• Latest
  • Trending
For the first time, the women power of the three armies will create history on the path of duty.

पहली बार तीनों सेनाओं की नारी शक्ति कर्तव्य पथ पर रचेगी इतिहास

January 26, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पहली बार तीनों सेनाओं की नारी शक्ति कर्तव्य पथ पर रचेगी इतिहास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 26, 2024
in the blitz
0
For the first time, the women power of the three armies will create history on the path of duty.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कर्तव्य पथ पर देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड में आधी आबादी की पूरी भागीदारी का संदेश देते हुए इस बार समारोह के तेवर और कलेवर में बड़े बदलाव नजर आएंगे। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद पहली बार मिलिट्री बैंड की जगह परेड की शुरुआत 100 महिला कलाकार शंख, नादस्वरम, नगाड़ा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए करेंगी।

तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की एक संयुक्त टुकड़ी और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त महिला टुकड़ी भी मार्च करते हुए सलामी मार्च पास्ट की शुरूआत करेंगी। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां की मौजूदगी में फ्रांस एयरफोर्स के दो राफेल समेत तीन विमान और फ्रांसीसी सेना का एक दस्ता परेड का हिस्सा बनेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

 

1 of 2
- +
For the first time, the women power of the three armies will create history on the path of duty.
For the first time, the women power of the three armies will create history on the path of duty.

इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रित 13000 विशेष मेहमानों के लिहाज से खास होगी। पेंटेट हासिल करने वालों से लेकर केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं में नजीर बनने वाले इन मेहमानों को विशिष्ट दर्शक दीर्घा में बैठाकर परेड का गवाह बनाया जाएगा।

– 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां
– 13000 विशेष मेहमान आमंत्रित, कुल 77,000 के बैठने की व्यवस्था, बिखरेगी एकता और प्रगति की झलक

एकता, प्रगति की झलक बिखेरेंगी झांकियां
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ केंद्र सरकार के मंत्रालयों की रंग-बिरंगी झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता और प्रगति की झलक बिखरेंगी।

मेट्रो की सेवाएं परेड के दौरान मुफ्त रहेंगी
गणतंत्र दिवस समारोह में आने-जाने के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं परेड के दौरान मुफ्त रहेंगी। वंदे भारतम के तीसरे संस्करण के तहत देश भर से चुनी गई ं200 महिला कलाकार सलामी मंच के सामने अपने गीत-संगीत के धुन से राष्ट्रभक्ति का जोश भरेंगी।

महिलाओं का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि इस साल परेड में महिलाओं का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। सुबह साढ़े दस बजे शुरूआत होगी और 90 मिनट की इस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर करीब 77,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है जिनमें से 42,000 सीटें आम जनता के लिए आरक्षित हैं। इनमें से अधिकांश टिकटें बिक गई हैं।

पीएम मानते हैं देश का गौरव
13,000 विशेष अतिथियों के आमंत्रण के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सरकार के जन भागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप, जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। प्रधानमंत्री अपने क्षेत्र में मुकाम बनाने वाले इन मेहमानों को देश का गौरव मानते हैं।

पीएम के ठीक सामने वाले बॉक्स में बैठेंगे खास मेहमान
विशेष मेहमानों की इस सूची में केंद्र सरकार की महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिक, योग शिक्षक, पैरालंपिक पदक विजेता आदि शामिल हैं। इन खास मेहमानों को कर्तव्यपथ पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के ठीक सामने वाले बॉक्स में प्रमुखता से बैठाया जाएगा।

30 योजनाओं की झलक
30 योजनाओं जैसे पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम कृषि, स्टैंड- अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया की झलक प्रमुखता से दिखाई देगी।

वाइब्रेंट विलेजिज के जनप्रतिनिधि
वाइब्रेंट विलेजिज के जनप्रतिनिधियों को विशेष अतिथियों की सूची में शामिल करने पर खास जोर दिया गया है। रक्षा सचिव ने कहा कि 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्क ा भी जारी किया जाएगा। वहीं संस्कृति मंत्रालय देश भर के अलग-अलग राज्यों की साड़ियों की विशेष झलक प्रदर्शनी अनंत सूत्र का आयोजन भी राजपथ पर करेगा।

कुल 25 झांकियां
परेड के दौरान कुल 25 झांकियों में 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की तो बाकी नौ केंद्रीय मंत्रालयों की है। चुनाव आयोग की झांकी भी शामिल रहेगी।

इन राज्यों की झांकियां
अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की झांकियां शामिल रहेंगी।

मेट्रो की सेवाएं सुबह साढ़े चार बजे से शुरू
लालकिले पर 31 जनवरी तक भारत पर्व के आयोजन में देश की संस्कृति के अलग-अलग रंग नजर आएंगे। अरमाने ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 26जनवरी को परेड के मद्देनजर सुबह साढ़े चार बजे से शुरू होंगी और दर्शकों की वापसी तक इसमें सफर मुफ्त होगा।

अग्निवीर की त्रि-सेवा टुकड़ी
भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दल के अलावा महिला अग्निवीर की त्रि-सेवा टुकड़ी परेड में भाग लेगी। अधिकारियों ने बताया कि कुल 48 महिला अग्निवीर इस दल का हिस्सा होंगी।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट सृष्टि वर्मा त्रि-सेवा दल के सुपरन्यूमेरी अधिकारी के रूप में मार्च करेंगी। भारतीय वायुसेना की गणतंत्र दिवस की झांकी का विषय भारतीय वायु सेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर होगा। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग आफिसर अस्मा शेख, झांकी में मौजूद रहेंगी।

sarnaya
कैप्टन शरण्या राव थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। कैप्टन शरण्या राव ने कहा, ‘मैं थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रही हूं। यह गर्व की बात है, क्योंकि ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है।
फ्रांस के बैस्टिल दिवस में अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने वाली स्क्वॉड्रन लीडर सुमिता यादव भी इस परेड में हिस्सा ले रही हैं।

rashmi-thakur
रश्मि ठाकुर करेंगी वायुसेना की टुकड़ी का नेतृत्व
स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारतीय वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। स्क्वाड्रन लीडर ठाकुर फाइटर कंट्रोलर हैं। अधिकारियों ने कहा कि वायुसेना की पंद्रह महिला पायलट भी हवाई फ्लाई पास्ट के दौरान विभिन्न प्लेटफार्मों का संचालन करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना के मार्चिंग दल में स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, स्क्वाड्रन लीडर प्रतीति और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल मौजूद रहेंगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation