• Latest
  • Trending

उत्तराखंड में मिले 403 ऐतिहासिक किले

June 27, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उत्तराखंड में मिले 403 ऐतिहासिक किले

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर 400 से ज्यादा ऐतिहासिक किले और गढ़ मिले हैं। इनमें 235 गढ़ और 168 किले हैं। इसका खुलासा उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के वैज्ञानिकों ने 15 साल के अनुसंधान के बाद किया है। ये किले ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ पारंपरिक संरचनाओं को भी समेटे हुए हैं।
उत्तराखंड अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा के लिए जाना जाता है। परमार, कत्यूर, चंद जैसे राजवंशों ने इसके इतिहास को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई है। राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को जानने के लिए उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) ने राज्य में मौजूद किलों का अध्ययन किया। 2008 से 2023 तक 15 वर्षों तक वैज्ञानिकों ने राज्य के सभी जिलों में सर्वे कर ऐतिहासिक स्थलों की पहचान की और अध्ययन कर कुल 403 किलों की पुष्टि की जबकि अब तक लोगों को महज 52 गढ़ और किले होने की जानकारी थी।
पौड़ी जिले में सबसे अधिक किले
सबसे अधिक 108 किले पौड़ी गढ़वाल में मौजूद हैं। इसमें गढ़ों की संख्या 81 और किलों की संख्या 27 हैं। वहीं, इसके बाद टिहरी में 55 गढ़ और नौ किले और पिथौरागढ़ में 42 किले मौजूद हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के इन ऐतिहासिक किलों को संजोने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। इस अध्ययन में डॉ. गजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह नेगी, डॉ. नवीन चंद्रा आदि शामिल रहे।
पौड़ी में सर्वाधिक किले होने का यह है कारण
अध्ययन में पौड़ी जिले में सर्वाधिक 108 किले होने के कई कारण माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस जिले में स्थित श्रीनगर गढ़वाल राजवंश की राजधानी रही थी। इसके अलावा पौड़ी, कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र की सीमा पर भी स्थित है।

इन जिलों में भी हैं गढ़ और किले
वैज्ञानिकों के अनुसार, अल्मोड़ा में आठ गढ़ और 29 किले, बागेश्वर में एक गढ़ और 11 किले, चमोली में 15 गढ़ व पांच किले, चम्पावत में 17 किले, देहरादून में 19 गढ़, हरिद्वार में चार गढ़, नैनीताल में 18 किले, रुद्रप्रयाग में 19 गढ़ व तीन किले, उत्तरकाशी में 18 गढ़ व छह किले, ऊधमसिंह नगर में एक किला मौजूद है। वहीं, तीन गढ़ हिमाचल की सीमा और दो गढ़ उत्तर-प्रदेश की सीमा में भी हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

यह होते हैं कोट
कोट अथवा किले छोटे और कम जटिल रक्षात्मक ढांचे होते हैं, जो अक्सर गांवों, व्यापार मार्गों या सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते थे। ये स्थानीय स्तर पर रक्षा और निगरानी के लिए उपयोगी थे। कोट का आकार और महत्व गढ़ से कम होता था।
उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि 15 सालों तक फील्ड सर्वे कर उत्तराखंड के गढ़ और किलों का अध्ययन किया गया। कुल 403 गढ़ और किले इस अध्ययन में पाए गए। इन ऐतिहासिक किलों को संजोने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation