• Latest
  • Trending
mumbai

मुंबई लोकल में हादसों को कंट्रोल करने के लिए ‘तीसरी आंख’

March 1, 2024
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई लोकल में हादसों को कंट्रोल करने के लिए ‘तीसरी आंख’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 1, 2024
in महाराष्ट्र
0
mumbai
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेनों में मोटरमैन केबिन और ट्रेन के फ्रंट पर कैमरा लगाने का काम तेजी से हो रहा है। 22 जनवरी, 2024 की दुर्घटना के बाद सिग्नलिंग विभाग ने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए हैं।

सुरक्षा पुख्ता करने के लिहाज से भी इस काम में तेजी आई है। 22 जनवरी, 2024 को पश्चिम रेलवे के वसई स्टेशन के पास हुई दुर्घटना में सिग्नलिंग विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद रेलवे द्वारा पांच सदस्यों की समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में कुछ सुझाव दिए हैं। इनमें लोकल के फ्रंट पर जहां हेडलाइट होती है, वहां कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया है। इस कैमरे से हादसे की जांच का काम आसान होगा और भविष्य में क्या नहीं करना है, इसका ध्यान रखा जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

क्या कहती है जांच रिपोर्ट
हादसे की जांच के बाद एक महीने में रिपोर्ट रेलवे को सौंप दी गई। रिपोर्ट में रात के वक्त ट्रेन की हेडलाइट में बदलाव लाने और हॉर्न बजाते वक्त ट्रेन के सामने के दृश्यों को कैद करने का विशेष सुझाव दिया गया है। 22 जनवरी को हादसा शाम के वक्त हुआ था और समिति द्वारा जब कारणों को खंगाला गया, तब पता चला कि साइट पर जहां काम हो रहा था, वहां दोनों ओर से ट्रेनें गुजरीं। इससे सिग्नलिंग विभाग के कर्मचारियों को खुद को बचाने के लिए समय नहीं मिला और हेडलाइट की रोशनी से भी वे भ्रमित हो गए। इसके अलावा ट्रेन की हेडलाइट की रोशनी कर्मचारियों के रिफ्लेक्टर जैकेट पर कारगर साबित नहीं हुई।

बफर जोन बनाने का भी सुझाव
फ्रंट पर कैमरा लगाने के अलावा आपातकालीन स्थिति के लिए ट्रैक के बीच बफर जोन बनाने का भी सुझाव दिया गया है। इस बफर जोन में खड़े रहकर फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

मोटरमैन राजाराम मीणा का बयान
22 जनवरी की दुर्घटना के बाद उस लोकल ट्रेन के मोटरमैन राजाराम मीणा का बयान दर्ज किया गया। मीणा ने अपने बयान में बताया कि हादसे के दौरान स्पीडोमीटर में 87 किमी की स्पीड दर्ज की गई थी। डेटा लॉग से पता चला कि आपातकालीन ब्रेक लगाने के बाद ट्रेन 457 मीटर तक आगे जाकर रुकी। साइट पर वासु मित्रा, सोमनाथ लांबतुरे और सचिन वानखेडे पॉइंट फैल्योर अटेंड करने गए थे। तीनों ही सिग्नलिंग विभाग से थे।

लगाया जा रहा सिस्टम

पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनों में क्रू वॉइस एंड विडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। ये तीन कैमरों का एक सिस्टम होता है। इनमें से दो कैमरे मोटरमैन केबिन में और एक कैमरा फ्रंट पर रहता है। रेलवे से प्राप्त डेटा के मुताबिक, इन्हें 226 कैब में लगाया जाना है। इनमें से अब तक 8 में लगाए जा चुके हैं, जबकि 43 कैब में सिस्टम लगाने का काम अप्रैल, 2024 तक पूरा होगा। ये काम फिलहाल रेलवे कर रही है, जबकि शेष रैक में सिस्टम लगाने का काम क्रिस कंपनी द्वारा किया जाएगा।

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के संचालन में हजारों कर्मचारी रोज लगे रहते हैं। इन कर्मचारियों की सुरक्षा पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहद जरूरी है।

मुंबईकरों की मुश्किलें बढ़ी थीं
पिछले दिनों रेलवे कर्मचारियों की पटरी पर दुर्घटना में हुई मौत के बाद कर्मचारियों के असहयोग आंदोलन ने लाखों मुंबईकरों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। ऐसे में, पटरी पर होने वाली सभी गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ कर्मचारियों की सुविधा के लिए ये फैसले जल्द लागू होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation