• Latest
  • Trending
23 teachers who have been spreading the light of education for ten years

दस साल से शिक्षा का उजियारा फैला रहीं 23 अध्यापिकाएं

December 29, 2023
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दस साल से शिक्षा का उजियारा फैला रहीं 23 अध्यापिकाएं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 29, 2023
in महाराष्ट्र
0
23 teachers who have been spreading the light of education for ten years
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। शिक्षा हर किसी का अधिकार है। इसके बिना इंसान कई चीजों से वंचित रह जाता है, यह हमें जीवन जीने का सलीका भी सिखाती है और ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद करती है।

भारत में बहुत से लोगों के लिए शिक्षा प्राप्त करना आज भी उतना आसान नहीं है। ऐसे कई राज्य और शहर हैं जहां की पूरी आबादी में से बड़ी संख्या में लोग शिक्षित नहीं। इनमें से एक है मायानगरी मुंबई।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

यूं तो मुंबई को सपनों की दुनिया, हाई-फाई शहर माना जाता है लेकिन चकाचौंध और बड़ी इमारतों से दूर मुंबई की एक डार्क साइड भी है। यहां अभी भी लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए छोटे-मोटे काम कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी नौकरी पाना मुश्किल है क्योंकि वे शिक्षित नहीं हैं। यहां कितने ऐसे बच्चे हैं तो आर्थिक समस्या की वजह से अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए मुंबई के दहीसर इलाक़े की कुछ अध्यापिकाओं ने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के भविष्य को संवारने का ज़िम्मा उठाया है।

– निशुल्क संवार रहीं झुग्गीवासी बच्चों का जीवन
– फिलहाल मुफ्त ट्यूशन पढ़ रहे 170 बच्चे
– शिक्षकों ने कई कॉलेज टॉपर्स तैयार किए

23 अध्यापिकाओं से 170 बच्चे लेते हैं ट्यूशन
दहीसर इलाक़े में 23 अध्यापिकाओं ने इन बच्चों के भविष्य को बदलने की ठान ली है। ये अध्यापिकाएं अपनी शिक्षा से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों का भविष्य बनाने में लगी हुई हैं। इस जगह पर तक़रीबन 170 बच्चे हैं जो इन टीचर्स से ट्यूशन लेते हैं। इन बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है, सभी बच्चे दहिसर के गणपत पाटिल नगर में रहते हैं। स्कूल के बाद ये बीएमसी पार्क के पास इस केंद्र में पहुंचकर पढ़ाई करते हैं।

10 साल से निशुल्क ट्यूशन
यहां सभी अध्यापक महिलाएं हैं और 10 वर्षों से निशुल्क ट्यूशन कक्षाएं आयोजित कर रही हैं। इसकी शुरूआत वोने डिसूजा ने की थी। शुरुआत के दिनों में यहां पास की झुग्गियों से सिर्फ छह बच्चे आते थे और दो शिक्षक थे। आज, 23 शिक्षक स्वयंसेवा करते हैं और लगभग 170 बच्चे मुफ्त शिक्षा पाते हैं।

टॉपर बने छात्र
इस जगह पर आकर शिक्षा प्राप्त करने वाले कई छात्र अपने-अपने स्कूल के टॉपर बने। कई छात्र मुंबई के बड़े-बड़े कॉलेज में भी गए हैं। वहीं, कुछ छात्र यहां आकर बच्चों की मदद भी कर रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation