• Latest
  • Trending
Maharashtra government owns Air India building

महाराष्ट्र सरकार की हुई एयर इंडिया बिल्डिंग

March 29, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र सरकार की हुई एयर इंडिया बिल्डिंग

अब एक छत के नीचे आएंगे कई विभागों के दफ्तर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in महाराष्ट्र
0
Maharashtra government owns Air India building
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। केंद्र सरकार ने नरीमन प्वांइट स्थित मुंबई की चर्चित इमारत एयर इंडिया बिल्डिंग को 1601 करोड़ रुपये में महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है। जगह की कमी के कारण इधर उधर बिखरे महाराष्ट्र सरकार के कई विभागों के दफ्तर अब एक छत के नीचे काम कर सकेंगे।

विभिन्न दफ्तरों को एक छत के नीचे लाने के लिए मुंबई की आईकॉनिक इमारत एयर इंडिया को खरीदने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में मंजूर कर लिया गया है। राज्य सरकार ने एयर इंडिया की 23 मंजिला इमारत के अधिग्रहण करने का फैसला पिछले साल नवंबर में किया था।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

– 1601 करोड़ रुपये में मिली केंद्र की मंजूरी

298.42 करोड़ रुपये का बकाया माफ करने पर सहमति
निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने सोशल नेटवर्किंग मंच एक्स पर लिखा, भारत सरकार ने एआई एसेट्स होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (एआईएएचएल) की एयर इंडिया इमारत, मुंबई को 1,601 करोड़ रुपये में महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि मंत्री समूह 298.42 करोड़ रुपये के बकाये को माफ करने पर सहमत हो गया है जिसे एआईएएचएल को दिया जाना था।

एआईएएचएल की स्थापना
नागर विमानन मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार की कंपनी एआईएएचएल की स्थापना 2019 में एयर इंडिया के नन कोर असेट्स और कर्जों को धारण करने के लिए की गई थी। जमीन और भवन समेत एयर इंडिया की 14,718 करोड़ रुपये मूल्य की नॉन कोर असेट्स (गैर-प्रमुख संपत्ति) एआईएएचएल को तब हस्तांतरित की गई थी।

27 जनवरी, 2022 को एयर इंडिया टाटा समूह को मिली
सरकार ने टाटा समूह को एयर इंडिया की बिक्री से पहले इसका गठन किया था। सरकार ने 27 जनवरी, 2022 को एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह को हस्तांतरित कर दिया था, जिसने अक्टूबर 2021 में एयर इंडिया को खरीदने के लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। 23 मंजिला इमारत में सरकारी कार्यालयों के लिए करीब 46,470 वर्ग मीटर जगह उपलब्ध होगी।

हर साल बचेंगे 200 करोड़
मंत्रालय में 2012 में आग लगने के बाद दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय भवन के चार प्रमुख विभाग जिनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, जल आपूर्ति और स्वच्छता और ग्रामीण विकास- जीटी अस्पताल से संचालित हो रहे हैं। इन विभागों को अन्य विभागों के साथ एयर इंडिया भवन में स्थानांतरित किया जा सकता है। राज्य सरकार के दफ्तर किराये की इमारतों से काम कर रहे हैं जिनका सालाना किराया करीब 200 करोड़ रुपए जाता है। हर साल सरकारी खजाने में बढ़ते बोझ को कम करने के लिए ही महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रालय और विधानभवन से नजदीक एयर इंडिया की इमारत को खरीदने का फैसला किया था।

2018 से इमारत खरीदने की कोशिश में थी सरकार
एयर इंडिया ने 2018 में पहली बार इस इमारत को बेचने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन तब उचित खरीदार नहीं मिल पाए थे। उस दौरान भी महाराष्ट्र सरकार ने इस इमारत को खरीदने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बन पाई।

इसके बाद साल 2021 में तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार ने एयर इंडिया की इमारत को खरीदने का प्रस्ताव शुरू किया लेकिन ये तब भी हकीकत में तब्दील नहीं हो पाया। शिंदे सरकार के गठन के बाद फिर एक बार कोशिश शुरु हुई और आज राज्य सरकार इसकी मालिक बन गई।

1974 में एयर इंडिया ने ली थी लीज पर
एयर इंडिया की इमारत मुंबई की सबसे आईकॉनिक इमारतों में से एक है। 1974 में इसे 99 साल की लीज पर एयर इंडिया को दिया गया है।
इस इमारत में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के भी कई दफ्तर हैं। इमारत का निर्माण 1974 में राज्य सरकार के स्वामित्व वाली जमीन पर किया गया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation