• Latest
  • Trending

चीन से यूपी आ सकती हैं 371 कंपनियां

July 25, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीन से यूपी आ सकती हैं 371 कंपनियां

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

संजय द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार एक ऐसी रणनीति पर काम कर रही है जिसकी वजह से चीन की 371 कंपनियां प्रदेश में निवेश कर सकती हैं। यह सब इसलिए संभव हो सकता है क्योंकि अमेरिका ने चीन की कंपनियों पर भारी भरकम टैरिफ मढ़ दिया है जो 25 से 100 फीसदी तक है। वहीं, भारत में इस प्रकार की कंपनियों पर टैरिफ अधिकतम 12 फीसदी ही है।
ऐसी स्थिति में यूपी सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, मेडिकल इक्विपमेंट, खिलौने, कृषि उत्पाद और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़ी करीब 371 कंपनियों के निवेश की संभावनाओं के लिए उत्तर प्रदेश को एक बेहतर डेस्टिनेशन के रूप में पेश करने की विशेष रणनीति बनाई है।
चीन की इन कंपनियों का नेटवर्क जर्मनी, वियतनाम, जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान में भी है। यूपी सरकार ने इन्वेस्ट यूपी के तहत विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए 20 विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। हर अधिकारी को 15 से 20 कंपनियों के साथ संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है।
मेक इन इंडिया के तहत इन कंपनियों को प्रदेश में आकर्षित किया जा रहा है। यूपी सरकार बेहतर कारोबारी माहौल और कनेक्टिविटी को लेकर किए गए कार्यों से कंपनियों को अवगत कराना शुरू कर दिया है।
चीनी कंपनियों पर नजर
योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी को वर्ष 2029 तक वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए अधिक से अधिक औद्योगिक विकास पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने ‘चाइना प्लस वन’ की नीति पर काम शुरू किया है। इसके तहत चीन के बाहर निवेश की संभावना देख रही 371 कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। चीनी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए जमीन की आसानी से उपलब्धता, जियो मैपिंग के जरिए इंटरनेट पर ही प्लॉट देखने की सुविधा और इंटरनेशनल रोड शो आदि को शामिल किया गया है।
नवंबर में भूमि पूजन कार्यक्रम
यूपी सरकार नवंबर में पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का भूमि पूजन समारोह आयोजित करने की तैयारी में लगी है। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गत दिनों भूमि पूजन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इसमें कहा गया कि पांच लाख करोड़ का निवेश तैयार है। नवंबर तक यह बढ़कर 10 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। इसके लिए चीन, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, यूएई, कतर और कनाडा में इंटरनेशनल रोड शो का आयोजन होगा।
इन्वेस्ट यूपी की बैठक में मंत्री ने मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का उद्घाटन भी किया। यह इन्वेस्टर्स और यूपी सरकार के बीच सेतु का काम कर रहे उद्यमी मित्रों के काम को सुव्यवस्थित करेगा। बैठक में विभिन्न देशों की कंपनियों को आकर्षित करने की योजना भी तैयार की गई।
यूपी-देश की ब्रांडिंग
इंटरनेशनल रोड शो में योगी सरकार के प्रतिनिधि यूपी और देश की ब्रांडिंग करते दिखेंगे। प्रदेश की नीतियों से बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन राशि मुहैया कराने जैसे प्रावधानों को खूब उभारा जा रहा है। इससे लोगों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। कई उद्योगों में भारत में चीन से कम टैरिफ दर है। इसमें सेमीकंडक्टर कंपनियों के लिए चीन में टैरिफ 25 से 50 फीसदी और देश में यह 0 से 7.5 फीसदी के बीच है।
इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के लिए चीन में टैरिफ दर 34 फीसदी एवं भारत में 0 से 7.5 फीसदी, मेडिकल डिवाइस कंपनियों के लिए के लिए चीन में टैरिफ दर 25 फीसदी एवं भारत में 0 से 4 फीसदी, सौर ऊर्जा उत्पाद कंपनियों के लिए चीन में टैरिफ दर 50 फीसदी एवं भारत में 0 से 5 फीसदी है। ईवी बैटरी, टेक्सटाइल सेक्टर समेत अन्य कंपनियां भी इसमें शामिल हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation