• Latest
  • Trending
Hat-trick of victories in three states guarantees hat-trick in 2024 also

तीन राज्यों में जीत की हैट्रिक ने 2024 में भी हैट्रिक की दी गारंटी

December 17, 2023
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

July 20, 2026
solar

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

July 20, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

61 करोड़ का वीकेंड: द ओडिसी ने भारत में बनाया नोलन रिकॉर्ड

July 20, 2026
vegetable

महंगाई थोड़ी बढ़कर 4.38%, फिर भी राहत के दायरे में

July 20, 2026
monsoon

बारिश का चरम इसी हफ्ते: पहाड़ों पर हाई अलर्ट, मैदानों को राहत

July 20, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बहुत ज़्यादा और बहुत कम: भारत का स्थायी पानी सवाल

July 19, 2026
india-vs-england

लॉर्ड्स में आज फैसला, परदे पर नोलन का रिकॉर्ड

July 19, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

जीएसटी में 13 महीने की सबसे तेज़ उछाल, पर व्यापार घाटा भी चौड़ा

July 19, 2026
गगनयान मिशन

पहले सुरक्षा, फिर अंतरिक्ष: गगनयान ने पार किए तीन अहम परीक्षण

July 19, 2026
mansoon

आसमान खुलकर बरसा: मानसून अपने चरम पर, तैयारी की परीक्षा

July 19, 2026
UPI

तरक्की के नीचे बिछी डिजिटल पटरी: भारत का खामोश बुनियादी ढांचा

July 19, 2026
automobile

जून में रिकॉर्ड बिक्री: यात्री वाहनों की मांग 24% बढ़ी

July 19, 2026
Monday, July 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तीन राज्यों में जीत की हैट्रिक ने 2024 में भी हैट्रिक की दी गारंटी

हर युवा विकसित भारत का एंबेसडर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 17, 2023
in the blitz
0
Hat-trick of victories in three states guarantees hat-trick in 2024 also

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
आज दुनिया देख रही है कि भारत की जनता पूर्ण बहुमत के लिए, फिर सरकार के लिए सोच समझ करके वोट कर रही है। साथियों, भाजपा ने सेवा और सुशासन की राजनीति का नया मॉडल देश के सामने प्रस्तुत किया।

हमारी नीति और निर्णय के मूल में सिर्फ और सिर्फ देश है, देशवासी हैं। भारत माता की जय- यही हमारा मंत्र है। इसलिए भाजपा सरकारें सिर्फ नीतियां नहीं बनातीं बल्कि हर हकदार और लाभार्थी तक वो पहुंचें; यह सुनिश्चित भी करती हैं। भाजपा परफॉर्मेंस और डिलीवरी की राजनीति देश के सामने हकीकत बना कर के लेकर आई है। भारत का मतदाता जानता है कि स्वार्थ क्या है, जनहित और राष्ट्रहित क्या है? दूध और पानी का भेद वह जानता है। जैसे- तैसे जीतने के लिए हवा-हवाई बातें करना और लोभ-लालच की घोषणा करना मतदाता पसंद नहीं करता। मतदाता को उसका जीवन बेहतर करने के लिए स्पष्ट रोड मैप चाहिए। एक विश्वसनीयता चाहिए, एक भरोसा चाहिए। भारत का वोटर यह जानता है कि जब भारत आगे बढ़ता है तो राज्य आगे बढ़ता है। हर परिवार का जीवन बेहतर होता है। इसलिए वो बीजेपी को चुन रहा है, लगातार चुन रहा है और कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने 24 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।

YOU MAY ALSO LIKE

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

साथियों, आज के जनादेश ने यह भी साबित किया है कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद को लेकर देश के भीतर, देश के हर नागरिक के दिल में जीरो टॉलरेंस बन रही है। आज देश को लगता है की तीन बुराइयों को खत्म करने में अगर कोई प्रभावी है तो वह भाजपा ही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो अभियान छेड़ रखा है, उसको भारी जन समर्थन मिल रहा है। यह उन दलों, उन नेताओं को वोटर की साफ-साफ चेतावनी है जो भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े होने में जरा भी शर्म अनुभव नहीं करते। उन लोगों को देश की जनता ने आज साफ-साफ संदेश दे दिया है और ऐसे लोग जो भांति भांति के तर्कों से भ्रष्टाचारियों को कवच देते हैं, कवरअप करने की कोशिश करते हैं; जो लोग भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने वाली जांच एजेंसियों को बदनाम करने में दिन-रात जुटे हुए हैं, वे समझ रहे हैं कि ये चुनाव नतीजे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई काे भी जन समर्थन हैं।
ये चुनाव नतीजे कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लिए भी बहुत बड़ा सबक हैं। सबक यह कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से फोटो कितनी भी अच्छी निकल जाए; देश का भरोसा नहीं जीता जा सकता। देश की जनता का दिल जीतने के लिए सेवा का जज्बा होना चाहिए और घमंडिया गठबंधन में रत्ती भर भी यह नजर नहीं आता है। गालीगलौच, निराशा, नेगेटिविटी इस घमंडिया गठबंधन को मीडिया की हेडलाइन जरूर दे सकती है लेकिन जनता के दिल में स्थान नहीं दिला सकती।

साथियों, आज के ये नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी हैं जो प्रगति और जन कल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं। जब भी विकास होता है, कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं। जब हम वंदे भारत ट्रेन लॉन्च करते हैं तो कांग्रेस और उसके साथी उसका मजाक उड़ाते हैं। जब हम आयुष्मान भारत लांच करते हैं तो कांग्रेस और उसके साथी बीच में रोड़ा अटकाते हैं। जब हम गरीबों के घर बनाते हैं तो कांग्रेस और उसके साथी रुकावटें डालते हैं। जब हम गरीबों तक नल से जल पहुंचाते हैं तो कांग्रेस और उसके साथी इसमें भ्रष्टाचार का रास्ता बनाने में लग जाते हैं। जब हम ग्रामीण विकास के लिए फंड भेजते हैं तो कांग्रेस और उसके साथी उसे गरीबों तक पहुंचने में रुकावटें डालने की काशिश करते हैं।

ऐसी सभी पार्टियों को आज गरीबों ने चेतावनी दी है कि सुधर जाइए, सुधर जाइए; वरना जनता आपको चुन-चुन करके साफ कर देगी। आज ऐसी पार्टियों के लिए सबक है कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं और उनके लिए भेजे जा रहे फंड के बीच में आने की कोशिश मत करो। यह जनता का आदेश है वरना जो बीच में आएगा, उसे जनता हटा देगी। लोकतंत्र के हित में कांग्रेस और उसके साथियों को नम्रतापूर्वक सलाह है, कृपा करके ऐसी राजनीति न करें जो देश विरोधी ताकतों को बल दे, जो देश को बांटना चाहते हैं ऐसे लोगों को मजबूती दे, जो देश को कमजोर करने वाले विचारों को गति दे। साथियों, आज भारत की अर्थव्यवस्था का हर पहिया पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। कुछ लोग कह रहे थे कि विश्व में मंदी का असर भारत पर पड़ेगा लेकिन भारत ने हर आकलन से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती आर्थिक ताकत है। आज भारत का आत्मविश्वास, भारत के लोगों का आत्मविश्वास अभूतपूर्व स्तर पर है। आज देश में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन हो रहा है। कृषि उत्पादन के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। भारत के शेयर मार्केट पर भरोसा चरम पर है। आज भारत में निर्यात के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। यूपीआई ट्रांजेक्शन के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, त्योहारों में खरीद के नए रिकॉर्ड बने हैं। गाड़ियों की सेल के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आज भारत में सीमेंट प्रोडक्शन बढ़ रहा है, कोयला प्रोडक्शन बढ़ा है। आज भारत में स्टील उत्पादन बढ़ा है। दुनिया भर की कंपनियां भारत में मैन्यूफैक्चरिंग के लिए आतुर हैं।
Hat-trick of victories in three states guarantees hat-trick in 2024 also
हवाई यात्रा करने वालों की संख्या उच्चतम स्तर पर है। होम लोन्स के सेक्टर में भी बहुत प्रगति देखी जा रही है। आज भारत फिजिकल इंफ्राइस्ट्रक्चर में पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म हो रहा है। अब देखिए चारों तरफ एक्सप्रेसवे का, इंडस्टि्रयल कॉरिडोर का जाल बिछ रहा है। भारतीय रेल आज अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। आज देश में नए रेलवे स्टेशन बन रहे हैं, आधुनिक ट्रेनें आ रही हैं। गति नई है, संकल्प नए हैं और मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं, हर देशवासी को कहना चाहता हूं, मैं मेरे ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कहना चाहता हूं, बड़ी ईमानदारी से कहना चाहता हूं, बड़ी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि आपके सपने; मेरे देशवासियों, आपके सपने मेरा संकल्प हैं, आपके सपनों को पूरा करने के लिए जो मेरा संकल्प है, मेरी साधना भी है और मेरी तपस्या भी है।

साथियों, भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर दुनिया में श्रेष्ठता की तरफ बढ़ रहा है। भारत आज दुनिया में 5जी नेटवर्क के मामले में अग्रणी देशों में पहुंच चुका है। आज भारत में गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंच रहा है। आज देश के सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी अभूतपूर्व गति से काम हो रहा है। हर गरीब को मुफ्त राशन वाली योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ा दी गई है। भाजपा सरकार में 4 करोड़ गरीब परिवारों के पक्के घर बन चुके हैं। हम हर गरीब परिवार को पक्क ी छत दे सकें, इस संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। घर-घर नल से जल यह अभियान तेज गति से चल रहा है।
आज देश में रिकॉर्ड गति से नए अस्पताल बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज की संख्या बढ़ रही है। साथियों, आज भारत आगे बढ़ रहा है। भारत का नागरिक आगे बढ़ रहा है। भारत के लोग इस मोमेंटम को बनाए रखना चाहते हैं। अब इससे पीछे नहीं हटना है। पीछे हटना, ये मोदी को तो कभी स्वीकार नहीं हो सकता।

भारत के लोग स्टेबिलिटी चाहते हैं, स्थायित्व चाहते हैं। भारत के लोग विकसित भारत की यात्रा को गति देना चाहते हैं। मैं देश के प्रत्येक युवा को आह्वान करता हूं, वो विकसित भारत का एंबेसडर बने। वो विकसित भारत के संकल्पों का नेतृत्व करे। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहूंगा, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता नमो एप पर जाए और कम से कम 10 लोगों को विकसित भारत का एंबेसडर बनाए। हमें आज एक ऐसी पीढ़ी तैयार करनी है जिसका सपना हो विकसित भारत। जिसका संकल्प हो, जिसकी साधना हो विकसित भारत, जिसका समर्पण हो विकसित भारत।

साथियों, विकसित भारत के निर्माण के लिए यह बहुत जरूरी है कि कोई भी नागरिक पीछे नहीं छूटे। इन चुनावों में मैंने लगातार कहा है कि हर लाभार्थी तक पहुंचकर भाजपा सरकार उसे सरकारी योजनाओं का लाभ देगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 14 नवंबर यानि जनजातीय गौरव दिवस यानि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है। योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने के लिए सरकार खुद लोगों के दरवाजे पर दस्तक दे रही है। जिन क्षेत्रों में यात्रा पहुंच रही है, वहां लोग खुशियां मना रहे हैं कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हमारे गांव आ रही है। मैं आज विजय के इस समारोह से हर बीजेपी कार्यकर्ताओं को सलाह दूंगा, आग्रह करूंगा, अब आज से आपको मोदी की गारंटी वाली इस गाड़ी के आगे आगे चलना है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश की सफलता की गारंटी बनेगी, ये भी मोदी की गारंटी है और आपको एक बात और याद रखनी है कि जहां-जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। मेरे परिवारजनों, विधानसभा चुनाव के नतीजे ने पॉजिटिव एनर्जी का एक ऐसा प्रवाह शुरू किया है जिसे आज पूरा देश महसूस कर रहा है। इस शक्ति ने विकसित भारत के लिए तैयार हुई नींव को और मजबूत कर दिया है।

हमें यह ऊर्जा बनाए रखनी है, हमें यह शक्ति बढ़ाते रहना है। हमें 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास को जगाए रखना है। हमें जन-जन को अपने साथ जोड़ना है हमें हर मन को समझना, हमें सबको साथ लेकर चलना है। हमें हर एक को अमृत काल की विकास यात्रा का साथी बनाना है। जो हमसे दूर है, हमें उनके पास पहुंचना है, जिन्हें संदेह है, हमें उनमें भरोसा जगाना है। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है क्योंकि नकारात्मक शक्तियां अब तेजी से एकजुट होने का प्रयास करेंगी। देश को बांटने वाली ताकतें अब एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। समाज में खाई पैदा करने वाले अब नए मौके तलाशेंगे, हमें उनसे मुकाबला भी करना है,

– अब जनता पूर्ण बहुमत की सरकार चुनती है
– भारत माता की जय यही हमारा मंत्र
– भारत का मतदाता जानता है कि स्वार्थ क्या है, जनहित और राष्ट्रहित क्या है? दूध और पानी का भेद वह जानता है। जैसे- तैसे जीतने के लिए हवा-हवाई बातें करना और लोभ-लालच की घोषणा करना मतदाता पसंद नहीं करता।
– आज भारत आगे बढ़ रहा है। भारत का नागरिक आगे बढ़ रहा है। भारत के लोग इस मोमेंटम को बनाए रखना चाहते हैं। अब इससे पीछे नहीं हटना है। पीछे हटना, ये मोदी को तो कभी स्वीकार नहीं हो सकता।

– भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद के प्रति अब जनता में जीरो टॉलरेंस
– सभी को अमृत काल की विकास यात्रा का साथी बनाना है
– हमारे लिए दल से बड़ा देश है। हमारे दिल से भी बड़ा हमारा देशवासी है
– सबके प्रयास से हम अपने संकल्पों को सिद्ध कर सकते हैं
– भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर दुनिया में श्रेष्ठता की तरफ बढ़ रहा है
– समाज में खाई पैदा करने वालों का अब हमें मुकाबला भी करना है
– भारत के लोग विकसित भारत की यात्रा को गति देना चाहते हैं

उनके फेक नेरेटिव को जवाब भी देना है लेकिन उससे बढ़कर हमें जनता के यकीन को बनाए रखना है। साथियों, उत्सव और उमंग के इस वातावरण के बीच मेरी आदत छूटती नहीं है, मैं फिर से ही वो तो करता ही रहता हूं तो मूलत: संगठन से निकला हूं तो स्वभाव जाता नहीं। मैं आज पूरा दिन टीवी पर क्या चल रहा था, देख नहीं पाया, ज्यादा समय नहीं दे पाया। हमारे जो भारत का पूर्वी समुद्री तट है, वहां साइक्लोन की संभावना नजर आ रही है। इस विजय के महोत्सव में बीजेपी के कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि साइक्लोन मिचोंग से भी सतर्क रहना है। बंगाल की खाड़ी से सटे तटीय इलाकों में इसका प्रभाव पड़ सकता है। केंद्र सरकार लगातार इस पर राज्य सरकारों से संपर्क में है। उनकी हर संभव मदद भी कर रही है।

मैं तमिलनाडु, पुडुचेरी, उड़ीसा और खास तौर से आंध्र प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहूंगा कि राज्य सरकार भले ही किसी भी दल की हो; आप पूरी शक्ति से राहत व बचाव काम में जुट जाना। प्रशासन का पूरा साथ देना और यही एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता के संस्कार होते हैं। हमारे लिए दल से बड़ा देश है, हमारे दिल से भी बड़ा हमारा देशवासी है।

साथियों, सबके प्रयास से हम अपने संकल्पों को सिद्ध कर सकते हैं। मुझे देश की अमृत पीढ़ी पर भरोसा है। हमारा लक्ष्य एक है, साधना एक है, सपना एक है कि भारत विकसित होकर रहेगा। इसी विश्वास के साथ मैं फिर एक बार सभी मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं- जो भी विजयी हुए हैं, उनको शुभकामनाएं देता हूं और हम सब मिलकर के देश की सामान्य मानवीय आशा-अपेक्षाओं को पूरा कर पाएं। मैं, आप सब कार्यकर्ताओं को आपके माध्यम से मैदान में जो लोग मेहनत कर रहे थे, उन सबको हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मेरे साथ बोलिए भारत माता की जय! भारत माता की जय! भारत माता की जय!

चुनाव नतीजे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को जन-समर्थन
जो लोग भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने वाली जांच एजेंसियों को बदनाम करने में दिन-रात जुटे हुए हैं, वे समझ रहे हैं कि यह चुनाव नतीजे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को भी जन समर्थन हैं।

विकास विरोधियों को भी सबक
साथियों, आज के ये नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी हैं जो प्रगति और जन कल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं। जब भी विकास होता है, कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं।

देशवासियों के सपने मेरा संकल्प मेरी साधना और तपस्या है
मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं कि आपके सपने; मेरे देशवासियों, आपके सपने मेरा संकल्प हैं। आपके सपनों को पूरा करने के लिए जो मेरा संकल्प है, मेरी साधना भी है और मेरी तपस्या भी है।

अमृत पीढ़ी पर भरोसा, भारत विकसित होकर रहेगा
साथियों, सबके प्रयास से हम अपने संकल्पों को सिद्ध कर सकते हैं। मुझे देश की अमृत पीढ़ी पर भरोसा है हमारा लक्ष्य एक है, साधना एक है, सपना एक है कि भारत विकसित होकर रहेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation