• Latest
  • Trending
The country's aviation sector soared high

देश के विमानन क्षेत्र ने भरी ऊंची उड़ान

December 29, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश के विमानन क्षेत्र ने भरी ऊंची उड़ान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 29, 2023
in नया-भारत
0
The country's aviation sector soared high
ब्लिट्ज ब्यूरो

भारत सरकार की लोक समर्थक नीतियों के प्रति अटल प्रतिबद्धता और बढ़ती मांग के कारण देश के विमानन क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। अपनी सभी सीमाओं को पीछे छोड़ विमानन उद्योग उल्लेखनीय परिवर्तन करते हुए एक जीवंत और प्रतिस्पर्धी क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ है। इस गतिशील बदलाव ने भारत को वैश्विक विमानन पारिस्थितिकी तंत्र में प्रथम कतार में खड़ा कर दिया है, जो अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। इस सफलता की कहानी में सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस उद्योग को सशक्त बनाने और इसकी संभावित क्षमता हासिल करने के लिए केंद्र सरकार ने अनेकों रणनीतिक पहल की हैं।

बुनियादी ढांचे के लिए सरकार तत्पर
पिछले 9 वर्षों में भारत के विमानन क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि 2014 में जहां देश में परिचालित हवाई अड्डों की संख्या मात्र 74 थी, वहीं यह आंकड़ा केवल 9 साल में, यानी अप्रैल 2023 तक, बढ़कर 148 हो गया। नई पहल और सरकार की जन परोपकारी नीतियां इस विकास की मुख्य आधार हैं। ऐसी ही एक नवीन पहल 2016 में की गई – क्षेत्रीय संपर्क योजना – उड़ान जिसका उद्देश्य मौजूदा हवाई पट्टियों और हवाई अड्डों के पुनरुद्धार के माध्यम से बेकार या अपरिचालित हवाई अड्डों को सुचारू बनाना है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

भारत सरकार ने हवाई अड्डों के पुनरुद्धार को भी सदैव प्राथमिकता दी है, यह बात दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों की हालिया उपलब्धियों से स्पष्ट है। दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों को कार्बन प्रत्यायन में प्रतिष्ठित स्तर 4+ से सम्मानित किया गया है। यह मान्यता सरकार के कार्बन पदचिह्न को कम करने और जिम्मेदार विमानन प्रथाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

क्षेत्रीय संपर्क योजना -उड़ान
भारत के विशेष रूप से दूरदराज और अल्पसेवित क्षेत्रों को जोड़ने पर केंद्रित इस योजना ने गत 6 वर्षों में कई सफलताएं प्राप्त की हैं। उड़ान योजना का लक्ष्य, मौजूदा हवाई पट्टियों और हवाई अड्डों का पुनरुद्धार करके, हवाई यात्रा से वंचित समुदायों तक इसकी उपलब्धता पहुंचाना और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। 10 साल के दृष्टिकोण के साथ शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य सभी भारतीयों तक हवाई यात्रा के लिए समान अवसर प्रदान करना है।

आरसीएस-उड़ान
यह नागरिक उड्डयन उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल बीते 6 वर्षों में ही चार नई और सफल एयरलाइंस सामने आई हैं। इस योजना ने विमान संचालकों को सुचारू परिचालन और एक स्थायी व्यवसाय मॉडल विकसित करने में मदद की है। इसके अतिरिक्त, आरसीएस-उड़ान योजना लघु क्षेत्रीय विमान संचालकों को व्यवसाय बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रही है और उनका सफल संचालन इस तथ्य का प्रमाण है कि यह योजना विमानन उद्योग के लिए एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रही है।

प्रगति की स्थिति (दिसंबर 2023 तक)
उड़ान योजना के तहत देश में हवाई अड्डों के विकास के लिए 4500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, इनमें से योजना के आरंभ से अब तक 3751 करोड़ रुपये का काम पूरा किया जा चुका है। 517 आरसीएस मार्गों से अब तक 76 हवाई अड्डों का परिचालन शुरू हो चुका, इनमें 9 हेलीपोर्ट और 2 जल हवाई अड्डे शामिल हैं। अब तक एक करोड़ तीस लाख से अधिक लोग उड़ान योजना का लाभ उठा चुके हैं। देश में 50 नए हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट व जल हवाई अड्डों के विकास और संचालन के लिए 2023-24 बजट में एक हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए

हवाई यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि
जनवरी से सितंबर 2022 तक, घरेलू हवाई जहाजों से लगभग 8 करोड़ 74 लाख यात्रियों ने सफर किया, जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान 11 करोड़ 28 लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई यात्राएं की जो कि 29.10 फीसद अधिक है। जनवरी और सितंबर 2023 के बीच करीब 4 करोड़ 60 लाख अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों ने हवाई सफर किया जो 2022 की समान अवधि में किए गए करीब 3 करोड़ 29 लाख यात्रियों की तुलना में 39.61 प्रतिशत ज्यादा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation