• Latest
  • Trending
3 townships will be built in Lucknow

लखनऊ में बनेंगी 3 टाउनशिप

January 26, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ में बनेंगी 3 टाउनशिप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 26, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
3 townships will be built in Lucknow
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद राजधानी में 6856 एकड़ में तीन और नयी आवासीय योजनाएं विकसित करेगा। इन योजनाओं को तीन वर्ष में लांच कर दिया जाएगा। 2093 एकड़ की एक आवासीय योजना को पहले मंजूरी मिली थी। इस तरह चारों योजनाएं लगभग 8949 एकड़ में विकसित होंगी।

इन योजनाओं में तीन लाख से अधिक लोगों को आशियाना मिलेगा। कालोनियां लगभग 15 लाख की आबादी को ध्यान में रखकर विकसित होंगी। कालोनियों को चार लेन सड़क, फ्लाईओवर तथा अण्डर पास से अयोध्या रोड, सुल्तानपुर रोड, प्रयागराज रोड, किसान पथा तथा शहीद पथ से जोड़ा जाएगा। अपर मुख्य सचिव आवास, नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में हुई आवास विकास की बोर्ड बैठक में इन तीनों योजनाओं के विकास की भी मंजूरी मिल गयी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

चारों योजनाओं के विकास से आने वाले दिनों में लखनऊ ही नहीं, आस पास के जिलों के लोगों की आवासीय समस्याएं भी दूर होंगी। भले ही ये कालोनियां लखनऊ में विकसित होंगी लेकिन इसका फायदा रायबरेली, बाराबंकी तथा अयोध्या के निवासियों को भी मिलेगा। खास बात यह है कि इस योजना को सभी प्रमुख मार्गों से चार लेन सड़क, फ्लाईओवर, अण्डर पास से जोड़ा जाएगा। यह सभी कालोनियां आपस में एक दूसरे से जुड़ी रहेंगी। इनके बीच की आपस की कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी होगी।

योजना संख्या दो
भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना संख्या दो मोहनलालगंज 2387.620 एकड़ में विकसित की जाएगी। इस योजना के लिए मोहारी कला, भटवारा, रकीबाबाद, सोनई कजेहरा, सिकन्दरपुर अमोलिया, पहाड़ नगर टिकरिया तथा माढ़मऊ कला की जमीन ली जाएगी। यह योजना मोहनलाल- गोसाईगंज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56 बी, किसान पथ तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तीन किलोमीटर की दूरी पर होगी।

योजना संख्या तीन
योजना संख्या तीन मोहनलालगंज करीब 1192.450 एकड़ में विकसित होगी। इस योजना का विकास देहरामऊ, पहासा, बेली, सिथौली कला, शिवलर तथा हबुआपुर की जमीन पर किया जाएगा। केवल इसके विकास पर लगभग 5500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस योजना में आ रही एलडीए की जमीन को छोड़कर बाकी जमीन पर आवास विकास अपनी कालोनी विकसित करेगा।

योजना संख्या चार
योजना संख्या चार मोहनलालगंज कुल 3276.605 एकड़ में विकसित होगी। इस योजना के विकास के लिए बक्कास, मस्तेमऊ, मलूकपुर ढकवा, दुलार मऊ, चौरहिया, चौरासी, नूरपुर बेहटा, माढरमऊ खुर्द, माढरमऊ कला तथा चक कंजेहरा की जमीन ली जाएगी।

यह योजना अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम से 200 मीटर दूर सीजी सिटी से लगी हुई है। सुल्तानपुर रोड शारदा नहर किसान पथ से भी सटी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से इसकी दूरी केवल 1.50 किलोमीटर है।

पूर्व में स्वीकृत हो चुकी योजना संख्या एक
यह योजना संख्या 2093 एकड़ यानी 844 हेक्टेयर में विकसित की जाएगी। प्रस्तावित योजना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से केवल 1 किलोमीटर दूरी पर है। जबकि सुल्तानपुर रोड से दूरी 1.5 किलोमीटर है। मोहनलालगंज तहसील से इसकी दूरी 8 किलोमीटर है। इस योजना के लिए चांद सराय, कासिमपुर बीरूहा, हबुआपुर, मौसम नगर, सठवारा, सिद्धपुर, भटवारा, पहाड़ नगर टिकरिया, कबीरपुर, मगहुआ व अन्य भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation