• Latest
  • Trending

वृंदावन की मुस्लिम फैमिली के 8 सदस्यों की घर वापसी

May 15, 2025
dialy-news

दिन भर की खबरें

August 17, 2026
इंदौर में देश का पहला वर्चुअल ज़ू, 14-डी सिनेमा शुरू

इंदौर में खुला देश का पहला वर्चुअल ज़ू

August 17, 2026
शिक्षक

100 में 52 बच्चे ही माध्यमिक तक टिकते हैं

August 17, 2026
passengers waiting for rickshaw

500 रुपये में टैक्सी कंपनी के मालिक बन सकते हैं

August 17, 2026
1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लिया संकल्प

तीन करोड़ लखपति दीदी हो चुकीं, अब लक्ष्य छह करोड़

August 17, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

जुलाई में गाँव लौटा काम, और सबसे ज़्यादा महिलाओं को मिला

August 17, 2026
rekha-gupta

पाँच रुपये की थाली, अब सौ कैंटीन

August 17, 2026
neet-exam

जेपीएससी रद्द, अब सवाल कैलेंडर का

August 17, 2026
अरुणाचल हादसा

दिबांग घाटी में रेस्क्यू, पाँच जवानों की तलाश

August 17, 2026
यूपी टेक्सटाइल निवेश

जुलाई में रिकॉर्ड निर्यात, और कारख़ानों में काम

August 17, 2026
खरीफ़ बुवाई

हर साल बारिश पर दांव, कब तक

August 17, 2026
dialy-news

देश की बड़ी खबरें

August 17, 2026
Tuesday, August 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वृंदावन की मुस्लिम फैमिली के 8 सदस्यों की घर वापसी

- 'मुगल काल तक हमारे पुरखे हिंदू थे, मैं देवी काली का भक्त

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दिन भर की खबरें

इंदौर में खुला देश का पहला वर्चुअल ज़ू

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। वृंदावन में एक मुस्लिम परिवार के आठ सदस्यों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। यह धर्म परिवर्तन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ एक आश्रम में हुआ।
मथुरा के जमुनापार इलाके के इस परिवार ने अपने नाम भी बदल लिए हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है और यह उनके पूर्वजों के धर्म पर आधारित है। परिवार के मुखिया 50 वर्षीय जाकिर अब जगदीश के नाम से जाने जाएंगे। उनका कहना है कि मुगल काल तक उनके पूर्वज हिंदू थे।
जगदीश ने बताया कि मुगल काल में उनके पूर्वजों ने दबाव में आकर इस्लाम धर्म अपना लिया था लेकिन वह हमेशा से देवी काली की पूजा करते रहे हैं। गांव के लोग उन्हें आज भी ‘भगत जी’ कहते हैं। उनका परिवार, जो मूल रूप से गुर्जर समुदाय से है पिछले तीन सालों से अपनी जड़ों की ओर लौटने के बारे में सोच रहा था। उन्होंने हिंदू धर्म में पूरी आस्था रखते हुए, बिना किसी दबाव या लालच के यह कदम उठाया है।
एक घंटे तक चले हवन में बैठा रहा परिवार
वृंदावन के श्री जी वाटिका कॉलोनी स्थित भागवत धाम आश्रम में हिंदू युवा वाहिनी ने पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन कराया। जगदीश की पत्नी, बेटों, बहुओं और पोते-पोतियों सहित परिवार ने एक घंटे तक चले हवन-यज्ञ में भाग लिया। धर्म परिवर्तन के बाद उनके नाम बदल दिए गए। जाकिर अब जगदीश और उनकी पत्नी गुड्डी गुड़िया के नाम से जाने जाएंगे। बड़े बेटे अनवर का नाम सुमित, छोटे बेटे रनवर को रामेश्वर, बहू सबीरा को सावित्री और पोते-पोतियों साबिर, जोया और नेहा को क्रमश: शत्रुघ्न, सरस्वती और स्नेहा नाम दिया गया है। हवन-यज्ञ के बाद परिवार के सदस्यों ने नए नाम धारण किए।
किसी तरह की पुलिस कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ी: थाना प्रभारी
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शरद सैनी ने बताया कि परिवार ने गंगा जल से शुद्धिकरण किया और समारोह से पहले भगवा दुपट्टा पहना। परिवार ने यह कदम पूरी तरह से अपनी मर्जी से उठाया है। बच्चे भी अपने पैतृक धर्म में वापस लौटने को लेकर खुश हैं। दूसरी ओर, वृंदावन कोतवाली के प्रभारी प्रशांत कपिल के मुताबिक पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और इसमें किसी तरह का दबाव नहीं था। इसलिए पुलिस कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।
जगदीश ने बताया कि वह मूल रूप से शेरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं लेकिन वह सालों से अपनी ससुराल के गांव में रहकर दुकान चला रहे हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation