• Latest
  • Trending
Maldives horrified!

सहमा मालदीव!

January 12, 2024
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सहमा मालदीव!

भारत अपमान का देगा करारा जवाब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in the blitz
0
Maldives horrified!

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों मालदीव बनाम लक्षद्वीप की बहस छिड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप के दौरे की तस्वीरें सामने आने के उपरांत मालदीव के नेताओं एवं जनता के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों के बाद भारतवासियों ने जो एकजुटता प्रदर्शित की, उसने मालदीव को घुटनों पर ला दिया है।

हालात ये हो गए कि मालदीव सरकार को तीन मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को निलंबित करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ चुका है कि अब तो वहां के विपक्षी नेता राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग उठाने लगे हैं। दरअसल इन मंत्रियों ने पीएम मोदी और भारत पर विवादित टिप्पणियां की थीं। इन टिप्पणियों पर भारत समेत मालदीव के नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। भारत के लोगों ने मालदीव में अपनी छुट्टियां कैंसिल कर दीं। सोशल मीडिया पर तो ‘बॉयकाट मालदीव’ लगातार ट्रेंड कर रहा है। कुल मिला कर जो तस्वीर उभरी है, उसे देख कर यही कहा जा सकता है कि ‘भारत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।‘

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुरुआत में लक्षद्वीप का दौरा किया था। इसके बाद अब लोगों की इसमें रुचि बढ़ गई है। इसका घरेलू पर्यटन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

इतना ही नहीं चीन की ओर झुके मालदीव को भी करारा जवाब मिला है। दरअसल मालदीव में सबसे बड़ा उद्योग मछली पालन और टूरिज्म है। यहां जाने वाले टूरिस्ट में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है। पीएम मोदी का लक्षद्वीप जाना भारत से मालदीव जाने वाले टूरिस्ट को डायवर्ट कर सकता है। पीएम मोदी ने भी देश की जनता से अपील की है कि वह अपने देश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें क्योंकि इससे अपने देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

– राष्ट्रपति मोइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग
– तीन मंत्रियों को निलंबित करना पड़ा मालदीव सरकार को
– क्षेत्रफल 298 वर्ग किमी
– आबादी 5.15 लाख (98 % मुस्लिम)
– 1 सर्वाधिक पर्यटक भारत के 2.05 लाख


सोशल मीडिया पर ‘बॉयकाट मालदीव’ की लहर, लक्षद्वीप की सर्च बढ़ी

भारत के लोगों की एकजुटता की बात करें तो आलम यह है कि चाहे देश का निजी सेक्टर हो, जनता अथवा सेलिब्रिटीज जिनमें खिलाड़ी व फिल्मी हस्तियां भी शामिल हैं; सभी ने लक्षद्वीप की जो तस्वीर पेश की, उसने इसे दुनिया के नक्शे पर ला दिया और दुनिया भर के लोग इसके बारे में सर्च करने लगे। मेक माई ट्रिप के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण के बाद इसके बारे में सर्च करने के नतीजों में लगभग 3400 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एकजुटता दर्शाते हुए इस राजनयिक विवाद के बीच भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफार्मों में से एक कंपनी ‘ईज माई ट्रिप’ ने तो मालदीव के लिए बुकिंग तक बंद करने फैसला ले लिया। ईज माई ट्रिप के सह-संस्थापक प्रशांत पिट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हमारी कंपनी पूरी तरह से घरेलू है, भारत में बनी है। हमने तय किया है कि हम मालदीव के लिए कोई बुकिंग स्वीकार नहीं करेंगे।

वैसे आंकड़ों पर गौर करें तो 2023 में 209,198 भारतीय टूरिस्ट मालदीव पहुंचे। वहीं रूसी लोग मालदीव जाने वाले दूसरे सबसे बड़े टूरिस्ट हैं। 2023 में रूस से 209,146 टूरिस्ट मालदीव यात्रा पर गए। मालदीव के टूरिज्म में भारत और रूस का प्रतिशत 11.1 ही है। हालांकि चीन से आने वाले टूरिस्ट की संख्या में अचानक एक बड़ा उछाल देखने को मिला है। मालदीव पहुंचने वालों में चीन के टूरिस्ट तीसरे नंबर पर रहे। 2022 की रैंकिंग के हिसाब से चीनी टूरिस्ट संख्या में 27वें नंबर पर थे।
वस्तुत: मालदीव एक ऐसा देश है जिसकी अधिकतर जरूरतें भारत ही पूरी करता आ रहा है। जब वहां तख्ता पलट की कोशिश हुई तो भारत ने अपनी सेना भेज कर वहां विद्रोह को समाप्त किया। कोविड के दौरान मुफ्त वैक्सीन दी और सारी खाद्य सामग्री से लेकर वहां की हर प्रकार की शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था तक सब कुछ भारत पर निर्भर है। वहां की अर्थव्यवस्था भी भारत पर निर्भर है क्योंकि सर्वाधिक टूरिस्ट वहां भारत से ही जाते हैं। बीते साल की अगर बात की जाए तो मालदीव के लिए भारत सबसे बड़ा पर्यटकों का स्रोत था। उसके बाद रूस था। भले ही मालदीव सरकार डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हो लेकिन इस घटना के बाद से इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है। मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री ने आधिकारिक बयान में कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भारत के लोगों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियों की हम कड़ी निंदा करते हैं।

भारत की मालदीव को मदद

– 2020 में खसरे से बचाने के लिए दी 30 हजार डोज
– 2021 – कोरोना वैक्सीन की 1 लाख डोज फ्री दी
– वर्ष 1988 में मालदीव में तख्तापलट की कोशिश को भारत ने सैन्य ऑपरेशन से नाकाम किया
– 2019 में मालदीव के 2200 सिविल सर्वेंटों, कस्टम अधिकारी, पुलिस ऑफिसर, जज व पब्लिक ब्रॉडकास्टर्स ने भारत में ट्रेनिंग ली
– दवाइयाें, फल व सब्जियों की निरंतर सप्लाई
– मालदीव में 30 प्रतिशत डॉक्टर, 25 प्रतिशत शिक्षक भारतीय
– मालदीव 1965 में अंग्रेजों से आजाद हुआ, सबसे पहले भारत ने एक देश के रूप में मान्यता दी

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation