• Latest
  • Trending

4000 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन एलिवेटेड रोड

August 29, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

4000 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन एलिवेटेड रोड

बदलेगी क्षेत्र की काया, जाम से मिलेगा छुटकारा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली एनसीआर के नोएडा शहर में रहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। यहां पर जल्द ही 4000 करोड़ से ऐसा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा जो लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करेगा।
लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अब बेहद कम समय लगेगा और उन्हें जाम से भी छुटकारा मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर को जाममुक्त करने के लिए सरकार अब कई कदम उठाने जा रही है, जिनका दिल्ली एनसीआर की जनता को सबसे अधिक फायदा मिलेगा।
इन वाहन चालकों को मिलेगा अधिक फायदा
नोएडा में नया सिक्स लेन एलिवेटेड रोड बनने से लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश व दिल्ली के साथ लगते इलाकों के अनेक हैवी वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। बाहरी प्रदेशों से आने वाले वाहन चालक भी इस एलिवेटेड रोड के जरिये दिल्ली को आसानी से पार कर सकेंगे व जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
नोएडा के सेक्टर-94 के गोलचक्क र के पास से लेकर सेक्टर-150 तक यह नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा जो यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। बता दें कि नोएडा में यमुना पुश्ते पर 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाए जाने का प्लान तैयार किया जा रहा है।
नोएडा के ओखला बैराज से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे तक बनने वाला यह एलिवेटेड रोड नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। इससे यातायात का दबाव तो कम होगा ही, साथ ही जेवर हवाई अड्डे तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
जानिये पूरे प्रोजेक्ट के बारे में
लोक निर्माण विभाग की ओर से इस नए एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा सिंचाई विभाग से एनओसी लेने के बाद इस रोड के लिए अन्य प्रक्रियाएं भी तेजी से पूरी किए जाने का प्रयास है ताकि जल्द से जल्द इस एलिवेटेड रोड की सुविधा लोगों को मिल सके।
नोएडा में नया 6 लेन एलिवेटेड रोड बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएंगे। सेक्टर 150 के पास इन दोनों बड़े एक्सप्रेसवे को कनेक्ट किया जाएगा। यह भूमि सिंचाई विभाग की है, इसलिए सिंचाई विभाग से एनओसी लेने की जरूरत भी है।
जाम से मिलेगा लोगों को छुटकारा
यह नया एलिवेटेड रोड नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम लगने की समस्या से छुटकारा दिलाएगा। बता दें कि इस समय जिस एरिया में यह नया एलिवेटेड रोड बनाया जाना प्रस्तावित है, वहां पर सिंचाई विभाग के पुश्ते के एक तरफ हजारों अवैध फार्म हाउस बने हुए हैं। दूसरी ओर सेक्टर, सोसाइटी और गांव भी हैं। इसलिए रोड के निर्माण से पहले सिंचाई विभाग की अनुमति लेनी होगी।
नोएडा प्राधिकरण को भेजा प्रस्ताव
सिंचाई विभाग की यह जमीन अब अवैध निर्माण का अड्डा बन चुकी है और विभाग और सरकार को इससे नुकसान हो रहा है। इसलिए यहां पर एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव रखा है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से स्थानीय प्रशासन व नोएडा प्राधिकरण को प्रस्ताव देकर इसे बनाने की पहल की गई है। अब लोक निर्माण विभाग के इस प्रस्ताव पर अधिकारियों के बीच विचार विमर्श शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation