• Latest
  • Trending
Team India means victory is guaranteed, number-one in all three formats

टीम इंडिया मतलब जीत की गारंटी तीनों फॉर्मेट में नंबर-वन

March 15, 2024
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टीम इंडिया मतलब जीत की गारंटी तीनों फॉर्मेट में नंबर-वन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 15, 2024
in महिला, महिला-खेल
0
Team India means victory is guaranteed, number-one in all three formats

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4-1 से जबरदस्त जीत पाई। इसके साथ ही रोहित शर्मा की टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वह टी20 और वनडे में पहले ही शीर्ष पर थी। इस तरह भारत एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-एक बन गया है। इससे पहले दिसंबर में भी टीम इंडिया ने ऐसा कमाल दिखाया था। हालांकि, तब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ के बाद भारत को टेस्ट में अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 टीम बन गई थी। अब इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया एक बार फिर टेस्ट में नंबर-1 टीम बन गई। भारत ने तीनों प्रारूप में बादशाहत कायम रखी है।

स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इंग्लिश टीम की दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। टेस्ट में उन्होंने अब तक 36 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। वह भारत की ओर से टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। कुंबले ने 35 बार ऐसा किया था। अश्िवन ने क्रिकेट इतिहास 146 साल का अनूठा रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने अपने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में पांच विकेट लिए थे। अपने 100वें टेस्ट मैच में भी उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेकर कीर्तिमान बनाया। ऐसा चमत्कार टेस्ट मैच में दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं दिखा पाया। संयोग देखिए कि अपने पहले टेस्ट में अश्िवन ने 9 (पहली पारी में 3 और दूसरी में 6) विकेट लिए थे अौर धर्मशाला में अपने 100वें टेस्ट में उनके विकेट की संख्या 9 (पहली पारी में 4 और दूसरी में 5) विकेट ही रही। इंग्लैंड की टीम के ‘बैज बॉल’ कॉन्सेप्ट की धज्जियां उड़ाने में अश्विन का सर्वाधिक अहम योगदान रहा।

भारत ने जीता 178वां टेस्ट और हारे हुए मैचों की बराबरी की
धर्मशाला में भारत की टीम ने इंग्लैंड को एक पारी व 64 रनों से हरा कर अपना 178वां टेस्ट मैच जीत लिया। भारतीय टीम इतने ही टेस्ट मैचों यानी 178 में हार का सामना भी कर चुकी है। यानी हिसाब बराबर। 222 टेस्ट ड्रा रहे व एक टाई हुआ।

अश्विन विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने
आईसीसी की टेस्ट की ताजा रैंकिंग में भारत के रविचंद्रन अश्विन दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट में नौ विकेट लेने के बाद वह एक पायदान ऊपर चढ़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। बुमराह शीर्ष से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड और तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। कगिसो रबाडा चौथे और पैट कमिंस पांचवें स्थान पर हैं।

टीम इंडिया ने की 112 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीतकर 112 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पांच मैचों की इस सीरीज के पहले टेस्ट में भारत को हार मिली थी। फिर रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दमदार वापसी कर बाकी चारों मैच जीते। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ, जब किसी टीम ने पहला टेस्ट हारकर लगातार चार मैच जीते और सीरीज पर कब्जा किया।

ऐसा दो बार ऑस्ट्रेलियाई टीम कर चुकी है। इंग्लैंड ने एक बार यह कारनामा किया है। आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में ऐसा 112 साल पहले हुआ था। इंग्लैंड ने साल 1912 में पहला टेस्ट हारकर जबरदस्त वापसी कर बाकी चार मैच जीते थे।

एक टेस्ट सीरीज में स्पिनरों द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट
– 129 विकेट – भारत बनाम इंग्लैंड (2024)
– 128 विकेट – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (1924/25)
– 126 विकेट – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (1901/02)
– 120 विकेट – भारत बनाम इंग्लैंड (1972/73)

भारत-इंग्लैंड के स्पिनर ने तोड़ा 100 साल पुराना रिकॉर्ड
ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के स्पिनरों ने मिलकर 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में कुल 129 विकेट लिए और 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 1924-25 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के दौरान इन टीमों के स्पिनरों ने मिलकर 128 विकेट लिए थे।
इस टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनर अश्विन ने सबसे ज्यादा 26 विकेट लिए तो वहीं इंग्लैंड की तरफ से स्पिनर टॉम हार्टली ने 22 विकेट चटकाए।

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के स्पिनरों ने मिलकर 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में कुल 129 विकेट लिए और 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 1924-25 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के दौरान इन टीमों के स्पिनरों ने मिलकर 128 विकेट लिए थे।

इस टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनर अश्विन ने सबसे ज्यादा 26 विकेट लिए तो वहीं इंग्लैंड की तरफ से स्पिनर टॉम हार्टली ने 22 विकेट चटकाए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation