• Latest
  • Trending
65,500 crore investment Maharashtra leads in FDI

65,500 करोड़ का निवेश एफडीआई में महाराष्ट्र सबसे आगे

March 29, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

65,500 करोड़ का निवेश एफडीआई में महाराष्ट्र सबसे आगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in महाराष्ट्र
0
65,500 crore investment Maharashtra leads in FDI
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने में महाराष्ट्र सबसे आगे है। राज्य में 65,500 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है। यह देश के कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का 38.78 फीसदी है। जनवरी 2024 में दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में राज्य सरकार ने 3.53 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इससे दो लाख नौकरियां पैदा होंगी।

राज्य सरकार ने दावा किया है कि महाराष्ट्र पिछले 16 महीनों से विदेशी निवेश के मामले में देश में पहले स्थान पर है। बढ़ते निवेश प्रवाह की वजह से महाराष्ट्र को 2027-28 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य तक पहुंचाना आसान होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

73 प्रतिशत परियोजनाएं लागू
महाराष्ट्र विधान परिषद में राज्य में निवेश की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि पिछले वर्ष दावोस में अंतर्राष्ट्रीय उद्योग प्रदर्शनी में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय निवेशों के लिए करार किया, जिसमें से 73 प्रतिशत परियोजनाएं अब तक राज्य में लागू की जा चुकी हैं। राज्य में रत्न एवं आभूषण से जुड़े उद्योगों के बीच 50,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

9 महीनों में 12.1 अरब डॉलर का एफडीआई
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह के दौरान सबसे अधिक 12.1 अरब डॉलर का एफडीआई आया है। एक साल पहले समान अवधि में यह 10.76 अरब डॉलर था। वहीं कर्नाटक में एफडीआई घटकर 3.6 अरब डॉलर रह गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 8.77 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन अवधि के दौरान दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा में एफडीआई में गिरावट आई है जबकि गुजरात, तेलंगाना और झारखंड में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ा है।

देश में कुल एफडीआई प्रवाह 51.5 अरब डॉलर रहा
डीपीआईआईटी के अनुसार देश में कुल एफडीआई प्रवाह अप्रैल-दिसंबर, 2022 के 55.27 अरब डॉलर के मुकाबले चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में घटकर 51.5 अरब डॉलर रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में देश में 36.74 अरब डॉलर का एफडीआई आया था। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान एफडीआई प्रवाह 18 प्रतिशत बढ़कर 11.6 अरब डॉलर रहा है, जो 2022-23 की समान तिमाही के दौरान 9.83 अरब डॉलर था। मुख्य रूप से कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, दूरसंचार, वाहन और फार्मा क्षेत्रों में कम निवेश के कारण एफडीआई घटा है।

राज्यपाल ने कहा था
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मराठा आरक्षण पर 20 फरवरी को विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत में विधायकों को संबोधित करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र सरकार ने 2027-28 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य देश के पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य के अनुरूप है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation