• Latest
  • Trending
A gift to Mumbaikars, the journey to Marine Drive takes just 15 minutes.

मुंबईकरों को सौगात, मरीन ड्राइव का सफर सिर्फ 15 मिनट में

April 25, 2024
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबईकरों को सौगात, मरीन ड्राइव का सफर सिर्फ 15 मिनट में

31 मई तक कोस्टल रोड के गर्डर को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ा जाएगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in महाराष्ट्र
0
A gift to Mumbaikars, the journey to Marine Drive takes just 15 minutes.
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुंबईकरों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मुंबईकर बांद्रा -वर्ली सी लिंक से होते हुए कोस्टल रोड के जरिए मरीन ड्राइव का सफर सिर्फ 15 मिनट में तय कर सकेंगे। बीएमसी 31 मई तक कोस्टल रोड के गर्डर को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ देगी। उसके बाद जून के पहले सप्ताह में लोग बांद्रा-वर्ली सी लिंक के जरिए कोस्टल रोड होते हुए मरीन ड्राइव तक बिना रुके सफर कर सकेंगे।

वाहन कोस्टल रोड के जरिए सीधे मरीन ड्राइव जा सकेंगे
एक इंजीनियर ने बताया कि कोस्टल रोड और बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ने के लिए 2000 मीट्रिक टन का बो स्टि्रंग स्पैन तैयार करवाया गया है। इसे मझगांव डॉक यार्ड (न्हावा) से लोड कर कोस्टल रोड साइट पर पहुंचाया जाएगा। उसके बाद इसे सी लिंक से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हमें उम्मीद है कि 31 मई तक कोस्टल रोड और सी लिंक को गर्डर के जरिए जोड़ दिया जाएगा। उसके बाद जून के पहले सप्ताह में सी लिंक से होते हुए वाहन कोस्टल रोड के जरिए सीधे मरीन ड्राइव जा सकेंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

16 किमी का सफर होगा आसान
10.58 किमी लंबे कोस्टल रोड के एक हिस्से यानी वर्ली से मरीन ड्राइव को 12 मार्च 2024 को आवागमन के लिए खोला गया था। टोल फ्री कोस्टल रोड का सफर अब तक लगभग पांच लाख गाड़ियां कर चुकी हैं।

बांद्रा-वर्ली सी लिंक की लंबाई 5.6 किमी है। इस तरह दोनों को मिलाकर लगभग 16 किमी का सफर आसान हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि बांद्रा-वर्ली सी लिंक का कोस्टल रोड से कनेक्ट होने के बाद यह दूरी महज 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

समय और ईंन्धन की भी बचत होगी
सी लिंक और कोस्टल रोड कनेक्ट होने से जो गाड़ियांं वर्ली, महालक्ष्मी और पैडर रोड से होकर दक्षिण मुंबई जाती हैं, वे सीधे बांद्रा से दक्षिण मुंबई पहुंच जाएंगी। इससे जहां लोगों का समय बचेगा, वहीं ईंन्धन की भी बचत होगी। चालक कोस्टल रोड पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गाड़ियां चला रहे हैं। इससे वाहन चालकों का 70 प्रतिशत समय और 34 प्रतिशत ईंन्धन की बचत हो रही है। कोस्टल रोड को आगे दहिसर व पालघर तक ले जाया जाएगा।

कोस्टल रोड का लगभग 87 प्रतिशत काम
कोस्टल रोड का लगभग 87 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। पूरा कोस्टल रोड दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है, तब लोग जनवरी 2025 से मरीन ड्राइव से कोस्टल रोड होते हुए सी लिंक के जरिए बांद्रा जा सकेंगे। बीएमसी ने दावा किया है कि जब कोस्टल रोड पूरी क्षमता के साथ खुलेगा, तब प्रतिदिन 1,30,000 वाहन इसका उपयोग करेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation