• Latest
  • Trending
'Third Mumbai' will be built in the state

राज्य में बनेगी ‘तीसरी मुंबई’

December 29, 2023
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राज्य में बनेगी ‘तीसरी मुंबई’

प्रदेश सरकार ने दी हरी झंडी, मिलेगी हर आधुनिक सुविधा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 29, 2023
in महाराष्ट्र
0
'Third Mumbai' will be built in the state
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मुंबई के निकट ‘तीसरी मुंबई’ बसाने की तैयारी की जा रही है। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने ‘तीसरी मुंबई’ विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मुंबई की बढ़ती आबादी के लिए बेहतर आवास, परिवहन सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान करना है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित नया शहर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास बनाया जाएगा जो मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) यानि अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावाशेवा अटल सेतु से मुंबई शहर से जुड़ा होगा। मुंबई के निकट 350 वर्ग किमी में बसाया जाएगा नया शहर।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी बनेगी
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘तीसरी मुंबई’ के संबंध में जल्द ही मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) की सीमाओं को संशोधित करने का आदेश मिलने की संभावना है। ‘तीसरी मुंबई’ के लिए न्यू टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनटीडीए) बनेगी।

350 वर्ग किमी में फैले इस शहर में उल्वे, पेन, पनवेल, उरण, कर्जत और आसपास के कुछ क्षेत्र शामिल होंगे। नवी मुंबई एयरपोर्ट के करीब के 80-90 गांवों सहित लगभग 200 गांवों के भी ‘तीसरी मुंबई’ का हिस्सा बनने की संभावना है।

लक्जरी और किफायती, दोनों आवासीय क्षेत्र
नए शहर की योजना आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और देश की जीडीपी में योगदान देने के लिए बनाई गई है। नए शहर में सब कुछ होगा। ‘तीसरी मुंबई’ में अच्छी तरह से विकसित शहर में होने वाले सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे होंगे जिनमें लक्जरी और किफायती दोनों आवासीय क्षेत्र, वाणिज्यिक परिसर, डेटा सेंटर से लेकर बड़े नॉलेज पार्क और वित्तीय कंपनियां होंगी। मुंबई लोकल की तरह ही इसमें एक मजबूत सार्वजनिक परिवहन की भी व्यवस्था की जाएगी।

– 200 गांव बनेंगे 350 वर्ग किमी में बनने वाले नए शहर का हिस्सा
– हाईटेक सड़कें, न सिगनल-न ही चौराहा

12 हजार करोड़ खर्च होंगे सड़कों पर
यह एक ऐसा हाईटेक शहर होगा जहां न सिग्नल होगा और न ही चौराहा।
ये शहर मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) के माध्यम से मुंबई से जुड़ा होगा। इसके लिए सिडको 12 हजार करोड़ रुपये खर्च कर सड़कें बनाने जा रही है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकाला जायेगा। सड़कें सीधी रेखा में होंगी और जहां भी जरूरत होगी, वहां फ्लाईओवर या अंडरपास बनाए जाएंगे।

निजी कंपनी को काम पर रखा गया
सिडको अब नैना क्षेत्र में विकास कार्य चरणों में नहीं, बल्कि एक चरण में करेगा। इसे डिजाइन करने के लिए सिडको ने एक निजी कंपनी को काम पर रखा है। इस पूरे काम पर सिडको को करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

नया बीकेसी बनाने की योजना
एक अधिकारी के मुताबिक, खारघर में दूसरा बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) विकसित करने की योजना है। इसे पूरी तरह से व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है, जो लगभग 150 हेक्टेयर में फैला होगा। जहां भारतीय कंपनियों के साथ ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर हो सकते हैं। पिछले महीने एमएमआरडीए ने आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए मुंबई के आसपास नए क्षेत्र स्थापित करने की आवश्यकता पर चर्चा की थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation