• Latest
  • Trending
Many IAS and IPS did not get entry on political platform

सियासी मंच पर कई आईएएस व आईपीएस को नहीं मिली ‘एंट्री’

April 12, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Sunday, July 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सियासी मंच पर कई आईएएस व आईपीएस को नहीं मिली ‘एंट्री’

दो की चार हुई पार्टियों ने बंद किए नौकरशाहों के लिए दरवाजे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 12, 2024
in महाराष्ट्र
0
Many IAS and IPS did not get entry on political platform
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। इस बार महाराष्ट्र में दो पूर्ण, दो विखंडित पार्टियों की खिचड़ी ने सीटों का बंटवारा इतना तंग कर दिया है कि नेताओं के बेहद करीबी माने जाने वाले अफसरों को एडजस्ट करना नेताओं के लिए भी मुश्किल हो गया है। टिकट की कतार में लगे रिटायर आईएएस एव आईपीएस अधिकारियों की सियासत में एंट्री नहीं हो पाई। डिप्टी सीएम के चहेते रिटायर आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी के अलावा दिग्गज अध्िाकारी रहे राधेश्याम मोपलवार को भी टिकट नहीं मिली।

मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चहेते परदेशी ने उस्मानाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन यह सीट गठबंधन में अजीत पवार के कोटे में चली गई। माना जा रहा है कि वहां अर्चना पाटिल को अजित की पहली पसंद हैं। अर्चना बीजेपी विधायक राणा जगजीत सिंह की पत्नी हैं। कहा जा रहा है कि फडणवीस भी अर्चना को टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

मोपलवार का इंतजार नहीं हुआ खत्म
मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग के सपने को साकार करने वाले रिटायर आईएएस अधिकारी मोपलवार का नाम भी लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुकों की कतार में था, लेकिन अब तक उनका भी कुछ भी नहीं हुआ है।

प्रताप दिघावकर को छोड़ भामरे को मौका
प्रताप दिघावकर ने भी इसी उम्मीद से बीजेपी जॉइन की थी कि उन्हें पार्टी धुले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी देगी, लेकिन पार्टी ने वर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे को प्राथमिकता दी। भामरे पर बीजेपी ने फिर से विश्वास जताया है और दिघावकर को टिकट नहीं दिया। बताया जा रहा है कि दिघावकर को विधानसभा चुनाव का आश्वासन दिया गया है।

अब्दुल रहमान वंचित बहुजन आघाडी के बैनर तले
आईआईटी कानपुर के छात्र व बिहार के मूल निवासी अब्दुल रहमान को वंचित बहुजन आघाडी ने धुले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी दी है। वह 2002 से 2004 तक धुले में पुलिस अधीक्षक थे। 1997 बैच के अधिकारी ने सीएए का विरोध करते हुए 2019 में इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक थे।

नामदेव किरसान कांग्रेस की नाव पर
उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारी नामदेव किरसान को कांग्रेस ने गडचिरौली लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया था।

टिकट नहीं, तो निर्दलीय उतरे
पूर्व आईएएस अधिकारी किशोर गजभिये इस बार भी लोकसभा के चुनाव मैदान में हैं। वह रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में किशोर गजभिये को कांग्रेस ने इसी रामटेक से उम्मीदवारी दी थी, लेकिन शिवसेना के कृपाल तुमाने ने गजभिये को 1,26,783 मतों के अंतर से पराजित किया था। इससे पहले भी गजभिये ने 2014 में उत्तर नागपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह चुनाव भी हार गए थे।

पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीनिवास पाटिल को पिछली बार शरद पवार ने सतारा लोकसभा से चुनाव लड़ाया था। अब की बार उन्होंने चुनाव से तौबा कर ली। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी पाटिल ने शरद पवार को भी दे दी है। पाटिल ने सतारा सीट से पिछली बार बीजेपी के उदयन राजे भोसले को हराया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation