• Latest
  • Trending
70 percent work of Panvel-Karjat local corridor completed

पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर का 70 प्रतिशत काम पूरा

March 21, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर का 70 प्रतिशत काम पूरा

प्रोजेक्ट में 5 स्टेशन और 47 पुलों का निर्माण होगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
70 percent work of Panvel-Karjat local corridor completed

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (एमएमआर) में सबअर्बन रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए बनाए जा रहे पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के लिए पहला इंड अनलोडिंग रेक परियोजना स्थल पर पहुंचा। अब जल्द ही कर्जत और चौक स्टेशनों के बीच ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। मुंबई रेल विकास कॉर्पोरेशन (एमआरवीसी) इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रही है।
विशेष रेल पैनल्स का उपयोग
इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किए जा रहे रेल पैनल्स को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) द्वारा तैयार किया गया है। प्रत्येक रेल पैनल की लंबाई 260 मीटर है और इसका वजन 60 किलो प्रति मीटर है। पहले चरण में महोपे और चिखले स्टेशनों के बीच 7.8 किमी लंबे सेक्शन पर इन भारी-भरकम पैनल्स को बिछाया जा रहा है। परियोजना में मुंबई लोकल नेटवर्क की सबसे लंबी सुरंग सहित कई महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य शामिल हैं।
तैयार हुईं सुरंगें
इस प्रोजेक्ट में कुल 3,100 मीटर लंबाई की तीन सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से सबसे लंबी 2,625 मीटर की वावरली सुरंग बनकर तैयार हो चुकी है। 300 मीटर की किरावली सुरंग और 219 मीटर की नढाल सुरंग पर भी तेजी से काम हो रहा है। इस कॉरिडोर की सबसे खास बात यह है कि सुरंगों के अंदर गिट्टी रहित ट्रैक बिछाया जा रहा है। इसमें न्यू ऑस्टि्रयन टनलिंग विधि (एनएटीएम) का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम, वेंटिलेशन, पब्लिक रिफ्यूज एरिया और टनल कंट्रोल सिस्टम जैसी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार की जा रही हैं।
5 आधुनिक स्टेशन
इस 29.6 किमी लंबे लोकल कॉरिडोर में पनवेल, चिखले, महोपे, चौक और कर्जत – ये पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनका काम एडवांस स्टेज पर है।
परियोजना के तहत 47 पुलों का निर्माण किया जाना है, जिनमें से 29 छोटे और 6 बड़े पुल पूरे हो चुके हैं। महोपे और किरावली के बीच 4 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) भी तैयार किए जा चुके हैं।
यह नया लोकल कॉरिडोर हार्बर लाइन के पनवेल और मेन लाइन के कर्जत को जोड़ेगा। यह मध्य रेलवे का पांचवां लोकल कॉरिडोर होगा, जो पनवेल, खालापुर और कर्जत तालुकों से गुजरेगा। परियोजना की कुल लागत ₹2,782 करोड़ है और इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से कर्जत-पनवेल के बीच यात्रा का समय 30 से 35 मिनट तक कम हो जाएगा और मुंबई से कर्जत के बीच एक वैकल्पिक लोकल रूट उपलब्ध होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation