• Latest
  • Trending

87000 करोड़ की डिफेंस डील से वायुसेना बनेगी शक्तिमान

August 1, 2025
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
Tuesday, August 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

87000 करोड़ की डिफेंस डील से वायुसेना बनेगी शक्तिमान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश और दुनिया के हालात तेजी से बदल रहे हैं। एक जंग के समाप्त होने से ही दूसरा छिड़ जा रहा है। रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बाद अब ईस्ट एशिया युद्ध की आग में जलने लगा है। थाईलैंड ने बॉर्डर डिस्प्यूट को लेकर कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक कर दिया। कंबोडिया ने भी जवाबी हमला किया है। यह सशस्त्र संघर्ष कितना लंबा चलेगा, फिलहाल यह भविष्य के गर्भ में है। हालांकि, इससे डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की रणनीति को और बल मिला है। रक्षा प्रणाली को मजबूत करने की कोशिश में हथियारों की होड़ बढ़नी तय है। भारत की स्थिति और भी संवेदनशील है। देश की सीमा एक तरफ पाकिस्तान तो दूसरी तरफ चीन से लगती है। दोनों देशों के रवैये के बारे में देश के नीति निर्धारक से लेकर हर देशवासी भी अवगत है।
चीन की विस्तारवादी नीतियों का ही असर है कि लेह लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी भारत ने एयरस्टि्रप तैयार कर ली है। इसके अलावा रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी लगातार काम चल रहा है। सीमाई इलाकों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। भारत सरकार सेना के तीनों अंगों (आर्मी, एयरफोर्स और नेवी) को अपग्रेड करने के प्रोजेक्ट पर ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। इंडियन नेवी में हाल के दिनों में सामरिक तौर पर अहम कुछ वॉरशिप को शामिल किया गया। कई वॉरशिप के डेवलपमेंट पर काम चल रहा है और आने वाले कुछ महीनों में नौसेना के बेड़े में इसके शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, आर्मी को नए रॉकेट सिस्टम और अल्ट्रा मॉडर्न गन मुहैया कराए जा रहे हैं।
पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था। इंडियन एयरफोर्स ने प्रचंड साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान को महज चार ही दिनों में घुटनों पर ला दिया। इस दौरान पाकिस्तान को चीन और तुर्की का भी साथ मिला। इंडियन आर्मी के एक टॉप जनरल ने चीन की पोल खोल दी। उन्होंने बताया कि किस तरह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन ने पाकिस्तान को इंडियन एसेट्स का रियल टाइम डेटा मुहैया कराया था। बालाकोट से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत ने एयरफोर्स को और भी अपडेट और अपग्रेड करने का फैसला किया है। एयरफोर्स और ताकतवर बनाने के प्रोजेक्ट में लाखों करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। वायुसेना की शक्ति को बढ़ाने के लिए 87 हजार करोड़ रुपये की डिफेंस डील पर काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, 20000 करोड़ रुपये की एक डील को तो सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है, जबकि 67000 करोड़ की एक अन्य डील को मंजूरी जल्द ही मिलने की संभावना है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation