• Latest
  • Trending
Pakistan's friend Azerbaijan becomes proud of India-Armenia friendship

भारत-आर्मेनिया दोस्ती से पाक का दोस्त अजरबैजान भन्नाया

May 3, 2024
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत-आर्मेनिया दोस्ती से पाक का दोस्त अजरबैजान भन्नाया

आर्मेनिया को पिनाका रॉकेट लॉन्चर, एंटी टैंक हथियार, गोला-बारूद दे रहा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Pakistan's friend Azerbaijan becomes proud of India-Armenia friendship
ब्लिट्ज ब्यूरो

बाकू। आर्मेनिया और भारत के बीच संबंध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत की ओर से हथियारों की सप्लाई की जा रही है। इसे लेकर आर्मेनिया का कट्टर दुश्मन अजरबैजान भड़क गया है। अजरबैजान पाकिस्तान का दोस्त है, जो कश्मीर के मुद्दे पर उसके साथ खड़ा रहता है। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने कहा है कि फ्रांस, भारत और ग्रीस की ओर से आर्मेनिया को हथियार दिए जा रहे हैं जो अजरबैजान के खिलाफ है।

कश्मीर पर भारत के पक्ष का समर्थन करता है

एक यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में अलीयेव ने कहा, ‘जब फ्रांस, भारत और ग्रीस आर्मेनिया को हमारे खिलाफ हथियार देंगे तो हम चुपचाप नहीं बैठ सकते। वे खुलेआम और इसे दिखाते हुए ऐसा कर रहे हैं। जाहिर तौर पर वे इससे हमें कुछ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

सिंधु संधि पर दुनिया के सामने जलील हुआ पाकिस्तान

रूस की यूएस को खुली चेतावनी, नए प्रतिबंधों से बिगड़ेगा यूक्रेन युद्ध का खेल

आर्मेनिया ने जताई इच्छा
आर्मेनिया और भारत के संबंध पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं। आर्मेनिया ने हाल ही में द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने की इच्छा जताई थी। आर्मेनिया के श्रम मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे लगता है कि हमारे संबंध इतने परिपक्व हैं कि इन्हें रणनीतिक साझेदारी के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि हमारे विदेश मंत्री इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।’

अजरबैजान ने दी धमकी
पिछले साल रिपोर्ट आई थी कि फ्रांस भी भारत के साथ आर्मेनिया की मदद करने के लिए हथियार भेजेगा। इससे परेशान होकर अजरबैजान के राष्ट्रपति ने कहा था कि आर्मेनिया को सैन्य सहायता भेजने का उसका निर्णय दक्षिण काकेशस में हिंसक शत्रुता शुरू कर सकता है। एक बार फिर अलीयेव ने धमकी भरा बयान दिया है। अलीयेव के मुताबिक अजरबैजान ने आर्मेनियाई सरकार और उसकी मदद कर रहे पक्षों को बिल्कुल साफ कह दिया है कि अगर हमें अपने लिए कोई गंभीर खतरा दिखता है तो हम सख्त कदम उठाएंगे।

भारत के अजरबैजान और आर्मेनिया दोनों के साथ राजनयिक संबंध हैं। मध्य एशिया और ईरान के माध्यम से रूस और यूरोप तक जाने के लिए यह भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। 2022 में भारत ने आर्मेनिया को 250 मिलियन डॉलर के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, एंटी टैंक हथियार और गोला बारूद की आपूर्ति का सौदा किया था। यह भारत की ओर से पिनाका का पहला निर्यात था। पिनाका को अमेरिका के हिमार्स के बराबर माना जाता है। आर्मेनिया कश्मीर को लेकर भारत के पक्ष का समर्थन करता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation