• Latest
  • Trending
‘Ramdoot’ asked for land in Ramnagari

‘रामदूत’ ने मांगी रामनगरी में जमीन

January 26, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘रामदूत’ ने मांगी रामनगरी में जमीन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 26, 2024
in the blitz
0
‘Ramdoot’ asked for land in Ramnagari
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। श्रीहरि विष्णु के वाहन गरूड़ के पुजारी और श्री राम के नाम से राज करने वाले थाईलैंड ने एक बार फिर अपने पुराने रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है। यूनाइडेड नेशंस से वर्ल्ड पीस अंबेसेडर डा. परविंदर सिंह की अगुवाई में आए थाई भिक्षुओं ने अयोध्या के राज परिवार के सदस्य एवं श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप सिंह से मुलाकात कर सांस्कृतिक केंद्र खोलने के लिए जमीन की मांग का प्रस्ताव दिया है। सिंह ने उनके प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर कहा कि जल्द ही इसके लिए अगली कार्यवाही की जाएगी। गया से सारनाथ होते हुए थाई प्रतिनिधियों का दल अयोध्या पहुंचा। यहां पर सर्वप्रथम उन्होंने श्री रामलला के दर्शन किए।

इस दौरान डा. परविंदर सिंह ने बताया कि भगवान राम एक ऐसे आदर्श पुरुष थे जिनके आदर्शों को थाईलैंड सदियों पहले आत्मसात कर चुका है। थाईलैंड में श्रीराम के नाम पर ही राजा राज करते हैं। वर्तमान समय राम 10 का शासन चल रहा है। उन्होंने बताया कि थाईलैंड में रामायण के प्रसंगों को रामलीला के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। वहां पर संवाद संप्रेषण के साथ मुखौटों व मुखाकृति के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाती है। हमारा लक्ष्य भारत और थाईलैंड के पारस्परिक संबंधों को और भी ज्यादा मजबूती देना हैै।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

इसके बाद थाई दल राज सदन पहुंचा। जहां पर उनका स्वागत विमलेंद्र मोहन प्रताप सिंह व स्थानीय साहित्यकार यतीन्द्र मिश्रा ने किया। यहां पर डा. सिंह ने थाईलैंड की ओर से उन्हें अयोध्या में एक सांस्कृतिक केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान डा. सिंह ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि थाईलैंडवासियों के दिलों में विशेष स्थान रखती है। इसको ध्यान में रखते हुए हम लोग अयोध्या में सांस्कृतिक केंद्र को लेकर कृतसंकल्पित हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए जमीन की तलाश है। इसके बनाने के पीछे का लक्ष्य भौतिक प्रगति के साथ ही सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता को और भी ज्यादा प्रभावी, एकात्म मानववाद से उत्प्रेरित करना है। यह संस्कृति केंद्र न केवल समुदायों के बीच बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संस्कृति के आदान प्रदान में सहभागी बनेगा।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को थाईलैंड में भी हर तरफ उत्साह का माहौल रहा। हर गांव-गांव में सांस्कृतिक व सामाजिक तौर पर लोग इस बड़े आयोजन से जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation