुरी स्टार तिवारी 2009 में सपा के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़े, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव हार गए।

छात्र राजनीति से पहचान बनाई
कन्हैया कुमार (कांग्रेस)

कन्हैया कुमार को युवाओं में बेहद लोकप्रिय माना जाता है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके कन्हैया कुमार शुरू से ही विवादों से घिरे रहे।

चांदनी चौक
व्यापारियों की समस्या प्रमुखता से उठाते रहे
प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा)
भाजपा से जुड़े पुराने व्यापारी नेता हैं। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के संस्थापक और महासचिव भी हैं। पार्टी में भी लंबे समय से सक्रिय हैं।
भरोसेमंद और अनुभवी नेताओं में जगह बनाई

जेपी अग्रवाल (कांग्रेस)
इनको दिल्ली में कांग्रेस के भरोसेमंद और अनुभवी नेताओं में शामिल किया जाता है। वे ऐसे नेता है जो पार्टी में कई अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता होने के साथ सामाजिक कार्य भी करते हैं।

पूर्वी दिल्ली
जाना पहचाना नाम
हर्ष मल्होत्रा
पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा संगठन का पुराना चेहरा हैं। वह प्रदेश महासचिव हैं। इससे पहले 2015-16 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। दिल्ली भाजपा में प्रशिक्षण के इंचार्ज हैं। मल्होत्रा दधीची देह दान समिति के अध्यक्ष हैं।

आम आदमी पार्टी ने दलित चेहरा उतारा
कुलदीप कुमार (आप)

34 वर्षीय कुलदीप पहली बार 2017 में आप से पार्षद बने। दलित युवा चेहरे के रूप में पहचान बनाई और पार्टी ने 2020 में उन्हें कोंडली आरक्षित सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा। वर्तमान में वह विधायक हैं।

पश्चिमी दिल्ली
जाट नेता और पार्टी में पुराना अनुभव साथ
कमलजीत (भाजपा)

वर्तमान में द्वारका- बी वार्ड से निगम पार्षद कमलजीत दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर रह चुकी हैं। प्रदेश इकाई में महामंत्री का दायित्व भी उनके पास है।

वर्तमान में द्वारका विधायक हैं मिश्रा
महाबल मिश्रा (आप)

70 वर्षीय महाबल मिश्रा विधायक रहने के साथ 2009 में कांग्रेस से पश्चिमी दिल्ली से सांसद रहे। वर्तमान में आम आदमी पार्टी की ओर से द्वारका से विधायक हैं। इन्हें पूर्वांचल के मतदाताओं का साथ मिलता रहा है।

नई दिल्ली
मां की विरासत और युवा जोश आया काम
बांसुरी स्वराज (भाजपा)

भाजपा की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज की विरासत को आगे बढ़ाने का मौका बांसुरी स्वराज को मिला है। पेशे से अधिवक्ता बांसुरी को 16 वर्षों का कानूनी अनुभव है।

जल बोर्ड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे
सोमनाथ भारती

49 वर्षीय सोमनाथ भारती तीन बार लगातार मालवीय नगर सीट से विधायक हैं। आप की पहली 49 दिन की सरकार में कानून मंत्री भी रहे। वर्तमान में जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं।

दक्षिणी दिल्ली
सर्वश्रेष्ठ विधायक का मिल चुका सम्मान
रामवीर बिधूडी (भाजपा)

बिधूडी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। मौजूदा वक्त में बदरपुर सीट से विधायक हैं। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान भी मिल चुका है।

गुर्जर समाज को साधने की कोशिश
सहीराम पहलवान

वह तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 65 वर्षीय सहीराम तीन बार से लगातार इस सीट पर जीत रहे हैं। इनके जरिए गुर्जर समाज को साधने की कोशिश आम आदमी पार्टी ने की है।

दिल्ली की स्थिति
– 7 लोकसभा सीटें
– 25.66 लाख मतदाताओं के हिसाब से पश्चिमी दिल्ली सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र
– 15.12 लाख मतदाताओं के साथ नई दिल्ली सबसे छोटा लोकसभा क्षेत्र
– कुल मतदाता-1,51,02,161
– 2.34 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे
– मतदान केंद्र-13,713
– सबसे बड़ा मतदान केंद्र
– विकासपुरी (एसी-31) 4,28,700 मतदाता
– सबसे छोटा मतदान केंद्र
– दिल्ली कैंट – 66,914 मतदाति
– 71,794 दिव्यांग मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation