• Latest
  • Trending
Ayodhya is being rejuvenated by the grace of Shri Ram

श्रीराम की कृपा से अयोध्या का हो रहा कायाकल्प

January 5, 2024
parliament

कानून की किताब आकार लेने लगी: सुधारों से भरा सत्र काम पर उतरा

July 21, 2026
सुप्रीम कोर्ट

बड़ी बेंच: उच्चतम न्यायालय में जजों की संख्या 38 करने वाला विधेयक

July 21, 2026
export

समझौता अब ज़मीन पर: भारत–ब्रिटेन मुक्त व्यापार से क्या बदलेगा

July 21, 2026
monsoon

पहाड़ों पर रेड अलर्ट बरकरार, बारिश अपने सबसे तीखे दौर में

July 21, 2026
semiconductor

चिप पर दांव: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा अध्याय शुरू

July 21, 2026
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

एक कठिन दौरा, और एक साफ़ सबक: इंग्लैंड में भारत की युवा टीम की परीक्षा

July 21, 2026
solar

खामोश बुनियाद: कैसे भारत का ऊर्जा-बदलाव हर साल थोड़ा और मज़बूत होता है

July 21, 2026
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

July 20, 2026
solar

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

July 20, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

61 करोड़ का वीकेंड: द ओडिसी ने भारत में बनाया नोलन रिकॉर्ड

July 20, 2026
vegetable

महंगाई थोड़ी बढ़कर 4.38%, फिर भी राहत के दायरे में

July 20, 2026
monsoon

बारिश का चरम इसी हफ्ते: पहाड़ों पर हाई अलर्ट, मैदानों को राहत

July 20, 2026
Tuesday, July 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

श्रीराम की कृपा से अयोध्या का हो रहा कायाकल्प

- बुना जा रहा एआई सिटी का सपना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in the blitz
0
Ayodhya is being rejuvenated by the grace of Shri Ram
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। नई अयोध्या धार्मिक व आध्यात्मिक पहचान के साथ आधुनिक व स्मार्ट हो रही है। यह न सिर्फ पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शहर (एआई सिटी) का सपना भी बुन रही है। पौराणिक मंदिरों व कुंडों का पुनरुद्धार हो रहा है, तो चौड़ी सड़कें, फ्लाईओवर और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा शहर को बदलती अयोध्या की पहचान दे रहे हैं।

पर्यटक बढ़े हैं, तो पांच सितारा-तीन सितारा होटल आ रहे हैं। प्रशासन के पास सौ से ज्यादा आवेदन आए हैं। अयोध्या परंपरा व आधुनिकता के तालमेल से निखारी जा रही है। स्मार्ट सिटी, सेफ सिटी, सोलर सिटी,ग्रीन फील्ड टाउनशिप जैसी तमाम योजनाएं आकार ले रही हैं। विजन-2047 के तहत 31 हजार करोड़ के विकास कार्य होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम योगी आदित्यनाथ तक की सीधी नजर है।

YOU MAY ALSO LIKE

कानून की किताब आकार लेने लगी: सुधारों से भरा सत्र काम पर उतरा

बड़ी बेंच: उच्चतम न्यायालय में जजों की संख्या 38 करने वाला विधेयक

पहले चरण में 37 मंदिर
अयोध्या में 100 वर्ष से अधिक पुराने मंदिरों का पुनरुद्धार हो रहा है। पहले चरण में, 37 मंदिरों का कायाकल्प हो रहा है। भवनों के पुनरुद्धार में चूना-सुर्खी का प्रयोग किया जा रहा है। पुराणों में उल्लिखित 30 कुंड भी विकसित किए जा रहे हैं। आध्यात्मिक पहचान के साथ राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ, श्रीरामजन्मभूमि पथ बनाकर पर्यटकों की सहूलियतों का विस्तार हो रहा है। 4,403 करोड़ रुपये की लागत से 147 किलोमीटर लंबा राम वन गमन पथ बन रहा है, तो 84 कोस परिक्रमा मार्ग का विकास भी तेजी से चल रहा है। 1,407 एकड़ में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है, जो निवेशकों और नई अयोध्या में बसने के इच्छुक लोगों को आकर्षित कर रही है। इस टाउनशिप पर 2,182 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

घर बैठे मिलेगी जानकारी
अयोध्या के डीएम नितीश कुमार ने बताया, विकास कार्य तय समय में पूरे होंगे। यह देश की पहली सोलर सिटी होगी। तकनीक के इस्तेमाल से हर स्थान की मैपिंग करा रहे हैं। श्रद्धालु व पर्यटक घर बैठे रास्तों, भवनों व स्थानों की जानकारी पा सकेंगे। पर्यटक बढ़े, कारोबार बढ़ने से रोजगार पैदा हो रहे स्वच्छ, सुंदर व समृद्ध अयोध्या बनाने के संकल्प को पूरा करने का प्रयास है।

कुमार ने बताया, हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो गई है। इससे अयोध्या की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी। स्थानीय निवासियों, कारोबारियों की आय भी बढ़ेगी। होटल, टैक्सी और स्टे होम जैसे कारोबार बढ़ रहे हैं। कोशिश है कि यहां हर व्यक्ति आत्मनिर्भर और सक्षम बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में विकसित की जा रही है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद दिव्य-भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। पावन नगरी अयोध्या ऐसे धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है, जहां से संपूर्ण मानवता एवं विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।

विकास का अनूठा कीर्तिमान भी स्थापित होगा। करीब 31 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। नई महायोजना के तहत अयोध्या में 10 वर्षों में 85 हजार करोड़ रुपये के काम हो सकेंगे। यह नगरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation