• Latest
  • Trending
Election fever hits NRIs too

प्रवासी भारतीयों पर भी चढ़ा चुनाव का खुमार

April 25, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रवासी भारतीयों पर भी चढ़ा चुनाव का खुमार

- हजारों मील दूर से मनाने पहुंचे लोकतंत्र का महापर्व

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in the blitz
0
Election fever hits NRIs too
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रवासी भारतीयों पर भी लोकसभा चुनावों का रंग चढ़ना शुरू हो गया है। दुबई के उद्योगपति आरके महतो बिहार और झारखंड होते हुए दिल्ली पहुंचे हैं। ये करीब 15 दिन के लिए स्वदेश आए हैं। जहां वह जिन लोगों से मिल रहे हैं, उन्हें विदेश में उनके जैसे प्रवासी भारतीयों के बढ़ते मान और हर क्षेत्र में देश के विकास से होती खुशी के बारे में बताते हैं।

वह कहते हैं कि देश में विकास के लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है। उनके साथ ही कनाडा के प्रो. डॉ. आजाद कुमार कौशिक और मलेशिया के उद्योगपति राजेश जिंदल भी हैं जो लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में लोगों को जागरूक करने आए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

मई तक जारी रहेगा क्रम
आरके महतो और डॉ. आजाद कुमार कौशिक जैसे हजारों प्रवासी हैं, जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विभिन्न राज्यों और लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रत्याशियों एवं पार्टियों के साथ मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह सिलसिला एक माह से जारी है और मई तक उनके आने का क्रम जारी रहेगा। ये लोग टोलियों में और कार्यक्रम बनाकर आ रहे हैं। आके महतो बताते हैं कि हम प्रवासी आपस में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से जुड़े हुए हैं। उनके बीच भी देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीर चर्चा हो रही है। वे लोग चुनाव पर नजर रखे हैं। वे किसी भी भाषा, बोली, प्रांत या जाति या पंथ के हो, लेकिन दिल से भारतीय हैं, इसलिए स्वदेश में अपने-अपने क्षेत्रों में जा रहे हैं और अपने घर, जानने वालों और क्षेत्र में सभी मतदाताओं से मतदान की अपील कर रहे हैं।

चुनाव पर सबकी नजर
मलेशिया के उद्योगपति राजेश जिंदल कहते हैं कि आज पूरा विश्व देश को आशा भरी निगाहों से देख रही है, क्योंकि हर क्षेत्र में होता विकास अचंभित कर रहा है। इसलिए इस चुनाव पर सबकी नजर है। भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। बड़ी बात कि पिछले 10 वर्षों में अनिवासी भारतीयों का देश से संवाद बढ़ा है। प्रधानमंत्री हर दौरे में भारतीयों से संवाद करते हैं। उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। वहां के लोग भी सम्मान के साथ देखते हैं।

विदेशों से आएंगी टोलियां
दिल्ली के मूल निवासी एवं अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले अभिषेक ने फोन पर बताया कि वह दिल्ली में जब मतदान की तिथि नजदीक आएगी, तब उनके आने की योजना है ताकि, वह अपने पसंदीदा नेता के पक्ष में प्रचार कर सकें।

विहिप का विश्व विभाग सक्रिय
विहिप के विश्व विभाग से जुड़े करीब एक हजार प्रवासी स्वदेश आए हैं जो राष्ट्रहित के मतदान की अपील कर रहे हैं। विश्व विभाग के प्रमुख स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि ये लोग महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, उप्र के मूल निवासी हैं। अमेरिका से करीब 500, कनाडा से 100, ब्रिटेन से 50 समेत अन्य देशों की भी टोलियां है। जब तक चुनाव चलेगा तब तक ये लोग अपने-अपने क्षेत्रों में आएंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation