• Latest
  • Trending
Bandra-Versova Sea Link taking shape after long wait

लंबे इंतजार के बाद आकार ले रहा बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक

April 19, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लंबे इंतजार के बाद आकार ले रहा बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक

समुद्र पर तैयार हुआ पहला पिलर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in महाराष्ट्र
0
Bandra-Versova Sea Link taking shape after long wait
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। कई वर्षों तक काम ठप रहने और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंबई का दूसरा सी लिंक आकार लेने लगा है। बांद्रा से वर्सोवा के बीच तैयार हो रहे इस सी लिंक का पहला पिलर पानी में बन कर लगभग तैयार हो गया है।

2018 से बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन प्रोजेक्ट के पहले ठेकेदार द्वारा शुरुआती तीन वर्ष तक बेहद मंद गति से काम करने के कारण 17 किमी लंबे सी लिंक का एक भी पिलर पानी में तैयार नहीं हो पाया था। 2022 के मध्य तक मुंबई की ट्रैफिक की समस्या हल करने के लिए प्रस्तावित ब्रिज केवल 2.5 प्रतिशत तक ही बन पाया था। वहीं पिछले साल ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी में बदलाव करने के बाद अब धीरे-धीरे प्रोजेक्ट की रफ्तार बढ़ने लगी है। मौजूदा समय में मुंबई के दूसरे सी-लिंक का करीब 15 फीसदी तक तैयार हो चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

सफर आसान होगा
मुंबई का दूसरा सी लिंक मौजूदा बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कनेक्ट होगा। वहीं प्रस्तावित वर्सोवा-विरार सी लिंक भी इससे कनेक्ट होगा।

अभी लगता है डेढ़ से दो घंटे का समय
समुद्र पर ब्रिज बन जाने पर बांद्रा से वर्सोवा केवल 20 से 25 मिनट में पहुंचना संभव होगा। मौजूदा समय में यह सफर पूरा करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। वही तीनों सी लिंक के बन जाने के बाद मुंबई की ट्रैफिक समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। मुंबई में एक छोर से दूसरे छोर तक यात्री तेजी से पहुंच सकेंगे।

– बांद्रा से वर्सोवा केवल 20 मिनट में पहुंचना होगा संभव

सी लिंक पर होंगे चार कनेक्टर
वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सी लिंक पर चार कनेक्टर होंगे। ये कनेक्टर बांद्रा, कार्टर रोड, जुहू और वर्सोवा में होंगे। इन कनेक्टर के माध्यम से वाहन आसानी से सी लिंक में एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे।

तय की जाएगी नई डेडलाइन
बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक प्रॉजेक्ट की आरंभ में डेडलाइन 2026 तय की गई थी लेकिन निर्माण कार्य में हुई देरी के बाद प्रशासन ने प्रोजेक्ट की नई डेडलाइन तय करने का निर्णय लिया है। नई डेडलाइन निर्धारित करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा।

ठेकेदार बदलने से हुआ संभव
बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का काम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ठेकेदार बदलने से यह संभव हो सका है। समुद्र में तेजी से पिलर का निर्माण करने के लिए निर्माण स्थल तक आसानी से मटेरियल पहुंचाने के लिए पानी पर तैरने वाली फ्लोटिंग फैक्ट्री, मिक्सिंग प्लांट और पंप का इस्तेमाल किया जा रहा है।

समुद्र के भीतर बनेंगे और भी पिलर
जानकारी के अनुसार समुद्र के भीतर और भी पिलर का बेस तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। यह कार्य विशेष प्रशिक्षित कर्मचारियों के माध्यम से किया जा रहा है। पानी के भीतर बेस तैयार होने के बाद लोगों को काम दिखने लगेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation