• Latest
  • Trending
मणिपुर में 31 बंधकों के चेहरों पर लौटी खुशी

मणिपुर में 31 बंधकों के चेहरों पर लौटी खुशी

July 4, 2026
सृष्टि मिश्रा

जौनपुर की आईपीएस बेटी सृष्टि मिश्रा संभालेंगी मथुरा की कमान

November 28, 2026
यूके का अवॉर्ड जीतने वाला पहला भारतीय बना बिहार का आदर्श

यूके का अवॉर्ड जीतने वाला पहला भारतीय बना बिहार का आदर्श

November 28, 2026
न कोचिंग ली, न मोटी फीस भरी; सेल्फ स्टडी से आईएएस बनीं ओडिशा की कस्तूरी

न कोचिंग ली, न मोटी फीस भरी; सेल्फ स्टडी से आईएएस बनीं ओडिशा की कस्तूरी

November 28, 2026
जरूरी वस्तुओं के पैकेट का वजन घटा, कीमतें बढ़ीं

जरूरी वस्तुओं के पैकेट का वजन घटा, कीमतें बढ़ीं

November 28, 2026
भारत को सिर्फ बाजार नहीं मानतीं जर्मन कंपनियां: गोयल

यूएस में भारतीय सामान पर लगेगा कम टैरिफ

November 28, 2026
Market

दिसंबर 2027 तक 95,000 पर पहुंच सकता है सेंसेक्स

November 28, 2026
आरबीआई

‘जियोपॉलिटिक्स और मौसम का कम आय वालों पर बुरा असर’

November 28, 2026
डिजिपिन डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर

डाक विभाग में 8वीं पास को भी मिल रही नौकरी

November 28, 2026
ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियों से सहमे विदेशी छात्र

ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियों से सहमे विदेशी छात्र

November 28, 2026
अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट्स ने चीन के छात्रों को पीछे छोड़ा

अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट्स ने चीन के छात्रों को पीछे छोड़ा

November 28, 2026
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू

November 28, 2026
बीईसीआईएल की तरफ से लिए जा रहे आवेदन

टेक सेक्टर में 1.30 लाख नौकरियां, पर फ्रेशर्स के लिए इसमें सिर्फ 16 हजार पद

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मणिपुर में 31 बंधकों के चेहरों पर लौटी खुशी

हथियारबंद गुटों ने किया था अगवा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
मणिपुर में 31 बंधकों के चेहरों पर लौटी खुशी

ब्लिट्ज ब्यूरो

इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों में हथियारबंद समूहों द्वारा बंधक बनाए गए 38 में से 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है। ये लोग कुकी और नागा समुदाय से संबंधित थे।

पुलिस ने यह जानकारी दी। इन्हें विगत दिवस हुई हिंसक घटनाओं के बाद हथियारबंद समूहों द्वारा अगवा कर अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया था। कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे। वहीं नोनेय जिले में एक नागरिक की हत्या कर दी गई थी और उसकी पत्नी घायल हो गई थी। इन घटनाओं के बाद कई लोगों को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोंसाखुल गांव की 12 नागा महिलाओं को, जिन्हें उग्रवादियों ने बंदी बना रखा था, माखन गांव में रिहा कर दिया गया। इसके अलावा सेनापति जिले में बंधक बनाए गए कुकी समुदाय के चार पुरुषों और 10 महिलाओं को विगत दिवस सुरक्षा बलों को सौंप दिया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

जौनपुर की आईपीएस बेटी सृष्टि मिश्रा संभालेंगी मथुरा की कमान

यूके का अवॉर्ड जीतने वाला पहला भारतीय बना बिहार का आदर्श

अधिकारी ने यह भी बताया कि डॉन बॉस्को संस्था के दो सेल्सियन ब्रदर्स, जिनमें एक नगालैंड का रहने वाला है, को भी अलग-अलग स्थानों से रिहा किया गया है। कुकी समुदाय के तीन अन्य लोगों, जिनमें एक 18 वर्षीय युवती भी शामिल थी, को सेनापति जिले में पुलिस टीमों को सौंपा गया। रिहा हुई एक महिला ने बताया, हमारी आंखों पर पट्टी बांध दी गई थी और हाथ भी बांध दिए गए थे। हमें नहीं पता था कि हमें कहां ले जाया गया।

ऐसा महसूस हो रहा था कि हमें पहाड़ी इलाकों में रखा गया था। हालांकि हमारे साथ मारपीट नहीं की गई। मणिपुर के गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजम ने कहा था कि सरकार इन लोगों की सुरक्षित रिहाई के लिए नागरिक संगठनों और राजनीतिक नेताओं के साथ लगातार बातचीत कर रही है।

इस बीच, कुकी और नागा समुदाय के लोगों ने कांगपोकपी जिले में अलग-अलग धरना प्रदर्शन कर कथित अपहरण की घटनाओं के खिलाफ विरोध जताया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation