• Latest
  • Trending

गाजियाबाद में बनेंगे 4 मेट्रो कॉरिडोर गोकुलपुरी होगी हिंडन एयरपोर्ट से लिंक

August 1, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गाजियाबाद में बनेंगे 4 मेट्रो कॉरिडोर गोकुलपुरी होगी हिंडन एयरपोर्ट से लिंक

परिवहन क्षेत्र के कायापलट की कवायद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

गाजियाबाद। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी ) अपने नेटवर्क को और बड़ा करने की तैयारी में है। अब दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद के कुछ और इलाकों में भी मेट्रो की सुविधा मिलने वाली है। यह सब दिल्ली मेट्रो के फेज-V यानी पांचवें चरण की विस्तार योजना का हिस्सा है। गाजियाबाद में चार मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर बनाने की प्लानिंग है। इसके लिए जीडीए को पत्र भेजकर सहमति मांगी गई है।
जीडीए के अधिकारियों की मानें तो डीएमआरसी ने शहरी विकास मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें बताया गया है कि दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क कैसे और बढ़ेगा। अभी दिल्ली-एनसीआर में डीएमआरसी का कुल नेटवर्क करीब 352.236 किलोमीटर का है। इसमें से 110.617 किलोमीटर का काम अभी चल रहा है, जो फेज-IV (चौथे चरण) का हिस्सा है। एक बार फेज-IV पूरा हो गया, तो दिल्ली मेट्रो का कुल नेटवर्क करीब 462.853 किलोमीटर का हो जाएगा।
लेकिन डीएमआरसी यहीं रुकने वाला नहीं है। उनका अगला लक्ष्य फेज-V है, जिसमें वे और 28.836 किलोमीटर का नया नेटवर्क बनाने की सोच रहे हैं, खासकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उन इलाकों में जहां अभी मेट्रो नहीं है या कनेक्टिविटी कम है।
फेज-V में कहां-कहां तक जाएगी मेट्रो
शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन
रेड लाइन का आखिरी स्टेशन शहीद स्थल न्यू बस अड्डा है। अब इसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। यह विस्तार करीब 3 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 1 नया स्टेशन बनाया जाएगा। इससे गाजियाबाद के मुख्य रेलवे स्टेशन से मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद
यह रूट उन लोगों के लिए खास है जो नोएडा या गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में काम करते हैं या रहते हैं। ब्लू लाइन अभी नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाती है। अब इसे साहिबाबाद तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। यह विस्तार करीब 5.1 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 5 नए स्टेशन बनेंगे। इन स्टेशनों में इंदिरापुरम, शक्ति खंड और वैशाली-5 वसुंधरा जैसे इलाके शामिल होंगे। इससे इन घनी आबादी वाले इलाकों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी और जाम से राहत मिलेगी।
वैशाली से मोहन नगर
ब्लू लाइन का एक और महत्वपूर्ण विस्तार
यह रूट करीब 5 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 4 नए स्टेशन होंगे। यह छोटा विस्तार प्रांजल गढ़ी, सेक्टर-14 वसुंधरा और मोहन नगर जैसे इलाकों को जोड़ेगा। सबसे खास बात यह है कि मोहन नगर में यह रेड लाइन के साथ एक इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। इसका मतलब है कि आप मोहन नगर में उतरकर रेड लाइन पर जा सकेंगे और वहां से गाजियाबाद या दिल्ली के बाकी हिस्सों में आसानी से पहुंच सकेंगे। यह गाजियाबाद के लिए एक बड़ा कनेक्टिविटी बूस्टर साबित होगा।
गोकुलपुरी से अर्थल
यह एक नया कॉरिडोर है जो दिल्ली में गोकुलपुरी से शुरू होगा (जहां पिंक लाइन के साथ इंटरचेंज होगा) और अर्थला मेट्रो स्टेशन पर खत्म होगा। यह कॉरिडोर लगभग 12 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें से 4 किलोमीटर अंडरग्राउंड होगा और 8 किलोमीटर एलिवेटेड होगा।
इस पर कुल 8 स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर का लगभग 6.5 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। यह रूट गाजियाबाद के कुछ अंदरूनी इलाकों को मेट्रो से जोड़ेगा, जिससे वहां के लोगों को दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी। खास बात यह है कि इस लाइन को हिंडन एयरपोर्ट के साथ भी जोड़ा जाएगा जिससे दिल्ली से हिंडन एयरपोर्ट तक आना जाना आसान हो सके।
आगे क्या होगा
मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को देखने के बाद डीएमआरसी को सेंट्रल फाइनेंशियल असिस्टेंस के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने को कहा है। इसमें जमीन अधिग्रहण, परियोजना प्रबंधन, और अनुसंधान जैसे सभी खर्चों का पूरा ब्योरा होगा। डीपीआर तैयार हो जाएगी और उसे सरकार की मंजूरी मिल जाएगी, तभी इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो पाएगा। खास बात यह है कि डीपीआर बनाने में जीडीए को कोई पैसा नहीं देना होगा।

सहमति मांगी गई
डीएमआरसी की तरफ से चार मेट्रो कॉरिडोर के डीपीआर बनाए जाने की दिशा में सहमति मांगी गई। जीडीए की तरफ से उनकी सहमति दी जाएगी। डीपीआर बनाने के लिए जीडीए से किसी भी प्रकार का फंड नहीं देना होगा।
आलोक रंजन, प्रभारी चीफ इंजीनियर, जीडीए

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation